Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 5
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    पदोन्नति बिल पास न हुआ तो ‘‘दलित सांसद चुप्पी तोड़ो, दलितों के संवैधानिक हक से नाता जोड़ो,  का चलायेंगे बड़ा अभियान:आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति

    By July 12, 2017Updated:July 12, 2017 प्रेसनोट No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 559
    • 17 जुलाई से प्रस्तावित लोकसभा के मानसून सत्र से पहले केन्द्र की मोदी सरकार से संघर्ष समिति ने किया सवाल इसबार पदोन्नति बिल पास होगा अथवा नहीं, मोदी सरकार करे स्पष्ट अब दलितों को भरमाकर नहीं मिलेगा वोट।
    • संघर्ष समिति का केन्द्र की मोदी सरकार पर बड़ा हमला मोदी सरकार के 3 साल के कार्यकाल में कभी भी संसद के एजेण्डे में नहीं आया पदोन्नति बिल।
    • यदि इस बार न हुआ पदोन्नति बिल पास तो पूरे प्रदेश में 8 लाख आरक्षण समर्थक कार्मिक ‘‘दलित सांसद चुप्पी तोड़ो, दलितों के संवैधानिक हक से नाता तोड़ो, का चलायेंगे उनके संसदीय क्षेत्र में बड़ा अभियान।

    17 जुलाई से प्रस्तावित लोकसभा के मानसून सत्र के मद्देनजर आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति,उप्र ने केन्द्र की मोदी सरकार से यह सवाल किया है कि क्या इस बार सत्र में मोदी सरकार पदोन्नति में आरक्षण संवैधानिक संशोधन 117वां बिल ला रही है अथवा नहीं। जब भी संसद सत्र समाप्त होता है उस दौरान केन्द्र की मोदी सरकार लगातार पूरे देश के दलितों को भरमाने के लिये यह शगूफा फेकती है कि अगले सत्र में पदोन्नति बिल पास किया जायेगा। यह कृत्य पिछले लगभग 3 वर्षों से लगातार चला आ रहा है। सवाल यह उठता है कि लोकसभा की 30 संसदीय कमेटी की प्रबल संस्तुति कि पदोन्नति बिल को अविलम्ब पास किया जाये, के बाद केन्द्रीय मंत्रिमण्डल के कुछ सदस्यों द्वारा भी पदोन्नति बिल पास करने की वकालत की गयी है। अब जब 5 दिन बाद लोकसभा का सत्र शुरू होने वाला है तो केन्द्र की मोदी सरकार पूरे देश के दलितों के इस संवैधानिक सवाल का जवाब दें कि उसकी मंशा क्या है? पदोन्नति बिल पास करेगी भाजपा सरकार अथवा नहीं। इस बार संसद सत्र में यदि पदोन्नति बिल न लाया गया तो पूरे प्रदेश में 8 लाख आरक्षण समर्थक कार्मिक पुनः एकबार दलित सांसद चुप्पी तोड़ो, दलितों के संवैधानिक हक से नाता जोड़ो, का अभियान उनके संसदीय क्षेत्र में अनवरत् चलायेंगे।

    आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति,उप्र के संयोजकों अवधेश कुमार वर्मा, केबी राम, डा. रामशब्द जैसवारा, आरपी केन, अनिल कुमार, अजय कुमार, श्यामलाल, अन्जनी कुमार ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार लगातार इस बात का प्रोपोगण्डा करती है कि भाजपा देश में सबसे ज्यादा दलितों की हितैषी है, लेकिन वहीं दूसरी ओर बाबा साहब द्वारा बनायी गयी संवैधानिक व्यवस्था में प्रदत्त अधिकारों के तहत देश के दलित समाज को प्राप्त पदोन्नतियों में आरक्षण के मुद्दे पर चुप रहती है। जो यह सिद्ध करता है कि केन्द्र की मोदी सरकार पूरे देश के दलितों को गुमराह कर अपना कार्यकाल पूरा कर रही है, उसे पदोन्नति बिल से कोई लेना देना नहीं है।

    संघर्ष समिति के नेताओं ने कहा कि यह बड़े दुर्भाग्य की बात है कि पिछले 3 वर्षों में लोकसभा में पदोन्नति बिल कभी एजेण्डे में ही नहीं शामिल किया गया। देश के 147 दलित सांसदों के लिये भी यह बहुत ही सोचनीय विषय है कि संसद में जिस समाज का वह प्रतिनिधित्व कर रहे हैं उसी समाज का संवैधानिक अधिकार उसी संसद में लम्बित है और जिसके चलते पूरे देश में लाखों दलित कार्मिकों का उत्पीड़न हो रहा है। अभी भी समय है कि सभी दलित सांसदों को एकजुट होकर इस संवैधानिक मुहिम में अपना योगदान देना चाहिए, अन्यथा वह दिन दूर नहीं जब आरक्षित सीट से जीतकर आने वाले दलित सांसदों को भी समाज सबक सिखायेगा।

    Keep Reading

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Anuj Yadav becomes Lucknow's chess champion; wins the title with 5.5 points after drawing the final game.

    अनुज यादव बने लखनऊ के शतरंज चैंपियन, आखिरी बाजी ड्रॉ कर 5.5 अंक से जीता खिताब

    October 4, 2026

    जब एकादशी का पुण्य जुड़ता है पितरों के कल्याण से: 6 अक्टूबर को इन्दिरा एकादशी

    October 4, 2026
    Women's hospital to open soon in Tikvapur; auditorium to be built.

    टिकवांपुर जल्द खुलेगा महिला अस्पताल, बनेगा प्रेक्षागृह

    October 3, 2026

    Razorpay के व्यापारी अब बिना कार्ड विवरण दर्ज किए और OTP का इंतज़ार किए ऑनलाइन व स्टोर में Apple Pay स्वीकार कर सकते हैं

    October 1, 2026
    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    October 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading