Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 22
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    प्रदेश के सभी क्षेत्रों में विकास की अपार सम्भावनाएं: मुख्यमंत्री

    By July 21, 2017 प्रेसनोट No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 494

    लखनऊ: 20 जुलाई, 2017, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से आज यहां शास्त्री भवन में यूएस इण्डिया बिजनेस काउंसिल के एक प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों ने प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में औद्योगिक विकास और निवेश प्रोत्साहन हेतु लिए जा रहे निर्णयों की प्रशंसा की और कहा कि ये सभी फैसले प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देकर राज्य के विकास में निर्णायक साबित होंगे।

    प्रतिनिधिमण्डल ने प्रदेश में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, कैंसर के इलाज, पर्यटन, ऊर्जा क्षेत्र, डिजाइन मैनुफैक्चरिंग, शिक्षा, खाद्य प्रसंस्करण, पेयजल तकनीक, पर्यटन इत्यादि क्षेत्रों में निवेश कर प्रदेश के विकास में अपना सहयोग करने की इच्छा जतायी।
    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमण्डल से कहा कि उत्तर प्रदेश एक बहुत बड़ा राज्य है। यहां की जनसंख्या 22 करोड़ है, जो प्रदेश को देश का सबसे बड़ा बाजार भी बनाती है। मध्यम वर्ग में हो रही वृद्धि के फलस्वरूप प्रदेश में सभी क्षेत्रों में निवेश व कारोबार की अपार सम्भावनाएं हैं। राज्य में ईको और रिलिजियस टूरिज्म के क्षेत्र में वृहद अवसर मौजूद हैं। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत प्रदेश के 07 शहरों को शामिल किया गया है। साथ ही, 05 अन्य नगरों को भी स्मार्ट सिटी मिशन में शामिल कराने के लिए गम्भीरता से प्रयास किया जा रहा है। डिजिटल इण्डिया की अवधारणा को साकार करने के लिए प्रदेश में ई-आॅफिस और ई-हाॅस्पिटल की व्यवस्था विकसित की जा रही है।
    वर्तमान सरकार प्रदेश के विकास के लिए कृत संकल्प है। राज्य सरकार ने इस दिशा में प्रयास भी शुरू कर दिया है। राज्य में उत्तर प्रदेश औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति-2017 लागू की गयी है। सिंगल विण्डो सिस्टम की व्यवस्था विकसित की जा रही है। श्रम कानूनों के सरलीकरण का काम शुरु कर दिया गया है। प्रदेश के औद्योगिक विकास से ही बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन सम्भव होगा। उद्यमों हेतु कुशल कार्मिकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए कौशल विकास मिशन के माध्यम से इस वर्ष 10 लाख युवाओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य तय किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सभी निवेशकों का प्रदेश में स्वागत करेगी और उन्हें उद्यम स्थापना हेतु हर सम्भव सहायता एवं सुविधा के साथ-साथ पूरी सुरक्षा उपलब्ध कराएगी।
    योगी जी ने कहा कि आजादी के समय प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय सबसे ज्यादा थी, जबकि आज राज्य विकास के पायदान पर काफी पीछे है। ऐसा विगत कुछ वर्षों में प्रदेश की राजनीति का जाति और परिवार केन्द्रित हो जाने के कारण हुआ है, जिसमें विकास गतिविधियों को तिलांजलि दे दी गयी। ऐसे माहौल में विकास में रुचि रखने वाले निवेशक प्रदेश छोड़कर अन्य राज्यों में निवेश करने के लिए चले गए। वर्तमान राज्य सरकार के सत्ता में आने के बाद से ही राज्य में आर्थिक गतिविधियों में तेजी आने के साथ ही बड़ी संख्या में निवेशकों का आना भी शुरु हो गया है। सैमसंग द्वारा राज्य में 05 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है।
    उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व, प्रतिनिधिमण्डल ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री सिद्धार्थनाथ सिंह तथा मुख्य सचिव श्री राजीव कुमार के साथ भी बैठक की। बैठक में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में सकारात्मक बदलाव के लिए लालफीताशाही को समाप्त करना और पारदर्शिता लाना आवश्यक है। देश और प्रदेश में समान विचारधारा की सरकारों के होने से प्रधानमंत्री जी के विजन को साकार करने का अवसर मिला है। राज्य सरकार इस अवसर का पूरा लाभ उठाएगी और निवेशकों का सहयोग प्राप्त करने के लिए उन्हें हर तरह से प्रोत्साहित करेगी।
    मुख्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में राज्य में एक नई कार्य संस्कृति का विकास हो रहा है। वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न सेक्टरों में विकास की प्रभावी पहल की गई है। इन प्रयासों के सकारात्मक नतीजे दिखने लगे हैं। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप प्रदेश के समग्र विकास के लिए कृतसंकल्पित हैं।
    इस बैठक में अपर मुख्य सचिव नियोजन एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग श्री संजीव सरन, प्रमुख सचिव एनआरआई विभाग श्री आलोक सिन्हा, प्रमुख सचिव सूचना श्री अवनीश कुमार अवस्थी, प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री प्रशान्त त्रिवेदी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
    इसके अलावा, प्रतिनिधिमण्डल ने विधानसभा अध्यक्ष श्री हृदय नारायण दीक्षित से भी मुलाकात की। विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदेश आगमन पर प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीयों ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से पूरी दुनिया में पहचान कायम की है। अपनी माटी से जुड़कर इसके विकास में भागीदारी निभाना गौरव की बात है। उन्होंने भरोसा जताया कि उत्तर प्रदेश के साथ काउन्सिल के रिश्ते और प्रगाढ़ बनेंगे।
    प्रतिनिधिमण्डल में यूएस इण्डिया बिजनेस काउंसिल की कन्ट्री डायरेक्टर, इण्डिया सुश्री निवेदिता मेहरा, वेरियन के एमडी श्री अशोक कक्कड़, वाॅलमार्ट इण्डिया के एसवीपी और काॅर्पोरेशन अफेयर्स के हेड श्री रजनीश कुमार, जीई हेल्थ केयर के वाइस प्रेसीडेण्ट हेल्थ पाॅलिसी एण्ड गवर्नमेण्ट अफेयर्स श्री विभव गर्ग, सिस्को इण्डिया के श्री सौरभ सिंह, इण्टेल के डायरेक्टर श्री अनंतनारायणन षणमुगम, मेट्रोनिक इण्डिया के डायरेक्टर श्री अमित कुमार सिंह, वाॅटर हेल्थ इण्डिया के श्री उथप्पा एससी, पे पाल के डायरेक्टर श्री नाथ परमेश्वरन, दुआ कम्युटिंग के श्री रवि ओबराॅय, वेरियन मेडिकल सिस्टम के सीनियर मैनेजिंग डायरेक्टर श्री अशोक कक्कड़ और डायरेक्टर श्री विनीत गुप्ता शामिल थे।

    Keep Reading

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Yogi Adityanath inaugurates UPSDMA's new high-tech headquarters.

    योगी आदित्यनाथ ने किया UPSDMA के नए हाईटेक मुख्यालय का उद्घाटन

    July 19, 2026
    The battle between development and the environment in Uttarakhand.

    उत्तराखंड में विकास बनाम पर्यावरण की जंग

    July 19, 2026
    Give up the insistence on a hunger strike; instead, wage a long-term struggle to change the system.

    सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद अब अदालत में जंग, आदिवासी महिलाओं पर भी लाठी

    July 19, 2026

    यूपी में मानसून का जोरदार हमला!

    July 19, 2026
    Safexpress sets up a logistics ‘Superhub’ in Rajpura.

    सेफएक्सप्रेस ने राजपुरा में लगाया लॉजिस्टिक्स का ‘सुपरहब’

    July 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading