Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 28
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    घर-घर बिजली का सपना लालटेन युग की ओर: उपभोक्ता परिषद

    By December 13, 2017Updated:December 13, 2017 प्रेसनोट No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 499
    • कल से चलने वाली विधान सभा के मद्देनजर उपभोक्ता परिषद ने सभी राजनैतिक पार्टियों के माननीय जनप्रतिनिधियों से ग्रामीण व किसानों की अब तक की सबसे बड़ी बिजली दर वृद्धि को वापस दिलाने हेतु विधान सभा में आवाज उठाने की, की मांग
    • उपभोक्ता परिषद का बड़ा हमला कहा यह सरकार की कैसी नीति कि घर-घर बिजली का सपना लालटेन युग की ओर
    • घर-घर बिजली महंगी बिजली पर केन्द्र व उप्र सरकार दोनों करे विचार क्या इससे किसानों व ग्रामीणों का होगा भला
    लखनऊ 13 दिसम्बर। प्रदेश के ग्रामीण विद्युत उपभोक्ताओं की दरों में लगभग 67 से 150 प्रतिशत किसानों की दरों में लगभग 50 प्रतिशत व आम घरेलू उपभोक्ताओं की दरों में लगभग 15 प्रतिशत की वृद्धि जिसको लेकर पूरे प्रदेश के किसान लगातार आन्दोलित है और आय दिन धरना प्रदर्शन कर रहें हैं। ऊर्जा क्षेत्र के इतिहास में किसानों व ग्रामणों की अब तक की सबसे बड़ी बिजली दर वृद्धि पर सरकार की चुप्पी काफी चिन्तनीय है। उपभोक्ता परिषद ने जनहित में प्रदेश की सभी राजनैतिक पार्टियों से मांग की है कि वह कल से चलने वाली विधान सभा में ग्रामीण किसानों व आम जनता की बढ़ी बिजली दर को वापस कराने हेतु सरकार पर दबाव बनाये उपभोक्ता परिषद ने सत्ता पक्ष सहित विपक्षी पार्टियों के सभी माननीय जनप्रतिनिधियों से यह मांग उठाई है कि वर्तमान में ग्रामीण व किसान संकट के दौर से गुजर रहा है ऐसे में सभी का नैतिक दायित्व है कि वह विधान सभा में इस मुद्दे को जोर शोर से उठाये।
    उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि विगत वर्षों में जब किसानों व ग्रामीणों की दरों में विद्युत नियामक आयोग द्वारा मनमाने तरीके से वृद्धि की गयी थी तो उपभोक्ता परिषद के अनुरोध पर दो बार भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष श्री लक्ष्मी कांत बाजपेई अपनी पूरी टीम लेकर आयोग में धरने पर बैठ गये थे। बिजली दर वृद्धि का मुद्दा उस समय भी विधान सभा में खुब छाया रहा अब जब अब तक की सबसे बड़ी इतिहासिक वृद्धि के चलते प्रदेश का ग्रामीण व किसान बेहाल है तो सत्ता पक्ष की चुप्पी अपने आपमें बड़ा सवाल है यह देश की विडम्बना है जब राजनैतिक पार्टियां विपक्ष में रहती हैं तब उन्हें आम जनमानस के हितों पर बहुत चिन्ता होती है सत्ता में पहुंचते ही वह यह भूल जाती हैं कि आम जनमानस की समस्या उनके लिये कोई मायने नहीं रखती।
    उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष ने कहा कि यह कैसी निति है कि एक तरफ सरकार हर घर को बिजली देने का अभियान चला रही है और दूसरी तरफ यह कहना गलत नहीं होगा कि घर-घर बिजली महंगी बिजली का अभियान भी चालू है जिसके चलते आने वाले में समय में गरीब आम जनमानस व किसानों को लालटेन युग में ले जाने से कोई नहीं रोक पायेगा सबको 24 घंटे बिजली देने के नाम पर उद्योगपतियों के बन्द पड़े पावर हाउस तो स्वतः चल जायेंगे लेकिन ग्रामीण व किसान तबाही के रास्ते पर पहूंच जायेगा अभी समय है देश व राज्य की दोनो सरकारों को इस मुद्दे पर गम्भीरता से विचार कर बिजली दर वृद्धि को वापस लेना चाहिए।

    Keep Reading

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Dharmendra 'Pradhan' may face action

    धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: नैतिकता नहीं, भारी आक्रोश के चलते शिक्षा मंत्री पद से हटे

    July 28, 2026
    Heartbroken over love, suicide video on Instagram – but life saved in 7 minutes!

    प्रेम में टूटा दिल, इंस्टाग्राम पर आत्महत्या का वीडियो – लेकिन 7 मिनट में बच गई जान!

    July 27, 2026
    The New Look of Katauta Lake: Lucknow Municipal Corporation's Special Cleanliness Drive

    कटौता झील का नया रूप: लखनऊ नगर निगम का विशेष स्वच्छता अभियान

    July 27, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: केवल प्रदर्शन से पुलिस को लाठीचार्ज का अधिकार नहीं

    July 27, 2026
    Rahul Gandhi's strong support for tribals: Will ensure justice for those displaced by the Ken-Betwa project.

    राहुल गांधी का आदिवासियों को बड़ा समर्थन: केन-बेतवा परियोजना में विस्थापितों को न्याय दिलाएंगे

    July 27, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading