Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 17
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»मनोरंजन

    पंचगुणी बहू की लालची एक सास को कैसे मिलेगी सीख, देखिए ’क्या हाल मिस्टर पांचाल?’

    By September 7, 2017Updated:September 7, 2017 मनोरंजन No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 791
    • 28 अगस्त से हर सोमवार से शुक्रवार रात 8.00 बजे ’स्टार भारत’ पर प्रसारित हो रहा है

    मुंबई, 7 सितंबर। किसी भी टीवी शो में एक ऐसा परिवार मनोरंजन का सबसे महत्वपूर्ण मसाला रहा है, जिसमें किचन पॉलिटिक्स की मास्टर माइंड सास से जुड़ी कहानी हो। दशकों से हमने छोटे पर्दे की सास और उसके महिमा मंडित होने के खट्टे-मीठे तरीकों और उससे जुड़े षड्यंत्रों को देखा है। लेकिन, ऐसी सास के बारे में क्या कहा जाए, जिस पर अपनी बहू को सँभालने की बजाय अपने बेटे के लिए एक परफे़क्ट पंचगुणी दुल्हन तलाश करने की सनक सवार है। अब यह पहली बार होगा, जब किसी सास को इस लालच के लिए भगवान द्वारा कसौटी पर कसा जाएगा! ये परिस्थितियाँ दर्शकों के लिए ऐसी कॉमेडी प्रस्तुत करेंगी, जो पूरे समय उन्हें बाँधकर रखेगी।

    जब ज्यादा समझदार माँएँ भी अपने बेटों के लिए दुल्हन खोजती हैं, तो वे हद से ज्यादा नासमझ साबित होती हैं। अधिकांश माँएँ यह मानती हैं, कि उनके बेटे एकदम परफ़ेक्ट हैं। 21वीं सदी की सास को एक ऐसी बहू चाहिए, जो न केवल खूबसूरत हो, बल्कि बेहतरीन रसोई बनाती हो और धार्मिक भी हो! उन्हें ऐसी बहू चाहिए जो खूब पढ़ी-लिखी हो, साथ ही उसके बेटे को हमेशा व्यस्त रखने के लिए अच्छी खासी रोमांटिक भी हो।

    इस मनोवृत्ति को सुधारने के लिए ’स्टार भारत(लाइफ ओके रू रिब्रांडेड)’ ने ऑप्टिमिस्टिक्स के सहयोग से एक हलके-फुल्के और मजेदार तरीके से गुदगुदाने वाली सिटकॉम ’क्या हाल मिस्टर पांचाल’ को पेश किया है। इसमें कंचन गुप्ता ने जरूरत से ज्यादा रौबदार सास और मनिंदर सिंह ने आज्ञाकारी बेटे की भूमिकाएँ निभाई हैं। शो में दिखाया गया है, कि जब एक माँ अपने बेटे के लिए 5 गुणों वाली परफ़ेक्ट बहू के लिए प्रार्थना करते हुए हार जाती है, तो इसके क्या नतीजे होते हैं। इसमें एक से बढ़कर एक मजेदार घटनाक्रम सामने आते हैं। बहू की आस वाली सास को आखिरकार अपने सवालों का जवाब तो मिलता है, लेकिन इसके पहले शो की कहानी किन-किन मजेदार मोड़ों से गुजरती है, यह देखने वाली बात होगी। यह सिटकॉम एक ऐसी सास की हालत को बयान करता है, जिसे 5 गुणों वाली एक बहू के बजाए एक-एक गुण वाली पाँच बहुएँ मिलती हैं। यह अनोखी स्थिति हास्य घटनाओं को जन्म देती है, जो हमें याद दिलाती हैं कि जब हम भगवान से कोई कामना करते हैं, तो हमें उसके बारे में हमेशा सावधान रहना चाहिए! हमें याद रखना चाहिए कि ’लालच बुरी बला है’ और शायद इसीलिए भगवान शिवजी कुंती देवी को 5 बहुएँ देकर ये शिक्षा देते हैं कि लालच करना कभी अच्छा नहीं होता।

    परफेक्ट बहू की खोज ’स्टार भारत (लाइफ ओके रू रिब्रांडेड)’ पर 28 अगस्त से शुरू हो गई है। हर सोमवार से शुक्रवार रात 8 बजे दर्शक एक ही सवाल पूछेंगे ’क्या हाल, मिस्टर पांचाल?’

    शो की प्रमुख पात्र कंचन गुप्ता ने कहा कि ’ हर माँ यही समझती है कि उनका बेटा एकदम परफ़ेक्ट है। उन्हें अपने परफ़ेक्ट बेटे के लिए और कुछ नहीं, बल्कि एकदम परफ़ेक्ट लड़की चाहिए। शो में माँ की इसी चाहत को रोचक अंदाज़ में पेश किया गया है। शो के कहने का अंदाज़ एकदम तर्कसंगत तथा मज़ेदार है। मुझे पूरा विश्वास है कि यह शो दर्शकों को गुदगुदाएगा और दर्शक इसे बहुत पसंद करेंगे। ’

    इस नए शो के बारे में ऑप्टिमिस्टिक्स एंटरटेनमेंट के चेयरमैन तथा एम.डी. विपुल डी. शाह ने कहा कि यह पहला मौका होगा, जब भारतीय टेलीविजन पर एक सास को अग्निपरीक्षा देनी पड़ेगी! हमने महसूस किया, कि अब पासा पलटने और सास को हॉटसीट पर बैठाने का समय आ गया है। इस शो में मज़ेदार तरीक़े से रोज़मर्रा की उन परिस्थितियों को प्रस्तुत किया गया है, जब एक सास को एक से बढ़कर एक 5 अनूठी बहुओं से निपटना पड़ता है।’

    कुंती देवी और उनके बेटे की जिन्दगी में मची उथल-पुथल के साक्षी बनने के लिए, केवल ’स्टार भारत’ पर हर सोमवार से शुक्रवार रात 8 बजे देखना न भूलें ’क्या हाल, मिस्टर पांचाल?’

    Keep Reading

    ‘Dulhania Le Jayegi’ enters its third week; holds its ground on screens despite competition from Hollywood films.

    ‘दुल्हनिया ले आएगी’ तीसरे हफ्ते में पहुंची, हॉलीवुड फिल्मों के बीच भी स्क्रीन्स पर कायम

    Rajasthani Film ‘Omlo’ Makes Waves on OTT, Reaches 120+ Countries and Claims No. 1 Spot

    राजस्थानी फिल्म ‘ओमलो’ का ओटीटी पर जलवा, 120 देशों तक पहुंची कहानी

    A courtroom battle of truth, power, and conspiracy—‘Article 25’ is ready.

    सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग -‘आर्टिकल 25’ तैयार

    स्पाइडर-मैन की आंधी में भी कायम रहा ‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू

    Sunny Deol and Preity Zinta met CM Yogi.

    सनी देओल और प्रीति जिंटा ने सीएम योगी से की मुलाकात

    Lisa Ray Breaks the Silence on Midlife Health

    लिसा रे का मिडलाइफ हेल्थ मिशन: नई विशेषज्ञ टीम के साथ महिलाओं को मिलेगी वैज्ञानिक और समग्र देखभाल

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    India Moves Toward ‘One India–One FIP’ as IMIA Strengthens Its Sustainable Fisheries Mission

    IMIA ने महाराष्ट्र-गोवा FIP को राष्ट्रीय फ्रेमवर्क में शामिल किया

    August 17, 2026
    Shankesh Jewellers' ₹347 crore IPO will open on August 18.

    शंकेश ज्वेलर्स का ₹347 करोड़ का आईपीओ 18 अगस्त से खुलेगा

    August 17, 2026
    2378 women set a world record by dancing together to Sawan songs.

    2378 महिलाओं ने एक साथ सावन गीतों पर थिरककर बनाया विश्व रिकॉर्ड

    August 17, 2026
    ‘Dulhania Le Jayegi’ enters its third week; holds its ground on screens despite competition from Hollywood films.

    ‘दुल्हनिया ले आएगी’ तीसरे हफ्ते में पहुंची, हॉलीवुड फिल्मों के बीच भी स्क्रीन्स पर कायम

    August 17, 2026

    AIM Congress 2026 से पहले AIM Global Foundation का भारत दौरा, UAE-भारत निवेश बढ़ाने पर जोर

    August 14, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading