Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, March 7
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    Shagun News India
    Home»इंडिया»Uttarakhand

    गमगीन करते रमणीक पर्यटक स्थल के हादसे

    ShagunBy ShagunJuly 6, 2025 Uttarakhand No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 865

    नदी, पोखरों या झीलों में उन्मुक्त और पानी में छपाक-छपाक करते हुए नहाने तैरने का मजा कुछ ही है। इसी मजे को ऊंचे दामों पर बेचने के लिए तमाम उपकरणों से सुसज्जित वाटर पार्क का कारोबार भी खूब चल निकला है। धनाढ्य और उच्च मध्य वर्ग के लिए यह स्टेटस सिंबल भी बन गया है। किंतु ऐसा आनंद उठाने का चलन सदियों से चल रहा है। नदियों – नहरों, तालाबों-पोखरों में लोग पहले भी स्नान और तैराकी का आनंद लेते थे और आज भी इस शौक में कोई कमी नहीं आई है।

    गांवों-कस्बों से लेकर बड़े-बड़े शहरों रमणीक पर्यटक स्थलों की नदियों में उतर जाना कई बच्चों-किशोरों- अधेड़ पुरुषों के मनोरंजन का प्रमुख पक्ष है। वे वहां नहाते हैं और तैराकी में रोमांच भी महसूस करते हैं। अब जैसा कि नई पीढ़ी के बीच किसी काम को लेकर खतरों के जोखिम की ज्यादा फिक्र न करने की आदत बढ़ती जा रही है तो वहीं लापरवाही वह तैराकी के दौरान करते हैं क्योंकि ‘रोमांच के कामों में जोखिम की परवाह’ वे नहीं करते।

    नतीजा यह है कि उत्साह व शेखी से भरकर गहरे पानी में जानबूझकर या अनजाने में उतर जाने के बाद उनमें से ज्यादातर का पता नहीं चलता। पता लगता भी है तो यह कि फलां का शव मिल गया है। बच्चों या किशोरों की नादानी तो समझी जा सकती है पर बड़े भी इसका शिकार हों तो आश्चर्य होता है, तरस आता है।

    जानकारी के अनुसार नैनीताल के मूसाताल में दो पर्यटकों की मौत हो गयी। बताया जाता है कि पठानकोट से कुल आठ लोग भीमताल से मूसाताल के लिए निकले थे जिनमे चार युति और चार युवक थे, सी ग्रुप से साहिल और प्रिन्स यादव ताल में नहाने उतरे थे जो गहरे पानी में डूब गए। सूचना पाकर पुलिस ने दो दोनों शवों को काफी मशक्कत से बाहर निकाला।

    ऐसे हादसे मन को झकझोर देते हैं:

    यह हादसा बेहद दुखद है। नौजवानों का उत्साह में बहकर जोखिम उठाना और फिर ऐसे हादसों का शिकार होना मन को झकझोर देता है। खासकर सेना के जवानों, जो खतरों से वाकिफ होते हैं, उनके साथ ऐसा होना और भी पीड़ादायक है। मूसाताल की इस घटना काफी दुखद है। शगुन न्यूज़ इंडिया डॉट कॉम मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करती है। ऐसी घटनाओं से बचने के लिए समाज में जागरूकता और सावधानी बेहद जरूरी है।

    ऐसे ही हादसों की कड़ी में नैनीताल के भीमताल में अपनी महिला मित्रों के साथ सैर सपाटे को गए वायुसेना यूनिट में तैनात दो जवानों की मूसाताल में डूबने से मौत हो गई। सेनाओं के जवान वैसे तो खतरों से खेलने के आदी होते हैं लेकिन जोखिमों पर बराबर नजर भी रखते हैं। भीमताल में ऐसा अभी तक नहीं हुआ।

    यह शौक और शेखी की ऐसी विडंबना है जो कई युवकों की असमय ही जान ले रही है। ऐसे में सवाल यही है कि इस समस्या से कैसे निपटा जाए। स्वाभाविक तो यही है कि एक ओर युवकों को ऐसे खतरों के बारे में पहले से ही लगातार सतर्क किया जाए और वे अपनी तरफ से भी अपने शौक को पूरा करने के बारे में जागरूक रहें।

    Shagun

    Keep Reading

    US bullying reaches the Indian Ocean: Will India wake up after failing to protect its guest?

    अमेरिकी दादागिरी हिंद महासागर तक पहुंची : क्या भारत अपने मेहमान की रक्षा करने में नाकाम रहा?

    Khamenei's assassination: India's silence and the world's morality questioned

    खामेनेई की हत्या: भारत की खामोशी और दुनिया की नैतिकता पर सवाल?

    विश्वभर के तेल बाजारों में लगी ‘आग’

    होली: केवल त्योहार नहीं, जीवन का सबसे बड़ा परिवर्तन-संकेत

    Sonam Wangchuk's long detention and the real test of Indian democracy

    सोनम वांगचुक की लंबी हिरासत और भारतीय लोकतंत्र की असली परीक्षा

    BREAKING: America landed 50+ fighter jets at Iran's 'doorstep'! Has the war bell rung?

    फिर स्थिति खतरनाक मोड़ पर

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    'Impossible' tiger hunt in Dudhwa Tiger Reserve: Death of Rajeshwari rhino reveals secrets of the forest!

    दुधवा टाइगर रिजर्व में बाघ का ‘असंभव’ शिकार: राजेश्वरी गैंडे की मौत ने जंगल के राज उजागर किए!

    March 6, 2026
    Akshay Kumar and Shikhar Dhawan Turn ‘Bhooth Bangla’ Set into a Mini Cricket Stadium Cricket Fever on the Sets of ‘Bhooth Bangla’: Akshay Kumar and Shikhar Dhawan’s Fun Match

    ‘भूत बंगला’ के सेट पर क्रिकेट का तूफान: अक्षय कुमार और शिखर धवन ने मचाया धमाल!

    March 6, 2026
    US bullying reaches the Indian Ocean: Will India wake up after failing to protect its guest?

    अमेरिकी दादागिरी हिंद महासागर तक पहुंची : क्या भारत अपने मेहमान की रक्षा करने में नाकाम रहा?

    March 5, 2026
    “Madhurima Tuli’s Kurti Charm: Redefining Everyday Elegance” “From Casual to Couture: How Madhurima Tuli Turned a Kurti into a Style Statement” “Street-Style Grace: Madhurima Tuli’s Effortless Kurti Moment”

    मधुरिमा तुली का कुर्ती जादू: सादगी में छिपा स्टाइल का राज, उर्वशी रौतेला बनीं मॉडर्न-डे मधुबाला

    March 5, 2026
    After Bhool Bhulaiyaa 3, Roz Sardana takes a new flight, shooting with Jesse Lever in the valleys of Nashik.

    भूल भुलैया 3 के बाद रोज़ सरदाना की नई उड़ान, नासिक की वादियों में जेसी लीवर के साथ रोमांचक शूटिंग

    March 5, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading