Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 30
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    लोकसभा सत्र में पदोन्नति बिल पास कराने को लेकर संघर्ष समिति का आर-पार की लड़ाई का ऐलान

    By July 7, 2017Updated:July 7, 2017 प्रेसनोट No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 512
    • संघर्ष समिति का ऐलान प्रदेश के पुर्वांचल, बुन्देलखड, पश्मिांचल व अवध प्रान्त में किये जायेंगे विशाल आरक्षण बचाओ महासम्मेलन। 
    • अवध प्रान्त के अन्तर्गत जनपद अम्बेडकर नगर में 9 जुलाई को आयोजित होगा विशाल आरक्षण बचाओ महासम्मेलन।
    • संघर्ष समिति ने योगी सरकार से की मांग सरकार करे पुनर्विचार अभी भी सपा सरकार की भांति इस सरकार में भी दलित कार्मिक हाशिये पर क्यों?
    17 जुलाई से शुरू हो रहे लोकसभा के सत्र में पदोन्नति में आरक्षण संवैधानिक संशोधन 117वां बिल पास कराने को लेकर आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति,उप्र ने अपनी लामबन्दी तेज करते हुए देश के लगभग 147 दलित सांसदों से सम्पर्क व मुलाकात का सिलसिला तेज कर दिया है और वहीं दूसरी ओर आज संघर्ष समिति की प्रान्तीय कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश के पूर्वांचल, बुन्देलखण्ड, पश्मिांचल व अवध प्रान्त में आरक्षण बचाओ महासम्मेलन आयोजित कर मोदी सरकार पर दबाव बनाने का निर्णय भी लिया गया। उसी क्रम में 9 जुलाई को प्रदेश के अवध प्रान्त अम्बेडकर नगर में विशाल आरक्षण बचाओ महासम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, बारिश के मद्देनजर संघर्ष समिति अम्बेडकर नगर इकाई द्वारा विशाल वाटरप्रूफ पण्डाल लगवाया जा रहा है, जिससे कार्यक्रम में कोई व्यवधान न हो।
    सम्मेलन में प्रदेश भर से हजारों की संख्या में आरक्षण समर्थक भाग ले रहे हैं। महासम्मेलन में पदोन्नतियों में बिल पास कराने व प्रदेश में हो रहे दलित कार्मिकों के उत्पीड़न पर भी व्यापक विचार विमर्श कर अनेकों महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किये जायेंगे।
    आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति,उप्र के संयोजकों अवधेश कुमार वर्मा, केबी राम, डा. रामशब्द जैसवारा, आर.पी. केन, अनिल कुमार, अन्जनी कुमार, बनी सिंह, अशोक सोनकर, प्रेम चन्द्र, श्री निवास राव, अजय चैधरी, चन्दशेखर ने अपने बयान में कहा कि जिस प्रकार से केन्द्र की मोदी सरकार में पिछले लगभग 3 वर्षों से ज्यादा व्यतीत हो जाने के बाद भी लोकसभा से पदोन्नति बिल पास नहीं किया गया, उससे पूरे प्रदेश में आरक्षण समर्थक 8 लाख कार्मिकों में भारी रोष व्याप्त है। पदोन्नति बिल पास न होने का सहारा लेकर प्रदेश के शिक्षा विभाग में आये दिन दलित शिक्षकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। जिससे प्रदेश के लाखों दलित शिक्षक भी आक्रोशित हैं।
    संघर्ष समिति के नेताओं ने पुनः अपनी बात दोहराते हुए उप्र में योगी सरकार से गुजारिश की है कि प्रदेश के सभी विभागों में दलित कार्मिकों को भी उचित स्थान देकर सम्मानजनक तैनाती दी जाये। अभी तक का जो नतीजा सामने आ रहा है उसमें सपा सरकार की भांति इस सरकार में भी दलित कार्मिक हाशिये पर रखे गये हैं, जो चिन्ता का विषय है।

    Keep Reading

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Diplomatic lessons for India from Meloni's 'self-respect'

    मेलोनी के ‘स्वाभिमान’ से भारत के लिए कूटनीतिक सबक

    June 30, 2026

    दिलों को जीतने और दंगाइयों को झुकाने का नाम है राजकुमार अग्रवाल, IPS की नई पारी की शुरुआत

    June 29, 2026
    Uproar in Ayodhya: 3-day ultimatum to 'donation thieves'; ₹5 lakh fine for contesting the case—Bar Association's stern declaration.

    अयोध्या में बवाल: चंदा चोरों को 3 दिन का अल्टीमेटम, केस लड़ने पर 5 लाख जुर्माना, बार एसोसिएशन का सख्त ऐलान

    June 29, 2026
    Scorching heat in Kashi; residents turn to appeasing Lord Indra

    काशी में भीषण गर्मी, इंद्र देव को मनाने उतरे काशीवासी

    June 28, 2026
    Children spread colors in the 'School of Happiness'; block printing activity enhances children's creative skills.

    खुशियों की पाठशाला में रंग बिखेरे बच्चों ने, ब्लॉक प्रिंटिंग एक्टिविटी से निखरा बच्चों का रचनात्मक कौशल

    June 28, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading