वैसे तो आपने मार्केट में राजमा चावल तो खूब खाएं होंगे, लेकिन क्या आपने समथिंग टेस्ट वाली राजमा सब्जी कभी घर पर बनाने की सोची है शायद सोची होगी जरूर लेकिन कभी ट्राई नहीं किया होगा, तो चलिए जानते है कैसे बनती है राजमा की सब्जी!
बता दें कि इसमें उच्च मात्रा में फोलिक एसिड, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और प्रोटीन जैसे आवश्यक पोषक तत्व होते हैं, जो सभी महत्वपूर्ण हैं और शरीर के संपूर्ण कार्यों में मदद करते हैं। भारत में ज्यादातर लोग राजमा की सब्जी को पसंद करते हैं। क्योकिं ये बहुत टेस्टी होती है। राजमा को हम चावल के साथ और चपाती के साथ भी खा सकते है। आज हम आपको बना सिखाएंगे पंजाबी राजमा.!
यह सामग्री लें:
• राजमा 1 कप (रातभर पानी में भिगोकर रखें)
• जीरा आधा चम्मच
• दही डेढ़ चम्मच
• प्याज 2 चम्मच (घिसा हुआ)
• नमक चुटकी भर
• अदरक आधा चम्मच (घिसा हुआ)
• लहसुन आधा चम्मच
• टमेटो प्यूरी एक चौथाई कप
• मेथी के पत्ते आधा चम्मच
• हल्दी पाउडर एक चौथाई चम्मच
• लाल मिर्च पाउडर 2 चुटकी
• रिफाइंड तेल 1 चम्मच
• धनिया पाउडर आधा चम्मच
• जीरा पाउडर आधा चम्मच
बनाने की विधि:
- सबसे पहले रातभर में पानी में भिगोये राजमा को सुबह प्रेशर कुकर में पानी और नमक डालकर उबलने के लिए गैस पर रख दें। करीब 20 मिनट तक राजमा को पकने दें या फिर तब तक जब तक राजमा पूरी तरह से गल न जाए। जब राजमा उबल जाए तो उसमें से अतिरिक्त पानी निकाल लें।
- अब एक पैन लें और उसमें रिफाइंड तेल डालें और मध्यम आंच पर गर्म होने दें। तेल में घिसा हुआ प्याज डालें और तब तक पकाएं जब तक प्याज हल्का गुलाबी न हो जाए। अब इसमें अदरक और लहसुन डालें और 2 से 3 मिनट तक मध्यम आंच पर अच्छी तरह से पकाएं। अब इसमें दही डालें और आंच कम करके 2 मिनट तक और पकाएं।
- अब पैन के मिश्रण में टमाटर की प्यूरी, हल्की पाउडर डालें और 5 से 7 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं। मिश्रण को लगातार चलाते रहें वरना वह पैन में चिपक जाएगा। अब इस मिश्रण में धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, सूखी मेथी के पत्ते और लाल मिर्च पाउडर डाल दें। तब तक पकाएं जब तक मिश्रण से तेल न छोड़ दे।
- इसमें प्रेशर कुक करके रखा हुआ राजमा और पानी डालें और उबाल आने तक पकाएं। 2 मिनट बाद इसमें नमक डालें और 15 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकने दें। पंजाबी राजमा तैयार है…..आखिर में गर्म मसाला पाउडर औऱ धनिया पत्ते से सजाकर प्लेन राइस, जीरा राइस या रोटी के साथ सर्व करें।







