Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 28
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    निजीकरण के विरोध में पूरे प्रदेश में 8 लाख आरक्षण समर्थक कार्मिक भी आन्दोलित

    By March 18, 2018Updated:March 18, 2018 प्रेसनोट No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 563
    • आरक्षण समर्थको का बड़ा आरोप सपा सरकार में दलित कार्मिकों का रिर्वट कर किया अपमानित अब नौकरियो से वंचित करने के लिए निजीकरण का फैसला
    • अप्रैल में निजीकरण के खिलाफ प्रदेश व्यापी आन्दोलन के लिए लखनऊ में महासम्मेलन बुलाने व सभी विभागो में निजीकरण के नुकसानो से अवगत कराने के लिए 28 मार्च से जन-जागरूकता अभियान चलाने का फैसला
    लखनऊ, 18 मार्च। सरकार द्वारा बिजली विभाग में 5 जिलो का निजीकरण किये जाने के फैसले के खिलाफ आज पूरे प्रदेश में आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति, उप्र के बैनर तले आरक्षण समर्थको ने निजीकरण का हर स्तर पर विरोध करने के लिए जनपदवार बैठके कर सरकार से फैसले पर पुर्नविचार करने की मांग उठाई उसी क्रम में आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति, उप्र के संयोजक मण्डल द्वारा लखनऊ में बैठक कर आर-पार की लड़ाई का एलान किया।
    आरक्षण समर्थक कार्मिकों ने कहा पिछली सपा सरकार ने पहले दलित कार्मिको को रिवर्सन कर उन्हें अपमानित किया अब वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा निजीकरण का फैसला लेकर यह सिद्ध कर दिया है कि आने वाले समय में दलित व पिछडों को नौकरियों से वंचित कर उन्हें अपमानित किया जायेगा। जब तक निजी क्षेत्र में भी पिछडे व दलित कार्मिको के लिए आरक्षण की व्यवस्था लागू नहीं होती आरक्षण समर्थको को भविष्य में जाब नहीं मिलने वाला है। ऐसे में पूरे प्रदेश में 8 लाख आरक्षण समर्थक कार्मिक निजीकरण का हर स्तर पर विरोध करेगें।
    आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति, उप्र के संयोजको अवधेेेश कुमार वर्मा, केवी राम, डा. रामशब्द जैशवारा, आरपीकेन, अनिल कुमार, अजय कुमार, रीना रजक, महेन्द्र सिंह, पीएम प्रभाकर, एसपीसिंह, बनी सिंह, अशोक सोनकर, दिग्विजय सिंह, अन्जली गौतम, जितेन्द्र कुमार, राजेश पासवान, प्रभु शंकर ने कहा कि जब तक निजीकरण का फैसला वापस नही होता आरक्षण समर्थक चुप बैठने वाले नहीं है उप्र सराकर द्वारा निजीकरण का फैसला करके दलित व पिछड़ो को भविष्य में नौकरियों से वंचित करने की साजिश की जा रही है। संघर्ष समिति संयोजको द्वारा सर्वसम्मत से आज यह निर्णय लिया गया है अप्रैल माह में लखनऊ में एक आरक्षण समर्थक कार्मिको का एक महा सम्मेलन बुलाया जायेगा जिसमें आर-पार की लड़ाई का एलान किया जायेगा।
    संघर्ष समिति के नेताओ ने आज यह भी एलान किया है कि 28 मार्च 2018 सभी विभागों में जन-जागरूकता अभियान चलाया जायेगा जिसके माध्यम से निजीकरण के नुकसानो से आरक्षण समर्थको को अवगत कराया जायेगा।

    Keep Reading

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading