Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 13
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    मनकामेश्वर मठ की ओर से फूंका गया आतंकवाद का पुतला

    By July 11, 2017Updated:July 11, 2017 प्रेसनोट No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 578
    • अमरनाथ के शहीदों की आत्मा की शान्ति के लिए हुआ शान्ति हवन, मौन 

    लखनऊ, 11 जुलाई। अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में मनकामेश्वर मठ मंदिर की ओर से मंगलवार को डालीगंज मठ मंदिर परिसर में श्रीमहंत देव्यागिरि ने शान्ति हवन किया। इसके साथ ही आक्रोशित विभिन्न समुदाय के लोगों ने आतंकवाद का पुतला मंदिर परिसर के बाहर फूंका। इस विरोध प्रदर्शन में मुस्लिम समाज के लोगों ने भी आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठायी। शौकत अली, आरिफ खान, नवाब गाजी, हाफिज सैय्यद मुहम्मद वसी, महबूब अंसारी ने इस विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों ने आतंकवाद मुर्दाबाद और भारत माता की जय जैसे नारे लगाकर आक्रोश जताया। मनकामेश्वर मठ मंदिर जहां भारत माता की चौकी स्थापित है, वहां मंगलवार को श्रीमहंत देव्या गिरि जी महाराज ने बताया कि 10 जुलाई को सावन के पहले सोमवार के पवित्र अवसर पर जिस तरह आतंकवादियों ने कायरतापूर्वक अमरनाथ के श्रद्धालुओं पर हमला किया, वह उसकी घोर निंदा करती हैं। इस आतंकी घटना में बेगुनाह सात श्रद्धालू शहीद हुए। उन्होंने कहा कि यह सीधे-सीधे देश की अखंडता पर हमला है। इसका केंद्र सरकार की ओर से पुरजोर जवाब दिया जाना चाहिए। एक ओर तीन आतंकवादियों ने अर्द्धसैनिक बल की छावनी पर हमला किया। फिर रात 8:20 बजे खानाबल के पास यात्रियों से भरी बस पर अंधाधुंध गोलाबारी कर दी। गुजरात के बनासकांठा जिला की उस बस पर हुए इस घिनौने हमले में 32 श्रद्धालू गंभीर रूप से जख्मी हुए। उस बस में 56 श्रद्धालू  थे जो गुजरात, दमन दीव और महाराष्ट्र के थे। यह और चिंतनीय है कि जिन सात श्रद्धालुओं की मृत्यु हुयी, उनमें 5 स्त्रियां थी। सात शहीदों में पांच गुजरात के और शेष दो महाराष्ट्र के थे। जम्मू और कश्मीर पुलिस के अनुसार हमले में पाकिस्तानी इस्लामी आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का हाथ हैं।

    मनकामेश्वर मठ मंदिर में हुए शान्ति हवन में उपस्थित भक्तों ने शहीद श्रद्धालुओं की आत्मा की शान्ति के लिए आहूतियां दीं। हवन के बाद शहीद श्रद्धालुओं की आत्मा की शन्ति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया। इसके बाद मंदिर परिसर के बाहर आतंकवाद के खात्मे के लिए आतंकवाद के पुतले का दहन किया गया। इस मौके पर सर्वेश त्रिवेदी, एडवोकेट सत्येन्द्र सिंह, जितेन्द्र राजपूत, संजय सोनकर, अमित गुप्ता, जगदीश गुप्ता, अमित विश्वकर्मा, उपमा पाण्डेय, पूजा, शिवानी, नम्रता मिश्रा समेत मंदिर के सेवादार मौजूद रहे।

    Keep Reading

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    UP's stellar performance on GeM: Three national awards alongside ₹1 lakh crore in procurement.

    जेम पर यूपी का शानदार प्रदर्शन, ₹1 लाख करोड़ खरीद के साथ तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

    August 11, 2026
    Rajasthani Film ‘Omlo’ Makes Waves on OTT, Reaches 120+ Countries and Claims No. 1 Spot

    राजस्थानी फिल्म ‘ओमलो’ का ओटीटी पर जलवा, 120 देशों तक पहुंची कहानी

    August 11, 2026
    The Mystery of Lord Shiva's Rudra Form: When Peace Becomes a Support for Unrighteousness

    भगवान शिव के रूद्र रूप का रहस्य: जब शांति अधर्म का सहारा बने

    August 11, 2026
    A courtroom battle of truth, power, and conspiracy—‘Article 25’ is ready.

    सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग -‘आर्टिकल 25’ तैयार

    August 10, 2026

    स्पाइडर-मैन की आंधी में भी कायम रहा ‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू

    August 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading