Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 18
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    रश्मिरथी पर्व: 24 से 26 अप्रैल तक लखनऊ में तीन दिवसीय भव्य आयोजन, युवाओं को महापुरुषों से प्रेरणा

    ShagunBy ShagunApril 18, 2026 उत्तर प्रदेश No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Rashmirathi Festival: A grand three-day event in Lucknow from April 24 to 26, inspiring youth from great men
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 364

    इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में किया जाएगा आयोजन : राष्ट्रकवि दिनकर की रश्मिरथी पुस्तक के हीरक जयंती वर्ष पर मनाए जाएंगे तीन दिवसीय कार्यक्रम

    लखनऊ : राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की कालजयी कृति ‘रश्मिरथी’ के हीरक जयंती वर्ष (75वें वर्ष) के उपलक्ष्य में 24 से 26 अप्रैल 2026 तक इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में तीन दिवसीय ‘रश्मिरथी पर्व’ का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर स्मृति न्यास, नई दिल्ली द्वारा सांस्कृतिक कार्य विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से आयोजित होगा।

    कार्यक्रम का उद्देश्य

    कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने आज लोक भवन में प्रेस वार्ता कर बताया कि यह पर्व नई पीढ़ी को राष्ट्रीय मूल्यों, सांस्कृतिक विरासत और महापुरुषों के आदर्शों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। प्रधानमंत्री के ‘अमृतकाल’ के संकल्पों के अनुरूप युवाओं में राष्ट्रभावना, कर्तव्यबोध और आत्मसम्मान की भावना जागृत करना मुख्य लक्ष्य है।Rashmirathi Festival: A grand three-day event in Lucknow from April 24 to 26, inspiring youth from great men

    तीन दिवसीय कार्यक्रम का विवरण

    24 अप्रैल (प्रथम दिवस – दिनकर जी की पुण्यतिथि):
    कार्यक्रम का शुभारंभ ‘रश्मिरथी से संवाद’ स्मारिका के लोकार्पण के साथ होगा। इसके बाद दानवीर कर्ण के जीवन पर आधारित ‘रश्मिरथी’ का भव्य नाट्य मंचन प्रस्तुत किया जाएगा।

    मुख्य अतिथि: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
    मुख्य वक्ता: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान
    विशिष्ट अतिथि: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, राज्यसभा सदस्य दिनेश शर्मा सहित अन्य गणमान्य।

    25 अप्रैल (द्वितीय दिवस):
    स्वामी विवेकानंद के जीवन, विचारों और सांस्कृतिक भारत के निर्माण में उनके योगदान पर राष्ट्रीय परिसंवाद तथा नाट्य मंचन।

    26 अप्रैल (तृतीय दिवस):
    लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के जीवन पर नाट्य मंचन तथा भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की कविताओं पर आधारित संगीतमय नृत्य नाटिका ‘अटल स्वरांजलि’।

    प्रतिदिन शाम 5:30 बजे से कार्यक्रम शुरू होंगे। इनमें राष्ट्रीय परिसंवाद, नाट्य मंचन, काव्य पाठ और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल रहेंगे। साथ ही प्रसिद्ध चित्रकार सरदार मनजीत सिंह की चित्रकला प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र होगी, जिसमें दिनकर, विवेकानंद, तिलक और अटल जी के जीवन व साहित्य पर आधारित चित्र प्रदर्शित किए जाएंगे।

    कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा, “‘रश्मिरथी’ केवल एक काव्य कृति नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समरसता और आत्मसम्मान का जीवंत दस्तावेज है। इस पर्व के माध्यम से युवा महापुरुषों के आदर्शों से प्रेरित होकर विकसित भारत के निर्माण में योगदान देंगे।”

    प्रदेशवासियों से अपील की गई है कि वे इस तीन दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा प्राप्त करें।

    #Rashmirathi Festival #रश्मिरथी पर्व
    Shagun

    Keep Reading

    Sonbhadra: Ash from the Anpara Thermal Plant is being brazenly discharged into the Rihand Dam, in blatant violation of NGT orders.

    सोनभद्र: रिहंद डैम में धड़ल्ले से बहाई जा रही अनपरा थर्मल प्लांट की राख, NGT के आदेशों का हो रहा खुला उल्लंघन

    Lucknow Journalist Association meeting in Bahraich: Discussions held on organizational expansion and journalist unity

    बहराइच में लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक: संगठन विस्तार और पत्रकारों की एकजुटता पर हुआ मंथन

    Deaths of five members of the same family in Noida spark a sensation; talk of hunger and financial distress raises questions.

    नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से सनसनी, भूख और आर्थिक तंगी की चर्चा ने उठाए सवाल

    Major relief for actor Rajpal Yadav from the Supreme Court in a cheque bounce case; court orders the release of his passport.

    चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार में RTI के अंतर्गत बच्चों की शिक्षा के लिए 698.27 करोड़ रुपए आवंटित

    A person’s identity is defined not by their circumstances, but by their courage: Bazm-e-Khawateen

    हालात से नहीं, हौसले से तय होती है इंसान की पहचान: बज़्म-ए-ख़वातीन

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sonbhadra: Ash from the Anpara Thermal Plant is being brazenly discharged into the Rihand Dam, in blatant violation of NGT orders.

    सोनभद्र: रिहंद डैम में धड़ल्ले से बहाई जा रही अनपरा थर्मल प्लांट की राख, NGT के आदेशों का हो रहा खुला उल्लंघन

    October 18, 2026
    Promotional song 'Jaise Radhe Krishna' from the film 'Darkaar' released; Raja Guru's powerful style grabs attention.

    फिल्म ‘दरकार’ का प्रमोशनल सॉन्ग ‘जैसे राधे कृष्णा’ रिलीज, राजा गुरु के दमदार अंदाज ने खींचा ध्यान

    October 18, 2026
    Lucknow Journalist Association meeting in Bahraich: Discussions held on organizational expansion and journalist unity

    बहराइच में लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक: संगठन विस्तार और पत्रकारों की एकजुटता पर हुआ मंथन

    October 18, 2026
    The saga of the 'Iron Man'—who united 565 princely states—now arrives on a Delhi stage.

    565 रियासतों को एक सूत्र में पिरोने वाले ‘लौह पुरुष’ की गाथा अब दिल्ली के मंच पर

    October 18, 2026
    JUST CORSECA enters the home entertainment market: Launches affordable smart projectors

    होम एंटरटेनमेंट बाजार में JUST CORSECA की एंट्री: लॉन्च किए किफायती स्मार्ट प्रोजेक्टर

    October 18, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading