Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 25
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»धर्म»Spirituality»Short Inspirational

    बदला लेने से ज्यादा बेहतर है माफ कर देना

    By December 22, 2018 Short Inspirational No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 747

    बेटा आज घर वापस आया, तो काफी गुस्से में था। पिताजी ने वजह पूछी, तो उसने बताया कि उसके एक दोस्त ने सभी लोगों के सामने उसे कुरसी से गिरा कर अपमानित किया। सभी उस पर हंस रहे थे। उसने कहा, अब मैं भी मौका देख कर उसके साथ ऐसा ही करूंगा और बदला लूंगा। उसकी इस बात को सुनने के बाद पिताजी ने कहा- ‘जब हम किसी ऐसे व्यक्ति को माफ नहीं कर पाते, जिसने हमारी भावनाओं को चोट पहुंचायी हो, तो हम दुश्मनी पाल लेते हैं और उससे बदला लेने की ताक में रहते हैं।

    यदि हमारे पास वह बदला लेने का तरीका व मौका भी उपलब्ध हो जाये, तो हम उसे ले लेते हैं। ऐसे में यह सोचना गलत है कि बदला लेने से मन को शांति मिलेगी या हमारा फायदा होगा, क्योंकि बदला कभी पूरा नहीं होता। यह तो चक्र है, जो लगातार चलता रहता है। बदला फिर लौट कर आता है, जब सामने वाला उसका जवाब देता है और जल्द ही सारी चीजें हमारे कंट्रोल से बाहर हो जाती हैं।

    फिर किसी को यह याद नहीं रहता कि यह सब शुरू कैसे हुआ था। खानदानी दुश्मनी इसी तरह शुरू होती है और पीढ़ी दर पीढ़ी चलती रहती है। महात्मा गांधी ने भी कहा था कि आंख के बदले आंख का नियम जल्दी ही इस दुनिया को अंधा कर देगी।

    ऐसे में यदि हम बदला न भी लें, तो बदले की भावना हमारे अंदर सुलगती रहती है। हमें भीतर- ही-भीतर खाती है। हमें चिड़चिड़ा बना देती है। यह भी कोई अच्छी बात नहीं है। ऐसे में हमारे पास केवल एक ही विकल्प बचता है और वह है माफी।

    यह सबसे बेहतरीन उपाय है और आगे बढ़ने का तरीका भी। इसलिए हमें सच्चे दिल से उन लोगों को माफ कर देना है, जिन्होंने हमारे साथ बुरा व्यवहार किया। अगर हम निष्पक्ष रूप से देखें, तो यह तरीका हमारे पक्ष में ही है। साथ ही यह हमारी मानसिक शांति में इजाफा भी करता है।

    दरअसल ‘माफी’ हमारे दिल में बार-बार आनेवाली बदले की भावना से हमें सुरक्षित रखने के लिए बनायी गयी है। यह हमें नकारात्मक विचारों के प्रभाव से उबरने के लिए तैयार किया गया है। माफ करने का मतलब हार मानना बिल्कुल नहीं है। माफ करने का मतलब तो विजयी होना है।’

    • हमें सामने वाले का दृष्टिकोण समझना चाहिए और अगर फिर हमें लगता है कि वह सही है, तो हम उन्हें माफ कर सकते हैं, माफी मांग सकते हैं।
    • आप जितना सामने वाले के अभिनय में आगे बढ़ते जायेंगे, आप उनकी प्रकृति, भावनाओं और सोच को समझने लगेंगे। रिश्ता सुधरता जायेगा।

    Keep Reading

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    The Mystery of Lord Shiva's Rudra Form: When Peace Becomes a Support for Unrighteousness

    भगवान शिव के रूद्र रूप का रहस्य: जब शांति अधर्म का सहारा बने

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    People grappling with the unending problem of adulteration.

    मिलावट की अंतहीन समस्या से झूझते लोग

    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    India's Glorious Performance: Historic 'Golden Double' and Silver in Judo; Lovpreet Wins Silver in Weightlifting

    भारत का गौरवमयी प्रदर्शन: जूडो में ऐतिहासिक ‘गोल्डन डबल’ और सिल्वर, वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत का सिल्वर

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    August 22, 2026
    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    August 22, 2026

    कोरिया इंडस्ट्री एक्सपो (KoINDEX) 2026 का 27 अगस्त को यशोभूमि में होगा शुभारंभ

    August 22, 2026

    गलगोटियास विश्वविद्यालय ने Microsoft के सहयोग और byteXL द्वारा संचालित उद्योग-एकीकृत AI एवं ML डिग्री का शुभारंभ किया

    August 22, 2026
    Ayushmann Khurrana's visit to Jalna A message of child safety and a secure childhood.

    आयुष्मान खुराना की जालना यात्रा : बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित बचपन का संदेश

    August 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading