Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 6
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    गरीबी मानव अधिकारों का उल्लंघन है

    By December 10, 2019 Global NEWS No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 530

    मानव अधिकार दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम: मानव श्रृंखला एवं रैली का आयोजन 

    लखनऊ, 10 दिसंबर 2019: अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर ह्यूमन राइट्स मानिटरिंग और वादा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में मानव अधिकार को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, मानव श्रृंखला एवं रैली का आयोजन तेलीबाग लखनऊ में किया गया।

    कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए संस्था के निदेशक एवं एक साथ अभियान के प्रभारी अमित ने कहा कि हमारे संविधान में गरिमा की सुरक्षा का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, मजदूरों के अधिकार, भूमि का अधिकार, वस्त्र का अधिकार, भोजन एवं दवा के अधिकार और पुलिस उत्पीड़न से बचाव की जानकारी दिया और सभी को मुफ्त विधिक सहायता के बारे विस्तार से जानकारी दिया।

    उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित समुदाय को यह भी बताया कि मानवाधिकार यह सुनिश्चित करता है कि हर व्यक्ति को भोजन मिले, इन सभी अधिकारों में मानव के भोजन के अधिकार को प्रमुखता से रखा गया है। लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि भारत में अब भी 20 करोड़ से ज्यादा लोगों को भूखे पेट सोना पड़ता है। वैश्विक सूचकांक में भारत 100 वें पायदान पर है। जिसके कारण हर साल कुपोषण से हज़ारों बच्चों की जान चली जाती है। क्या इनके मानवधिकारों की कभी कोई बात होगी ? हम सरकार से अपील करते है की देश में संविधान के अनुसार बिना भेदभाव के सभी को समान अधिकार एवं समान अवसर मिलें।

    एचआरएमएफ के सदस्य सुरेश भारती ने कहा कि मानव अधिकारों को पहचान देने, मानवाधिकारों को अस्तित्व में लाने तथा मानवाधिकारों के लिए जारी हर लड़ाई को ताकत देने के लिए हर साल 10 दिसंबर को अंतरराष्‍ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाया जाता है।

    उन्‍होंने कहा कि दुनियाभर में मानवता के खिलाफ हो रहे जुल्मों-सितम को रोकने तथा उसके खिलाफ संघर्ष को नई परवाज देने में इस दिवस की महत्वपूर्ण भूमिका है।

    उन्होंने कहा कि आज पूरे विश्व में मानवाधिकारों का हनन हो रहा है। इसका प्रमुख कारण मानव अधिकारों के प्रति अनभिज्ञ होना है। सरकार को चाहिए कि मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता अभियान चलाएं।

    फोरम के सदस्य ओमप्रकाश ने कहा कि संसार का कोई भी धर्म किसी बेगुनाह इंसान को मारने या परेशान करने की इजाजत नहीं देता है लेकिन कुछ लोग आज अपना स्वार्थ साधने के लिए धर्म और जाति का सहारा लेकर खुलेआम लोगों के अधिकारों का कत्ल कर रहे हैं और इंसान से उसके जीने का अधिकार छीन रहे है।

    उन्होंने कहा कि वर्तमान में वंचित तबकों के ऊपर हो रहे सुनियोजित हमले इन समाजों के अधिकारों का सीधे सीधे अधिग्रहण करना है। आज यह जरूरी है कि यह सभी तबके एकजुट होकर अपने हकों के लिए संघर्ष करें।

    फोरम की यूथ विंग की अध्यक्ष पूजा ने महिलाओं को सशक्त करने को महिला शिक्षा की यथार्थ रूप में गुणवत्ता और अधिकारों की जानकारी दी। साथ साथ पूजा रावत ने सभी को मानव अधिकारों की सुरक्षा करने की शपथ दिलाई।

    फोरम की सदस्या रोशनी के नेतृत्व में कार्यक्रम स्थल तेलीबाग चौराहा से तेलीबाग बाजार तक एक जागरूकता रैली निकाली गई जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर मानव अधिकारों का संदेश दिया।

    #मानव अधिकार दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम:

    Keep Reading

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    Anuj Yadav becomes Lucknow's chess champion; wins the title with 5.5 points after drawing the final game.

    अनुज यादव बने लखनऊ के शतरंज चैंपियन, आखिरी बाजी ड्रॉ कर 5.5 अंक से जीता खिताब

    Women's hospital to open soon in Tikvapur; auditorium to be built.

    टिकवांपुर जल्द खुलेगा महिला अस्पताल, बनेगा प्रेक्षागृह

    "Books focus the mind and connect it with traditions" - Brajesh Pathak; Isha-Misha Ratan's Kathak performance captivated the audience

    ‘पुस्तकें मन को एकाग्र कर परंपराओं से जोड़ती हैं’-ब्रजेश पाठक; ईशा-मीशा रतन की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन

    Youth dies after venomous insect bite; family delayed seeking medical help by relying on faith healing; he breathed his last on the way to the hospital.

    जहरीले कीड़े के काटने से युवक की मौत, झाड़-फूंक में उलझा रहा परिवार,रास्ते में तोड़ा दम

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    October 5, 2026
    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    October 5, 2026

    अकीदा बनाम अंधविश्वास: पक्के विश्वास और भटकती भीड़ की दास्तान

    October 5, 2026
    Anuj Yadav becomes Lucknow's chess champion; wins the title with 5.5 points after drawing the final game.

    अनुज यादव बने लखनऊ के शतरंज चैंपियन, आखिरी बाजी ड्रॉ कर 5.5 अंक से जीता खिताब

    October 4, 2026

    जब एकादशी का पुण्य जुड़ता है पितरों के कल्याण से: 6 अक्टूबर को इन्दिरा एकादशी

    October 4, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading