Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 24
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»आर्ट एंड कल्चर

    अवध फेस्टिवल में राधिका और सोनम नौशाद अवार्ड से सम्मानित

    ShagunBy ShagunNovember 23, 2024 आर्ट एंड कल्चर No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 594

    ताज़ा हुईं ग़ालिब और बेगम अख्तर की यादें, गजलों, सूफियाना कलामों संग अर्तिका ने जीते दिल

    लखनऊ, 23 नवम्बर। छावनी के सूर्य प्रेक्षागृह में आज शाम अवध फेस्टिवल में सूफी गायिका सोनम कालरा और सुप्रसिद्ध गजल गायिका राधिका चोपड़ा को प्रसिद्ध संगीतकार के नाम पर दिये जाने वाले ‘नौशाद अवार्ड’ से अलंकृत किया गया। इस मौके पर सम्मानित हुई गायिकाओं के संग सजी गीत और गजलों की महफिल में युवा गायिका अर्तिका भट्टाचार्य ने भी नग्मे गाये।

    हुनर क्रियेशन्स एण्ड क्राफ्ट एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अतिथि मध्य कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल अनिन्द्य सेनगुप्ता ने दोनों कलाकारों को स्मृतिचिह्न, पुष्पगुच्छ इत्यादि देकर अलंकृत किया। इस अवसर पर चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल मुकेश चड्ढा, आवा अध्यक्ष रुचिरा सेनगुप्ता, अन्य अतिथि, सैन्य अधिकारी और जवान उपस्थित थे।

    अतिथियों का स्वागत करते हुए संयोजक जफर नबी ने एसोसिएशन और अपनी 25 वर्षों की गतिविधियों का हवाला देते हुए बताया कि नौशाद जैसी शख्सियत सदी में एक ही होती है। उन्हें याद करने के साथ फौजी भाइयों का मनोरंजन करना एसोसिएशन ने अपना ध्येय बना लिया है।

    कार्यक्रम का आरम्भ करते हुए सूफी गायिका सोनम कालरा ने खुद को भी फौजी परिवार का बताते हुए लखनऊ में जवानों के बीच कार्यक्रम करने पर खुशी जतायी। पहले कलाम के तौर पर अमीर खुसरो के कलाम- ऐ री सखी मोरे पिया घर आए…. से शुरुआत की। इसी से जोड़ते खुसरो का एक और कलाम- छाप तिलक…. पेश की। फिर बारी आई बुल्ले शाह के- तेरे इश्क नचाया…. जैसे कलामों की, मशहूर रचना- दमादम मस्त कलंदर…. की पेशकश में जैसे रूहानियत घुली हुई लगी। प्रस्तुति में उनका अलग सूफियाना अंदाज बहुत भाया। वाद्यों पर उनके साथ रमीज, अहसान थे। बोल पढ़ने के संग गायकी में उनका साथ सारंगी बजा रहे फनकार ने खूब निभाया।

    शांति हीरानंद की शिष्या और गजल गायकी की मशहूर फनकार राधिका चोपड़ा ने अवार्ड के लिये शुक्रिया अदा करते हुए बहज़ाद के- दीवाना बनाना है तो दीवाना बना दे को पढ़ते हुए शकील बदायूंनी के रचे और अवध की पहचान रही ठुमरी क्वीन बेगम अख्तर के गाये मशहूर कलाम- ऐ मुहब्बत तेरे अंजाम पे…. को सुर दिये। फिर साहिर लुधियानवी की लिखी और खय्याम के संगीत में बंधी जगजीत कौर की राग पहाड़ी पर आधारित रचना- तुम अपना रंजोगम अपनी परेशानी…. पेश की।इसी क्रम में संगीतकार नौशाद को श्रद्धांजलि स्वरूप उनका संगीतबद्ध गीत- आवाज दो कहां हो….. गाया। फय्याज हाशमी का नगमा- आज जाने की जिद न करो…. से पुरकशिश अंदाज में सुनने वालों को गुजिश्ता दौर की जैसे सैर करा दी।

    अंत में कोलकाता की युवा गायिका अर्तिका भट्टाचार्य ने फिल्म सत्यम शिवम सुंदरम के टाइटिल सांग के संग आगे- लग जा गले…. जैसे कई गीत सुनाये।

    Shagun

    Keep Reading

    Union with Emptiness

    शून्यता से मिलन

    Grand launch of two new works by Dr. Vidyasagar Upadhyay on Hindi Diwas

    हिन्दी दिवस पर डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो नई कृतियों का भव्य लोकार्पण

    भूत बाबा आया

    भूत बाबा आया

    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Play ‘Ghar Ki Murgi’ staged in Lucknow

    लखनऊ में नाटक ‘घर की मुर्गी’ का मंचन

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    वामन द्वादशी आज: भगवान विष्णु के वामन अवतार की कथा, पूजा-विधि और महत्त्व

    September 23, 2026

    DB Investing ने dbinvesting.ai के साथ AI-आधारित बदलाव की शुरुआत की

    September 23, 2026
    Three-day-old baby elephant swept away by the waves; mother left writhing in distress on the shore; emotional reunion follows rescue.

    लहरों में बह गया तीन दिन का नन्हा हाथी, किनारे तड़पती रही मां; रेस्क्यू के बाद हुआ भावुक मिलन

    September 22, 2026
    Komal Thakkar: Cannes red carpet personality Komal Thakkar inaugurated the ALF NOVA Aesthetic Clinic in Mumbai.

    Komal Thakkar: कान्स रेड कार्पेट फेम कोमल ठक्कर ने मुंबई में ALF NOVA एस्थेटिक क्लिनिक का किया उद्घाटन

    September 22, 2026
    Lucknow Ganesh Visarjan

    ढोल-नगाड़ों के बीच निकली गणपति विसर्जन शोभायात्रा, उमड़े श्रद्धालु

    September 22, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading