सोया टिक्की एक पौष्टिक डिश है, ये खाने में भी बहुत ही स्वादिष्ट होती है। इसे आप आसानी से घर पर बना सकती हैं। इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है। सोया टिक्की बनाने की विधि-
सामग्री
न्यूट्रीला (चूरा) – 1/2 कप
आलू – 2 उबले हुए
शिमला मिर्च – 2 चम्मच
फ्रेंच बीन्स – 1 कप
अदरक और हरी मिर्च – आधा कप
आम का मीठा आचार – एक चम्मच
ब्रेड का चूरा – 2 चम्मच
बेसन – एक चम्मच
लाल मिर्च
चाट मसाला
अमचूर पाऊडर
नमक स्वादानुसार
विधि
- सबसे पहले न्यूट्रीला को 5 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रखें और इसके बाद इसका पानी निकालकर इसे छलनी से छान लें।
- अब एक बर्तन में आलू, न्यूट्रीला, मीठा आचार, बेसन, सब्जियां, चाट मसाला, नमक और लाल मिर्च डाल कर इन्हें अच्छी तरह मिक्स कर लें।
- अब इसकी टिक्की बनाकर तैयार कर लें, जब टिक्कियां बन जाएं तो इन्हें ब्रेड क्रब्स में लपेट लें।
- इसके बाद गैस पर तवा गरम करें और इस पर तेल लगाकर टिक्कियों को दोनों तरफ से सेक लें।
- सोया टिक्की बनकर तैयार हैं, इन्हें सॉस के साथ सर्व करें।







