Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, April 21
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विज्ञान

    मोबाइल टावरों में सौर ऊर्जा के प्रयोग से हजारों गांवों में पहुंचाई जा सकती है बिजली

    ShagunBy ShagunJanuary 22, 2018Updated:January 22, 2018 विज्ञान No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 675

    सौर ऊर्जा संचालित मोबाइल टावरों से सुरक्षा बलों को नक्सलियों के खिलाफ सूचनाएं जुटाने में बड़ी मदद मिल रही है पहले नक्सली अक्सर टावर की बिजली सप्लाई काट देते थे, जिससे संचार भंग हो जाता था सौर पैनल लगाए जाने के बाद यह समस्या खत्म हो गई है

    नई दिल्ली, 22 जनवरी। देश के लाखों मोबाइल टावरों को सौर ऊर्जा से संचालित कर न केवल पर्यावरण सुधारा जा सकता है, बल्कि ऊर्जा खर्च में भारी कमी करके देश के हजारों गांवों में बिजली भी उपलब्ध कराई जा सकती है। देश में इस समय 7.36 लाख से ज्यादा मोबाइल अथवा टेलीकॉम टावर हैं। जिनमें 6.86 लाख टावर बिजली अथवा डीजल से चलते हैं।

    इनमें से केवल 50 हजार टावर स्वच्छ ऊर्जा से चलते हैं। इन हरित टावरों में भी मात्र 2500 टावरों में ही सौर ऊर्जा का प्रयोग हो रहा है। सौर ऊर्जा चालित ज्यादातर टावर नक्सल प्रभावित इलाकों में स्थापित किए गए हैं। टेलीकॉम टावरों में सौर ऊर्जा के इस्तेमाल की स्कीम को सरकार ने सितंबर, 2014 में हरी झंडी दिखाई थी। इसके तहत झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तर प्रदेश तथा आंध्र प्रदेश समेत दस नक्सल प्रभावित राज्यों में अब तक लगभग 2200 सौर ऊर्जा संचालित टेलीकॉम टावर स्थापित किए जा चुके हैं। अगले साल इस तरह के 10 हजार सौर ऊर्जा चालित टावर और लगाने का सरकार का इरादा है।


    बैट्री चार्ज होने के बाद एक सप्ताह तक चलती है

    झारखंड के नक्सल प्रभावित इलाकों में सौर ऊर्जा संचालित मोबाइल टावरों से सुरक्षा बलों को नक्सलियों के खिलाफ सूचनाएं जुटाने में बड़ी मदद मिल रही है। पहले नक्सली अक्सर टावर की बिजली सप्लाई काट देते थे, जिससे संचार भंग हो जाता था। टावर परिसरों में सौर पैनल लगाए जाने के बाद यह समस्या खत्म हो गई है। इनकी बैट्री चार्ज होने के बाद एक सप्ताह तक चलती है। अब तक स्थापित सभी सौर ऊर्जा टावर सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी बीएसएनएल द्वारा लगाए गए हैं। निजी क्षेत्र की टेलीकॉम कंपनियों ने इसमें विशेष रुचि नहीं दिखाई है। इसका कारण नीतिगत अस्पष्टता के अलावा प्रोत्साहनों का अभाव होना है।

    सौर ऊर्जा टावर लगाने में बीएसएनएल की सहयोगी कंपनी वीएनएल के वाइस प्रेसीडेंट, कारपोरेट अफेयर्स व कम्यूनिकेशंस, मनोज भान के मुताबिक एक टेलीकॉम टावर साल में औसतन 7.5 लाख रुपये की बिजली व डीजल की खपत करता है। यदि सभी टावरों के साथ सौर ऊर्जा पैनल लगा दिए जाएं तो न केवल खर्च में कमी आएगी, बल्कि अतिरिक्त बिजली भी पैदा की जा सकेगी, जिसका उपयोग हजारों गांवों को प्रकाशित करने में किया जा सकता है। अब तक जिन 2200 टावरों में सौर पैनल लगाए गए हैं, उनसे सालाना 1.40 करोड़ यूनिट बिजली पैदा हो रही है। इसमें से केवल 77 लाख यूनिट का ही उपयोग टावरों में किया जाता है। बाकी 63 लाख यूनिट बिजली बच जाती है। इससे 466 गांवों को पूरे साल बिजली पहुंचाई जा सकती है।

    टेलीकॉम टावर मोबाइल टावरों सौर ऊर्जा
    Shagun

    Keep Reading

    The Moon's Real 'Super-High-Res' Image!

    चाँद की असली ‘सुपर-हाई-रेज’ तस्वीर!

    USA-based Student Education Diagnostics (SED)

    दिमाग को पढ़कर सीखने का नया दौर! अमेरिकी SED ने भारत में लॉन्च किया न्यूरोसाइंस-बेस्ड लर्निंग प्लेटफॉर्म

    Ananya Bangar's new example of bravery: Vaginoplasty surgery in March, father Sanjay Bangar's full support!

    अनाया बांगर की बहादुरी की नई मिसाल: मार्च में वैजिनोप्लास्टी सर्जरी, पिता संजय बांगर का पूरा साथ!

    India's AI revolution is now gaining momentum and this is no small matter!

    दुनिया का सबसे बड़ा US बिजनेस डेलिगेशन दिल्ली में! 120 CEO, अरबों का निवेश, भारत AI सुपरपावर बनने को तैयार?

    Amidst Earth's endless mysteries, scientists have discovered over 16,000 new species; these new organisms have left them astonished!

    धरती के अनंत रहस्यों में वैज्ञानिको ने खोजी 16,000+ नई प्रजातियां, नए जीवों ने चौंकाया !

    India gets the world's smartest 'rainwater to groundwater' technology!

    बेंगलुरु के भाई-बहन ने कर दिया कमाल: भारत को मिली दुनिया की सबसे स्मार्ट ‘रेनवॉटर टू ग्राउंडवॉटर’ तकनीक!

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Media Outreach Newswire Appoints Pamela Phua as Managing Partner for Southeast Asia.

    मीडिया आउटरीच न्यूज़वायर ने Pamela Phua को साउथईस्ट एशिया की मैनेजिंग पार्टनर नियुक्त किया

    April 21, 2026
    A Royal Gown Worth ₹3 Lakhs! Parul Yadav Steals the Show on the Red Carpet.

    ₹3 लाख का शाही गाउन! रेड कार्पेट पर पारुल यादव ने मचाया धमाल

    April 20, 2026
    Urgent Need for Diplomacy: Iran Closes Strait of Hormuz Again, Calls US a 'Pirate'

    कूटनीति की सख्त जरूरत: ईरान ने होर्मुज किया फिर बंद, कहा अमेरिका ‘समुद्री लुटेरा’

    April 20, 2026
    Sadhvi Sail Becomes Miss India World 2026

    साध्वी सैल बनीं मिस इंडिया वर्ल्ड 2026

    April 20, 2026
    Sahir and Amrita's Untold Love Story on Stage! 'Wo Afsana' Staged to Rousing Acclaim in Lucknow.

    साहिर-अमृता की अनकही प्रेम-कहानी मंच पर! ‘वो अफसाना’ का लखनऊ में धमाकेदार मंचन

    April 20, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading