Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 24
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Social media

    कोरोना की दवा बगैर आयुष मंत्रालय की अनुमति के लांचकर मुश्किल में फंसे रामदेव, सोशल मीडिया पर भी लोगों ने घेरा

    ShagunBy ShagunJune 23, 2020Updated:June 23, 2020 Social media No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 684

    आयुष मंत्रालय ने कोरोना के इलाज के लिये पतंजलि की दवा के प्रचार-प्रसार पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। ‘किस वैज्ञानिक अध्ययन के बाद दवा बनाने का दावा किया गया है’ इस पर मंत्रालय ने जानकारी मांगी है। बाबा रामदेव ने ‘कोरोनिल’ को वैश्विक महामारी #COVID19 की दवा का दावा किया था।

    वरिष्ठ पत्रकार पंकज चतुर्वेदी जी ने अपनी फेसबुक वाल पर लिखा:

    बगैर जांच के बगैर सरकारी अनुमति के बाबा रामदेव ने जो हरकत की है यदि और किसी वैद्ध ने की होती ना तो वह जेल के भीतर होता यह भयावह है अपराध है और लोगों का भरोसा तोड़ने की साजिश है अब भारत सरकार ने भी स्वीकार कर लिया है कि बाबा रामदेव एक ऐसी दवा का प्रचार कर रहे हैं जिसकी कोई प्रामाणिकता नहीं है।


    भारत सरकार ने पतंजलि से कोरोना वायरस की दवा का विज्ञापन बंद करने को कहा है। दरअसल, योग गुरु बाबा रामदेव ने कोरोनावायरस की दवा ‘कोरोनिल’ को मंगलवार को बाजार में उतार कर दावा किया कि आयुर्वेद पद्धति से जड़ी-बूटियों के गहन अध्ययन और शोध के बाद बनी यह दवा शत-प्रतिशत मरीजों को फायदा पहुंचा रही है। हालांकि कुछ घंटे के भीतर ही आयुष मंत्रालय ने मीडिया रिपोर्टों का संज्ञान लेते हुए अहम फैसला लिया।

    सरकार ने रोका, मांगी डीटेल:

    पतंजलि योगपीठ के प्रमुख बाबा रामदेव ने इस दवा को लॉन्च करते हुए क्लिनिकल ट्रायल में इसके सफल परिणामों का दावा किया है। इस दवा को मंगलवार से ही बाजार में उतारने का दावा किया गया था। इस मामले पर सरकार ने पतंजलि से कहा है कि इसका प्रचार-प्रसार तुरंत बंद किया जाए। सरकार ने कहा कि अभी इस दवा की वैज्ञानिक जांच नहीं हुई है और सरकार को इस बारे में नहीं पता है इसलिए अभी तत्काल प्रभाव से इसका प्रचार-प्रसार रोका जाए।


    यह वाकया बताता है कि रामदेव असल में लाला है और आपदा में अवसर ढूंढ रहा है। रामदेव के देशभर में 50 लाख के आसपास अंधभक्त हैं और यदि इनमें से आधे ने भी 650 रुपये की दवा खरीद ली तो उनके बारे न्यारे हैं।


    यह एक पूंजीपति,गैर वैज्ञानिक नीम हकीम है। अभी तक कोरोना वायरस की ठीक संरचना, उसके लगातार बदलते स्वरूप और इंसान की डीएनए में उसके प्रभाव पर कोई भी अंतिम व संपूर्ण रिसर्च नहीं हो पाया है । जब तक रिसर्च संपूर्ण नहीं होगा तब तक उसका एंटी डोज बन नहीं सकता है। जाहिर है यह बाबा मामूली सर्दी जुखाम की दवा को कोरोना के नाम पर बेचकर लोगों को मूर्ख बना रहा है।


    हम सभी जानते हैं कि कोरोना के 90% मरीज खुद ब खुद थोड़ी सी सतर्कता बरतने पर घर में रहने पर ही ठीक हो जाते हैं अरे बाबा ऐसे ही मरीजों को सामने लाकर कहेगा कि इसकी दवा से ठीक हो गए हैं और करोड़ों अरबों रुपए पीटेगा ।


    यह हम आप सभी ऐसे लोग ,जो वैज्ञानिक नजरिया रखते हैं ,उन सब की जिम्मेवारी है कि यह बाबा दामदेव या रामदेव के काले कारनामे का खुलासा करें और लोगों को बताएं कि यह दवा फर्जी है और बाबा भी फर्जी है।

    मगर जब खुद की तबियत खराब होती है: Arun Bauddh@ArunBauddh3

    इनके पास जुखाम से लेकर कैंसर तक का “ईलाज” है.! मगर जब खुद की तबियत खराब होती है.! तो इन्हें एम्स में भर्ती होना पड़ता है.!

    मरीज भारतीय पद्धति सेही ठीक हो रहे हैं: Prashant Patel Umrao @ippatel

    आयुष मंत्रालय का निर्माण आयुर्वेद-भारतीय चिकित्सा पर शोध-प्रसार के लिए हुआ था पर महामारी में अनुष्का को ब्रांड अम्बेसडर बनाने के अलावा कोई कार्य नहीं किया। वैक्सीन माफिया के दबाव में मंत्रालय नें पतंजलि दवा को प्रसारित करने से रोका है जबकि मरीज भारतीय पद्धति सेही ठीक हो रहे हैं।

    मंत्रालय ने दवा के ट्रायल की जानकारी ना होने का दावा क्यों किया? : रोहित सरदाना @sardanarohit

    पतंजलि ने आयुष मंत्रालय को जो जवाब दिया है, उसके मुताबिक़ राजस्थान में हुए ट्रायल के बारे में उन्होंने मंत्रालय को जानकारी दी थी. 2 जून को NIMS राजस्थान ने इस संदर्भ में मेल किया. फिर मंत्रालय ने दवा के ट्रायल की जानकारी ना होने का दावा क्यों किया?

    अभी कुमार सिंह: @ABHIRAJAHO

    हमारा मन्त्र व्यापार नहीं उपचार है, परमिशन न भी मिले तो गरीब-अमीर को फ्री में दवा देंगे: बाबा रामदेव
    वाह
    @yogrishiramdev जी कोटि-कोटि नमन

    Shagun

    Keep Reading

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    Slapped for not doing homework, 6-year-old child dies in the classroom.

    होमवर्क न करने पर थप्पड़, कक्षा में ही 6 साल के बच्चे की मौत

    Insistence on a mobile phone leads to family tragedy; three die after falling from a hill in Chhatrapati Sambhajinagar.

    मोबाइल की जिद में उजड़ा पूरा परिवार, छत्रपति संभाजीनगर की पहाड़ी से गिरकर तीन मौतें

    A spine-chilling, mysterious incident on the stairs in Ghaziabad: A person riding a cat or a black buffalo?

    गाजियाबाद में सीढ़ियों पर रोंगटे खड़े कर देने वाली रहस्यमयी घटना: बिल्ली या काले भैंसे पर सवार व्यक्ति?

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    August 22, 2026
    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    August 22, 2026

    कोरिया इंडस्ट्री एक्सपो (KoINDEX) 2026 का 27 अगस्त को यशोभूमि में होगा शुभारंभ

    August 22, 2026

    गलगोटियास विश्वविद्यालय ने Microsoft के सहयोग और byteXL द्वारा संचालित उद्योग-एकीकृत AI एवं ML डिग्री का शुभारंभ किया

    August 22, 2026
    Ayushmann Khurrana's visit to Jalna A message of child safety and a secure childhood.

    आयुष्मान खुराना की जालना यात्रा : बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित बचपन का संदेश

    August 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading