Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 5
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    हाईवे की खातिर लोगों मकानों को गिरा दिये, मुआवजा भी नहीं दिया: राजबब्बर

    By July 30, 2017 प्रेसनोट No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 551

    उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी सांसद के आज जनपद अम्बेडकर नगर के डोंडो गांव में ‘‘हक मांगों’’ अभियान के तहत चौपाल कार्यक्रम में हिस्सा लेने जाते समय जनपद अम्बेडकरनगर की सीमा पर भारी पुलिस बल द्वारा उन्हें रोका गया एवं वापस जाने का दबाव बनाया गया। श्री राजबब्बर ने पुलिस अधिकारियों को आश्वस्त किया कि कांग्रेस पार्टी शांतिपूर्ण पार्टी है वह सिर्फ किसानों का हालचाल लेने जा रहे हैं। इसके बावजूद पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों से काफी जद्दोजहद के बाद श्री बब्बर सहित उनके साथ मौजूद कांग्रेसजनों ने गाडि़यों सहित रोके जाने पर गाडि़यों को छोड़कर अम्बेडकरनगर की सीमा से पैदल यात्रा शुरू करके पैदल चलकर डोंडो गांव भारी पुलिस बल के बीच रहते हुए पहुंचे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गांव में आयेाजित चौपाल कार्यक्रम को पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जबरिया न होने देने की अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक कृत्य की उप्र कांग्रेस कमेटी घोर निन्दा करती है।

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री बब्बर जब डोंडो गांव पहुंचे तो वहां के स्थानीय कांग्रेसजनों द्वारा बताये जाने पर कि किसानों और ग्रामीणों पर जुल्म हो रहे हैं और बिना किसी नोटिस के उनके मकानों को गिरा दिये गये हैं, उन्हें कोई मुआवजा नहीं दिया गया, खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं तो इस पर श्री बब्बर ने गांव से होकर जाने वाले हाईवे के निर्माण कराने से लगभग आधे गांव को प्रशासन द्वारा बुल्डोजर चलाकर ध्वस्त किये जाने से बेघर हुए पीडि़त किसान परिवारों से मिलकर सांत्वना दी तथा इस कृत्य को केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की तानाशाही एवं जनविरोधी करार दिया। मौके पर श्री बब्बर के नेतृत्व में स्थानीय ग्रामीणों ने चल रहे बुल्डोर को रूकवा दिया तथा निर्माण कार्य बन्द कराया। इसके उपरान्त श्री बब्बर ने ग्रामीणों के आवास को हाईवे के निर्माण के चलते पूरी तरह ध्वस्त कर खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर करने, जिन लोगों के मकान ध्वस्त किये गये हैं उन्हें समुचित मुआवजा व उनके रहने हेतु वैकल्पिक आवास की व्यवस्था न किये जाने आदि मुद्दों को लेकर स्थानीय कांग्रेसजनों एवं स्थानीय जनों, किसानेां, ग्रामीणों के साथ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए हैं।

    इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री बब्बर ने स्थानीय प्रशासन एवं सरकार को चेतावनी दी है कि जब तक किसानों/ग्रामीणों की मांगों को नहीं माना जाता है तथा नये भूमि अधिग्रहण कानून के तहत मुआवजा एवं रहने के लिए वैकल्पिक आवास नहीं दिया जाता है तब तक वह धरने से नहीं हटेंगे।

    #Congress

    Keep Reading

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Open gym inaugurated at Khun Khun Ji Girls' College; students receive a fitness gift.

    खुन खुन जी गर्ल्स कॉलेज में खुला ओपन जिम, छात्राओं को मिला फिटनेस का तोहफा

    August 5, 2026
    Do you know why the Kanwar Yatra is undertaken and what its history is?

    क्या आप जानते हैं कांवड़ यात्रा क्यों की जाती है और क्या है इसका इतिहास

    August 4, 2026
    Lost a leg, but not the spirit! Undertaking the Kanwar Yatra with a prosthetic leg.

    एक पैर गंवाया, हौसला नहीं! कृत्रिम पैर से कर रहे हैं कांवड़ यात्रा

    August 4, 2026
    Fraud at Kashi Vishwanath in the name of VIP darshan; police facilitate refund.

    काशी विश्वनाथ में VIP दर्शन के नाम पर ठगी, पुलिस ने दिलाए पैसे वापस

    August 3, 2026

    दोस्त : इस ज़माने में दोस्ती ले – दे के बची है थोड़ी-बहुत

    August 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading