Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ज़रा हटके

    गर्म तेल में भी नहीं जलते हाथ

    By February 5, 2018 ज़रा हटके No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 947

     मुकेश की हैरतअंगेज क्षमता न केवल लोगों को दांतों तले अंगुली दबाने को विवश कर देती है, बल्कि काफी लोग हर सुबह उनकी दुकान पर हाथ से तली कचौरी देखने और खाने पहुंच जाते हैं

    आप और हम खौलते तेल से भरी कढ़ाई के पास खड़े होने से भी डरते हैं कि कहीं तेल उछल कर जला नहीं दे, लेकिन धौलपुर के महाराजपुरा निवासी मुकेश कुशवाह उसी उबलते तेल में हाथ डालकर समोसे-कचौरियां तलते हैं। एक-दो कचौरी नहीं, बल्कि तेल में तलने का हर काम वह बिना करछी ही करते हैं। उनकी हैरतअंगेज क्षमता न केवल लोगों को दांतों तले अंगुली दबाने को विवश कर देती है, बल्कि काफी लोग हर सुबह उनकी दुकान पर हाथ से तली कचौरी खाने पहुंच जाते हैं।

    मुकेश बताता है कि पंजे तक उसके हाथ गर्म तेल में नहीं जलते हैं, उसे गर्म का अहसास नहीं होता है। वहीं अगर पंजे से ऊपर तेल आ जाता है तो फफोले पड़ जाते हैं। वह दस साल से यह कार्य लगातार कर रहा है। उनका कहना है कि कुदरत ने उन्हें ऐसा ही बनाया है, लेकिन सामान्य लोग यह जोखिम कतई नहीं उठाएं। खासकर बच्चों को गर्म तेल में हाथ नहीं डालना चाहिए।

    पहले वह मुरैना में हलवाइयों के साथ कार्य करने जाता था। उसने दस वर्ष तक वहां कार्य किया। इसी दौरान उसे पता चला कि गर्म कढ़ाई छूने पर भी उसे ताप नहीं लगता था। धीरे-धीरे कचौरी-बूंदी तलने के दौरान उबलते तेल में अंगुलियां डालीं तो पता चला कि इसका कोई असर नहीं हो रहा। अब चार वर्ष से उसने महाराजपुरा चौराहे पर हलवाई की दुकान खोल ली है।

    Keep Reading

    In Paris, fragrance is bottled; in Banaras, the fragrance is in the very air—and that is a truly wonderful feeling.

    पेरिस में खुशबू बोतल में होती है, और बनारस में खुशबू हवा में है यह बहुत अच्छा अहसास है

    तंबाकू की पत्तियाँ घोंसले में क्यों रखता है बाज पक्षी? प्रकृति का अनोखा इंसेक्टिसाइड!

    This remarkable figure single-handedly dug 16 ponds and planted over 2,000 banyan trees.

    प्रकृति प्रेमी इस महान शख्सियत ने अकेले खोदे 16 तालाब, लगाए 2000 से ज्यादा बरगद के पेड़

    India’s Space Race Enters New Era: Vikram-1 Set for Launch

    भारत के निजी स्पेस मिशन में ऐतिहासिक उड़ान! ‘विक्रम-1’ रॉकेट श्रीहरिकोटा के लिए रवाना

    A Spectacular View of the Universe: NASA Releases New Image of the ‘Birthplace’ of Stars

    ब्रह्मांड का अद्भुत नजारा: नासा ने जारी की तारों की ‘जन्मस्थली’ की नई तस्वीर

    आग ने झोपड़ियाँ जलाईं, फरिश्तों ने दिलों पर लगाया मरहम लखनऊ की झुग्गी में उतरे इंसानियत के फरिश्ते

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    जानो तो बुद्ध की सहजता सबसे सहज वरना अति जटिल

    April 30, 2026
    From the Tennis Court to the World of AI: Elysia Nicolas Launches ‘BookKards’ in Collaboration with Meta India

    टेनिस कोर्ट से AI की दुनिया तक: Eylsia Nicolas ने Meta India के साथ मिलकर लॉन्च किया ‘BookKards’

    April 30, 2026
    Inferno on the Return from Vaishno Devi: A Family Wiped Out in an Instant on the Alwar Expressway

    वैष्णो देवी से लौटते वक्त आग का तूफान: अलवर एक्सप्रेसवे पर एक पल में खत्म हुआ परिवार

    April 30, 2026
    Joke of the Day: Trump's Mess

    जोक ऑफ़ द डे : ट्रम्प का रायता

    April 30, 2026

    भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन: स्वच्छ भविष्य की ओर एक ठोस कदम

    April 30, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading