Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 26
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    जब सोलर पावर की दरें दूसरे राज्यों में कम, तो यूपी में ज्यादा क्यों: उपभोक्ता परिषद

    By August 6, 2017 प्रेसनोट No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 485
    • उपभोक्ता परिषद ने उप्र सरकार से उठायी मांग सोलर पावर के अनुबन्धों की हो पूरी छानबीन।
    • सोलर पावर की दरों पर उपभोक्ता परिषद ने किया बड़ा खुलासा, कहा जब देश में वर्ष 2017 में सोलर की न्यूनतम दर रू0 2.44 प्रति यूनिट सामने आयी तो उप्र की अधिक दरों पर पुनर्समीक्षा जरूरी। 
    • अबू धाबी, दुबई, चिली, मैक्सिको जैसे सोलर की अधिकता वाले देशों में भी सोलर की दरों में भी आयी काफी कमी, ऐसे में उप्र में सोलर की अधिक दरों पर सवाल उठना लाजिमी।  
    • देश के दूसरे राज्यों व विश्व के अनेकों देशों में जब सोलर पावर की दरें कम हुईं तो उप्र में सोलर पावर की दरें किस आधार पर अधिक निकलीं, इसकी हो पूरी समीक्षा। 
    पूरे देश व विश्व में सोलर पावर की दरों में बेतहाशा कमी के बावजूद भी उप्र में सोलर पावर की दरें क्यों अधिक रहीं? यह निश्चित ही उपभोक्ता हित में समीक्षा किया जाना चाहिए। वर्ष 2010 में जहां सोलर पावर की भारित औसत दर रू0 12.16 प्रति यूनिट थी, वह 2012 में घटकर रू0 8.05 प्रति यूनिट हो गयी। वर्ष 2013 में उ0प्र0 के प्रथम चरण में जहां भारित औसत दर रू0 8.90 प्रति यूनिट थी।
    अन्ततः वर्ष 2015 में जहां अन्य राज्यों में न्यूनतम दर रू0 4.63 प्रति यूनिट आयीं उस दौरान भी उप्र के द्वितीय चरण में भारित औसत दर रू0 8.04 प्रति यूनिट रहीं। वर्ष 2016 में जहां दूसरे राज्यों में सोलर की दरें औसत रू0 4.85 प्रति यूनिट रहीं, वहीं वर्ष 2017 आते-आते देश के अन्य राज्य राजस्थान में भारित औसत दर रू0 2.44 प्रति यूनिट पहुंच गयीं जो इस बात को सिद्ध करता है कि जब देश के दूसरे राज्यों में सोलर की दरें कम हो रही थीं, तो उप्र में इतनी अधिक दरें कैसे? इसी प्रकार यदि सोलर पावर की अधिकता वाले विश्व के दूसरे देशों पर नजर डालें तो अबू धाबी, दुबई, चिली, मैक्सिको में भी यह दरें 1.99 यू0एस0 प्रति यूनिट से लेकर 2.99 यू0एस0 प्रति यूनिट वर्ष 2016 में सामने आयीं। ऐसे में उ0प्र0 के सोलर पावर की दरों पर उप्र सरकार को सभी के अनुबन्धों पुनर्विचार कर उपभोक्ता हितों में निर्णय लेना चाहिए। निश्चित तौर पर विगत दिनों चाहे वह थर्मल पावर का मामला रहा हो या फिर सोलर पावर का मामला रहा हो। सभी पर उप्र सरकार के निर्देश पर पावर कार्पोरेशन द्वारा अनुबन्ध को निरस्त करने हेतु साहसी कदम उठाया गया, निश्चितरूप से यह उपभोक्ताओं के लिये हितकारी साबित होगा।  
    उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष व विश्व ऊर्जा कौंसिल के स्थायी सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि बिडिंग रूट के तहत सोलर पावर की दरें पूरे विश्व में कम होती गयीं। उसके बावजूद भी उ0प्र0 में सोलर पावर की दरें अधिक होना अपने आप में एक बड़ा सवाल सोलर के क्षेत्र में उठा रहा है। उ0प्र0 में सोलर की दरें दो चरणों में बिडिंग रूट के तहत सामने आयीं, पहले चरण में अगस्त 2013 में सबसे उच्चतम बोली रू0 9.33 प्रति यूनिट न्यूनतम रू0 8.01 प्रति यूनिट थीं, वहीं जून 2015 में द्वितीय चरण में उच्चतम बोली रू0 8.60 प्रति यूनिट व न्यूनतम रू0 7.02 प्रति यूनिट थी। उप्र देश का ऐसा राज्य है, जहां पर सोलर की दरें आसमान छू रही हैं और निश्चित तौर पर इसका खामियाजा प्रदेश की जनता को किसी न किसी रूप में भुगतना पड़ेगा। सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि एमओयू रूट के तहत उप्र में महंगे करार किये गये और सोलर में भी महंगे करार किये गये। ऐसे में आने वाले समय में प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं को कैसे सस्ती बिजली मिल पायेगी। अभी भी समय है उप्र सरकार को ऐसे सभी परियोजनाओं के अनुबन्धों की समीक्षा करनी चाहिए और जो अनुबन्ध उपभोक्ता हित में न हों उन्हें अविलम्ब समाप्त किया जाना चाहिए।

    # solar-power

    Keep Reading

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    August 22, 2026
    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    August 22, 2026

    कोरिया इंडस्ट्री एक्सपो (KoINDEX) 2026 का 27 अगस्त को यशोभूमि में होगा शुभारंभ

    August 22, 2026

    गलगोटियास विश्वविद्यालय ने Microsoft के सहयोग और byteXL द्वारा संचालित उद्योग-एकीकृत AI एवं ML डिग्री का शुभारंभ किया

    August 22, 2026
    Ayushmann Khurrana's visit to Jalna A message of child safety and a secure childhood.

    आयुष्मान खुराना की जालना यात्रा : बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित बचपन का संदेश

    August 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading