Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    सेल्फी प्वाइंट बन गई प्रधानमंत्री मोदी की आदमकद पुस्तक

    By September 20, 2019Updated:September 20, 2019 Global NEWS No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 549

    मोतीमहल लान में राष्ट्रीय पुस्तक मेला शुरू

    लखनऊ, 20 सितम्बर 2019: सत्रहवां राष्ट्रीय पुस्तक मेला आज से राणाप्रताप मार्ग मोतीमहल वाटिका लान में प्रारम्भ हो गया। आज उद््घाटित हुआ यह मेला 29 सितम्बर तक चलेगा। दि फेडरेशन आॅफ पब्लिशर्स एण्ड बुकसेलर्स एसोसिएशन्स इन इण्डिया, नई दिल्ली के सहयोग से के.टी.फाउण्डेशन व फोर्सवन द्वारा संयोजित महात्मा गांधी की 150वीं जयंती की थीम पर आधारित इस मेले में प्रवेश निःशुल्क है। यहां हर किताब पर न्यूनतम 10 फीसदी छूट मिलेगी।

    मेले का उद्घाटन एडवोकेट रामजी दास, संरक्षक मुरलीधर आहूजा, भाजपा नेता भारत दीक्षित व प्रदेष ओलम्पिक संघ के उपाध्यक्ष टीपी हवेलिया ने मिलकर किया। एडवोकेट रामजी दास ने पुस्तकों को बहुमूल्य बताते हुए कहा कि अगर हम पुस्तकों को अपना गाइड बना लें तो वह जीवन भर आपका साथ निभाती रहेंगी। भारत दीक्षित ने कहा कि किताबें हमें जीने की राह सुझाती हैं।

    पुस्तक कोई भी हो उसमें किसी न किसी तरह का संदेष हमेषा छुपा रहता है। बिन्दु जैन के संचालन में चले उद्घाटन समारोह में संयोजक मनोज सिंह चंदेल ने बताया कि लखनवी संस्कृति का अंग बन चुके इस मेले में हर साल बहुत कुछ नया होता है। इस बार से मेले में किसी एक राज्य को अतिथि राज्य के तौर पर शामिल करने की शुरुआत की गई है। इस बार गुजरात को अतिथि राज्य का दर्जा मिला है। वहां के पर्यटन विभाग व अहमदाबाद के स्टाल सजे हैं। आकर्ष चंदेल ने आभार व्यक्त किया तो इससे पहले अतिथियों को स्वागत आकर्षण जैन ने किया।

    मेले में आज के खुले मौसम में एक ओर जहां स्टाल सज रहे थे, वहीें दोपहर बाद से ही पुस्तक प्रेमियों का आना और मनपसंद किताबों की खरीदारी करना प्रारम्भ हो गया था। मेले के मुख्य आकर्षण के तौर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लिखी अपूर्व षाह की किताब की आदमकद प्रतिकृति लोगों को खूब भा रही है। यह किताब सेल्फी प्वाइंट बन गई है। मेले में इसी आकार में छोटी पुस्तक लोग खरीद भी सकते हैं। मेले के मुख्य आयोजनों में उ.प्र. ओलम्पिक संघ के महासचिव आनन्देश्वर पाण्डेय को 28 सितम्बर को प्रदेश गौरव सम्मान से नवाजा जायेगा वहीं आई कैम्प भी यहां लगाया गया है।

    देष के प्रमुख प्रतिष्ठित पुस्तक मेलों में शुमार 17 वर्षों से बराबर आयोजित इस पुस्तक मेले में राजपाल, सामयिक, लोकभारती, प्रभात, राजकमल, किताबघर, सम्यक, केन्द्रीय हिन्दी निदेशालय, गौतम बुक्स, इण्डियन सोशल इंस्टीट्यूट, प्रकाशन संस्थान, साहित्य भण्डार इलाहाबाद, रामकृष्ण मिशन, उ.प्र.उर्दू अकादमी, गुडवर्ड, चिन्मय मिषन, वैदिक साहित्य, ओशो, एजूकेषनल एण्ड साइन्टिफिक ऐड्स, गायत्री ज्ञान मंदिर, स्काॅलर्स हब, गिडियाॅन्स, तिरुमाला साफ्टवेयर आदि के स्टाल तो होंगे ही, साथ ही निखिल पब्लिशर्स, स्टारडम, काउंसिल फार प्रमोषन आफ सिंधी लैंग्वेज व उर्दू लैंग्वेज, रोशनी पब्लिशिंग, बुक कैफे, वर्ड स्मिथ जैसे कई नये संस्थान शामिल हैं।

    यहां स्थानीय लेखकों के लिए अलग से निःशुल्क स्टाल की व्यवस्था है, जहां के अपनी पुस्तकें प्रदर्शन व बिक्री के लिए रखवा सकेंगे। यहां गांधी बाल एवं युवा मंच पर बच्चों को जहां प्रतिभा प्रदर्शन का मौका मिलेगा वहीं, 22 को किरन फाउण्डेषन के सौजन्य से ड्राइंग प्रतियोगिता से पहले 21 से ज्वाइन हैण्ड्स फाउण्डेशन व लोक आंगन के सौजन्य से लोकनृत्यों का प्रशिक्षण भी नित्य दिया जायेगा। ओरियण्ट लैंग्वेज लैब के संयोजन में 21 से 29 तक उर्दू और 28 व 29 सितम्बर को गुजराती की कक्षाएं चलेंगी।

    Keep Reading

    भूत बाबा आया

    भूत बाबा आया

    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    Play ‘Ghar Ki Murgi’ staged in Lucknow

    लखनऊ में नाटक ‘घर की मुर्गी’ का मंचन

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    हरियाली तीज पर महिलाओं ने मनाया रंगारंग उत्सव

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Singham’ Ajay Devgn brings prestige to Haridwar International Ayurveda.

    बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव

    September 11, 2026
    New NIXI-APNIC Partnership to Strengthen Internet Security in India

    14 साल बाद भारत में लौटा APNIC सम्मेलन, NIXI के साथ नई साझेदारी से मजबूत होगी देश की इंटरनेट सुरक्षा

    September 11, 2026
    Prime PR honored as ‘Best PR Agency’ at the Quality Mark Awards 2026.

    प्राइम पीआर को क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026 में मिला ‘बेस्ट पीआर एजेंसी’ का सम्मान

    September 11, 2026
    The divine devotion of Chhath showcased on the big screen for the first time; Tamannaah Bhatia wins hearts in the song 'Chhathi Maiya' from the film 'The Vvaan'.

    बड़े पर्दे पर पहली बार दिखी छठ की अलौकिक आस्था, ‘द व्वान’ के गाने ‘छठी मैया’ में तमन्ना भाटिया ने जीता दिल

    September 11, 2026
    'The Shape of Belonging': A documentary exploring new perspectives beyond ramps and lifts.

    ‘द शेप ऑफ बिलॉन्गिंग’: रैंप और लिफ्ट से आगे बढ़कर नई सोच तलाशती डॉक्यूमेंट्री

    September 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading