Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 8
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    राज्यपाल से मिले विधान सभा अध्यक्ष, प्रबोधन कार्यक्रम के भाषण संग्रह की प्रति भेंट की

    By July 8, 2017Updated:July 8, 2017 प्रेसनोट No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 537
    लखनऊः उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक से आज विधान सभा अध्यक्ष श्री हृदय नारायण दीक्षित ने मिलकर नवनिर्वाचित विधायकों के लिये 3 एवं 4 मई, 2017 को आयोजित प्रबोधन कार्यक्रम में विशिष्टजनों द्वारा दिये गये भाषणों के संकलन की प्रथम प्रति भेंट की। श्री दीक्षित के साथ विधायक श्री कुलदीप सिंह सेंगर भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि नवनिर्वाचित विधायकों के प्रशिक्षण के अंतर्गत विधान सभा अध्यक्ष श्री हृदय नारायण दीक्षित द्वारा दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसका उद्घाटन राज्यपाल श्री राम नाईक ने तथा समापन लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन ने किया था। नवनिर्वाचित विधायकों के लिये प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन विधान सभा द्वारा किया गया था जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित पूर्व विधान सभा अध्यक्षों, नेता विपक्ष, मंत्री एवं सदस्यों ने भी अपना उद्बोधन दिया था।

    राज्यपाल ने प्रबोधन कार्यक्रम में सभी महानुभावों द्वारा दिये गये भाषणों के संकलन की प्रशंसा करते हुये कहा कि कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिये पहली बार किया गया प्रकाशन वास्तव में सराहनीय है। यह पुस्तक संदर्भ ग्रंथ के रूप में विधायकों तथा राजनैतिक अभ्यासकों के लिये भी उपयोगी होगी। उन्होंने विधान सभा अध्यक्ष श्री हृदय नारायण दीक्षित को बधाई देते हुये कहा कि उन्होंने स्वयं अपने कक्ष में लगे टी0वी0 स्क्रीन पर श्री दीक्षित का सदन संचालन देखा है। श्री दीक्षित ने पहले सत्र में कुशलता से सदन संचालित करते हुये सभी सदस्यों को अपनी बात रखने का अवसर दिया है। विधान सभा का सत्र बिना किसी स्थगन के निर्बाद्ध ढंग से चला। सदन का सुचारू रूप से चलना स्वस्थ संसदीय परम्परा का सूचक है। राज्यपाल ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री दीक्षित के अनुभव का लाभ प्रदेश के संसदीय परम्परा को मिलेगा।
    विधान सभा अध्यक्ष ने बताया कि शीघ्र ही एक कार्यक्रम का आयोजन करके पुस्तक का लोकार्पण किया जायेगा जिसमें राज्यपाल श्री राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य विशिष्टजन आमंत्रित किये जायेंगे। श्री हृदय नारायण दीक्षित इससे पूर्व 4 बार विधान सभा एवं 1 बार विधान परिषद के सदस्य रह चुके हैं तथा संसदीय कार्य मंत्री भी रह चुके हैं। श्री दीक्षित एक कुशल लेखक, वक्ता एवं पत्रकार हैं जिनकी लगभग 36 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं और अनेकों समाचार पत्रों में उनके लेख निरन्तर छपते रहे हैं।

    Keep Reading

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sunny Deol and Preity Zinta met CM Yogi.

    सनी देओल और प्रीति जिंटा ने सीएम योगी से की मुलाकात

    August 7, 2026
    Lisa Ray Breaks the Silence on Midlife Health

    लिसा रे का मिडलाइफ हेल्थ मिशन: नई विशेषज्ञ टीम के साथ महिलाओं को मिलेगी वैज्ञानिक और समग्र देखभाल

    August 7, 2026
    Godrej launches state-of-the-art material handling plant in Khalapur.

    गोदरेज ने खालापुर में लॉन्च किया अत्याधुनिक मटेरियल हैंडलिंग प्लांट

    August 7, 2026

    XElectron ने Amazon और Flipkart Freedom Sale में स्मार्ट प्रोजेक्टर्स व पोर्टेबल मॉनिटर्स पर धमाकेदार ऑफर लॉन्च किए

    August 7, 2026
    Handloom Craftsmanship Takes Centre Stage at NABARD Exhibition

    नाबार्ड की प्रदर्शनी में दिखा हथकरघा का हुनर

    August 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading