Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 30
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    तप का प्रताप

    ShagunBy ShagunFebruary 2, 2021 Featured No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 666

    भगवान शंकर को प्राप्त करने के लिए पार्वती ने घोर तपस्या की। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर शंकर ने उन्हें दर्शन दिये और उनकी इच्छा पूरी करके अंतर्धान हो गये।

    अपनी मनोकामना के पूर्ण होने पर पार्वती के आनंद का ठिकाना न रहा। वह अपने आश्रम के बाहर एक शिला पर बैठकर विचारों में डूब गईं। तभी उन्हें किसी के रोने की आवाज सुनाई दी। पार्वती शिला से उठकर उस ओर बढ़ीं, जिधर से वह आर्तनाद आ रहा था। वहां पहुंचकर देखती क्या हैं कि सरोवर में एक बच्चे को ग्राह ने पकड़ लिया है और वह बालक चिल्ला-चिल्लाकर कह रहा है, “मुझे बचाओ। मुझे यह ग्राह खा जाएगा। मैं अपने माता-पिता की अकेली संतान हूं। मैं नहीं रहूंगा तो मेरे माता-पिता भी नहीं रहेंगे।”

    पार्वती का दिल यह सुनकर व्यथित हो उठा। उन्होंने ग्राह से कहा, “इस बालक को छोड़ दो।”

    ग्राह बोला, “संध्या के समय जो यहां आता है, उसे में अपना भोजन बना लेता हूं।” पार्वती ने आग्रह भरे स्वर में कहा, “मैंने हिमालय के शिखर पर कठोर तप किया है। उसी के बल पर कहती हूं कि इसे छोड़ दो।”
    ग्राह बोला, “तुम उस तप को मुझे अर्पित कर दो, तो मैं इसे मुक्त कर दूंगा।”
    पार्वती ने पुलकित होकर कहा, “यह क्या, मैं जीवन भर के सारे तप तुम्हें अर्पित करती हूं।”

    ग्राह ने बालक को छोड़ दिया। बोला, “देवी, तुम्हारी दीन-सेवा से मैं बहुत संतुष्ट हूं। तुम्हारी तपस्या को भी लौटाये देता हूं।”

    पार्वती ने कहा, “मैंने जो कुछ किया है, सोच समझकर किया है। मैं तप को वापस नहीं ले सकती। तप की क्या है, फिर कर लूंगी।” ग्राह यह सुनकर अंतर्धान हो गया।

    पार्वती फिर से तप करने की सोचने लगीं, तभी शंकर प्रकट हो गये। बोले, “तुम्हें तप करने की जरूरत नहीं है। अपना तप तुमने मझे ही दिया था। मैं ही तुम्हारी परीक्षा लेने के लिए ग्राह बनकर आया था। तुम्हारा तप अब अनंत गुना अक्षय हो गया।”

    Shagun

    Keep Reading

    तंबाकू की पत्तियाँ घोंसले में क्यों रखता है बाज पक्षी? प्रकृति का अनोखा इंसेक्टिसाइड!

    The residents of Banda are filled with pride upon seeing Banda's name ranked among the very best in the world!

    विश्व में बांदा का अव्वल दर्जे में नाम देख गर्व में बांदावासी!

    This remarkable figure single-handedly dug 16 ponds and planted over 2,000 banyan trees.

    प्रकृति प्रेमी इस महान शख्सियत ने अकेले खोदे 16 तालाब, लगाए 2000 से ज्यादा बरगद के पेड़

    ‘सेल्स’ अब सिर्फ बिजनेस नहीं, जीवन का जरूरी कौशल है! मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने की नितीन ढबू की किताब का विमोचन

    ‘सेल्स’ अब सिर्फ बिजनेस नहीं, जीवन का जरूरी कौशल है! मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने की नितीन ढबू की किताब का विमोचन

    Grand Launch of 'Gudiya Ka Byah'—an Engaging Radio Play for Children

    बच्चों के लिए दिलचस्प रेडियो नाटक ‘गुड़िया का ब्याह’ का भव्य विमोचन

    'Raat': Sleep is broken, but life drags on - A review of Hare Prakash Upadhyay's story.

    ‘रात’ : नींद टूटती है, लेकिन जीवन घिसटता रहता है – हरे प्रकाश उपाध्याय की कहानी पर एक समीक्षा

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Joke of the Day: Trump's Mess

    जोक ऑफ़ द डे : ट्रम्प का रायता

    April 30, 2026

    भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन: स्वच्छ भविष्य की ओर एक ठोस कदम

    April 30, 2026
    In Paris, fragrance is bottled; in Banaras, the fragrance is in the very air—and that is a truly wonderful feeling.

    पेरिस में खुशबू बोतल में होती है, और बनारस में खुशबू हवा में है यह बहुत अच्छा अहसास है

    April 30, 2026
    Deepika Padukone in Action Mode Even During Pregnancy, Set to Shine in ‘Raaka’

    ‘राका’ में दीपिका पादुकोण को मिला पावरफुल रोल

    April 29, 2026
    936 Youths Receive Appointment Letters in UP Police; Declare: "Yogi Has Broken the Back of Corruption!"

    यूपी पुलिस में 936 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, बोले- योगी ने तोड़ी भ्रष्टाचार की कमर!

    April 29, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading