Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 4
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ज़रा हटके

    अब वायरस ही करेंगे गंभीर रोगों का इलाज, वैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला तरीका

    ShagunBy ShagunJune 11, 2025 ज़रा हटके No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 828

    नई दिल्ली, 11 जून : अब वायरस केवल बीमारी का कारण नहीं बल्कि बीमारी के इलाज का जरिब भी बन सकते हैं। वैज्ञानिकों ने ताजे पानी की झीलों में मौजूद लाखों वायरस जीनोम का गहराई से अध्ययन किया है, जिससे कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। यह खोज न सिर्फ वायरल इकोलॉजी को नई दिशा देती है बल्कि गंभीर संक्रमणों के इलाज के लिए भविष्य की एंटीबायोटिक हो सकती है।

    वैज्ञानिकों की बड़ी खोज : अब वायरस से ही बनेंगी एंटीबायोटिक दवाएं

    मीडिया रिपोर्ट के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार आईआईटी मद्रास और अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ विस्कॉन्सिन- मैडिसन के वैज्ञानिकों ने महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय रिसर्च में यह दावा किया है। अध्ययन दुनिया की सबसे लंबी डीएनए आधारित निगरानी परियोजनाओं में से एक है। इसमें – अमेरिका के मैडिसन (विस्कॉन्सिन) की एक झील से बीते 20 वर्षों में लिए गए कुल 465 नमूनों का विश्लेषण किया गया।

    वैज्ञानिकों ने मशीन लर्निंग तकनीक से झीलों में मौजूद 13 लाख से अधिक वायरस जीनोम को दोबारा जोड़ा और उन का पर्यावरण से संबंध समझा। इसमें मेटाजीनोमिक्स नामक अत्याधुनिक तकनीक का भी प्रयोग किया गया, जिसकी सहायता से यह स्पष्ट हुआ कि वायरस मौसम और साल के हिसाब से एक तय चक्र में सक्रिय होते हैं। इनमें से कई वायरस हर साल दोबारा उभरते हैं, जिससे उनका व्यवहार काफी हद तक अनुमानित माना जा सकता है। आईआईटी मद्रास के प्रो. कार्तिक अनंतरमण कहते हैं कि वायरस हमारे पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य को आकार देने में अहम भूमिका निभाते हैं।

    बता दें कि यह शोध दर्शाता है कि वायरस का उपयोग कर झीलों में फैलने वाले हानिकारक शैवालों या विषैले बैक्टीरिया की बढ़त को रोका जा सकता है, जिससे पेयजल स्रोतों को संरक्षित किया जा सके। प्रो. कार्तिक ने जोर दिया कि कोरोना महामारी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वायरसों की निगरानी और उनका समय रहते अध्ययन कितना जरूरी है। यह न केवल महामारी से बचाव में सहायक हो सकता है बल्कि यह भी बता सकता है कि वायरस पर्यावरणीय सेहत को कैसे बनाए रखते हैं।

    Shagun

    Keep Reading

    Three-day-old baby elephant swept away by the waves; mother left writhing in distress on the shore; emotional reunion follows rescue.

    लहरों में बह गया तीन दिन का नन्हा हाथी, किनारे तड़पती रही मां; रेस्क्यू के बाद हुआ भावुक मिलन

    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    'Take 5 lakhs, just save my brother...' Kanwariya swept away by the Ganga's strong current; brother stood on the bank, pleading desperately.

    ‘5 लाख ले लो, बस मेरे भाई को बचा लो…’ गंगा की तेज धार में बह गया कांवड़िया, किनारे खड़ा भाई गिड़गिड़ाता रहा

    Iron rod pierces 3-year-old Kartik’s head; private hospital demanded ₹15 lakh... KGMU doctor saved his life for just ₹25,000.

    3 साल के कार्तिक के सिर में घुसी लोहे की रॉड, निजी अस्पताल ने मांगे 15 लाख… KGMU के डॉक्टर ने सिर्फ 25 हजार में बचाई जान

    Lost a leg, but not the spirit! Undertaking the Kanwar Yatra with a prosthetic leg.

    एक पैर गंवाया, हौसला नहीं! कृत्रिम पैर से कर रहे हैं कांवड़ यात्रा

    Voyager's Discovery and the Cosmic Shivling

    वॉयेजर की खोज और ब्रह्मांडीय शिवलिंग

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Anuj Yadav becomes Lucknow's chess champion; wins the title with 5.5 points after drawing the final game.

    अनुज यादव बने लखनऊ के शतरंज चैंपियन, आखिरी बाजी ड्रॉ कर 5.5 अंक से जीता खिताब

    October 4, 2026

    जब एकादशी का पुण्य जुड़ता है पितरों के कल्याण से: 6 अक्टूबर को इन्दिरा एकादशी

    October 4, 2026
    Women's hospital to open soon in Tikvapur; auditorium to be built.

    टिकवांपुर जल्द खुलेगा महिला अस्पताल, बनेगा प्रेक्षागृह

    October 3, 2026

    Razorpay के व्यापारी अब बिना कार्ड विवरण दर्ज किए और OTP का इंतज़ार किए ऑनलाइन व स्टोर में Apple Pay स्वीकार कर सकते हैं

    October 1, 2026
    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    October 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading