Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 21
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    50 की उम्र पार कर चुके कार्मिकों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति, आरक्षण समर्थक बोले दलित कार्मिक होंगे सबसे ज्यादा प्रभावित

    By July 8, 2017 प्रेसनोट No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 566
    • 50 साल की उम्र पार कर चुके कार्मिकों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति करने के आदेश पर आरक्षण समर्थक भड़के कहा इस आदेश से दलित कार्मिक होंगे सबसे ज्यादा प्रभावित, क्योंकि उनकी रिर्पोट जानबूझकर की जाती है खराब।
    • पूर्व सरकारों में इस प्रकार के जारी आदेश से 75 प्रतिशत दलित कार्मिकों को ही भुगतना पड़ा था खामियाजा।
    • दलित कार्मिकों को जानबूझकर महत्वहीन व परफार्मेन्स विहीन पदों पर किया जाता है तैनात फिर दी जाती है उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि।
    • सपा सरकार की भांति भाजपा सरकार में भी दलित कार्मिक विभागों में हाशिये पर।
    • कल आरक्षण बचाओ महासम्मेलन में इस मुद्दे पर भी होगी गहन चर्चा। 
    50 साल की उम्र पार कर चुके सरकारी कर्मचारियों हेतु जारी अनिवार्य सेवानिवृत्ति सम्बन्धी उप्र सरकार के शासनादेश पर आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति उप्र ने कड़ी आपत्ति जताते हुए उप्र सरकार से उसे वापस लेने की मांग उठायी है। संघर्ष समिति की कार्यसमिति की बैठक में आज इस मुद्दे पर गम्भीर विचार विमर्श किया गया। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों की अनिवार्य सेवानिवृत्ति हेतु गठित स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा कार्मिकों की 10 वर्ष की वार्षिक गोपनीय रिर्पोट को आधार बनाकर इस प्रकार की कार्यवाही शुरू की जाती है।
    सबसे बड़ी विडम्बना यह है कि सबसे ज्यादा वार्षिक गोपनीय रिर्पोट अनुसूचित जाति/जनजाति के कार्मिकों की जानबूझ कर खराब की जाती है और उन्हें समय-समय पर निन्दा प्रविष्टि व प्रतिकूल प्रविष्टि भी प्रदान की जाती है। उसका एक मुख्य कारण यह भी है कि सभी विभागों में ऐसे पदों पर 90 प्रतिशत दलित कार्मिकों को पोस्ट किया जाता है, जहां की परफार्मेन्स निम्न स्तर की हो और वहां कोई अधिकारी जाने को तैयार नहीं होते हैं और अब इसी को आधार मानकर जब कार्यवाही की जायेगी तो निश्चित तौर पर 75 प्रतिशत दलित कार्मिक ही चिन्हित होंगे। वर्तमान सरकार में सपा सरकार की भांति ही दलित कार्मिकों को महत्वहीन व परफार्मेन्स विहीन पदों पर तैनात किया जा रहा है और उनके खिलाफ येन केन प्रकारेण कार्यवाहियां हो रही हैं, जो संवैधानिक नहीं हैं।
    आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति,उप्र के संयोजकों अवधेश कुमार वर्मा, केबी राम, डा. रामशब्द जैसवारा, आरपी केन, अनिल कुमार, श्यामलाल, अन्जनी कुमार, बनी सिंह, अशोक सोनकर, चमन लाल, श्री निवास राव, बाबू लाल ने कहा कि पिछली सपा सरकार के 5 वर्ष के कार्यकाल में सबसे ज्यादा दलित कार्मिकों का उत्पीड़न हुआ है और उनके खिलाफ मनमाने तरीके से अनुशासनात्मक कार्यवाही की गयी है लाखों कार्मिकों को रिवर्ट किया गया है और उन्हें महत्वहीन एवं परफार्मेन्स विहीन पदों पर तैनात किया गया था और उसकी तुलना परफार्मेन्स देने वाले पदों से करके उन्हें निन्दा व प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान की गयी है। अब निश्चित तौर पर इस आदेश के चलते वर्तमान सरकार में उन्हीं का उत्पीड़न होगा। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति,उप्र द्वारा कल 9 जुलाई को अम्बेडकर नगर में आयोजित हो रहे आरक्षण बचाओ महासम्मेलन जिसमें हजारों की संख्या में दलित कार्मिक भाग ले रहे हैं, उसमें इस मुद्दे पर भी गहन चर्चा होगी।
    संघर्ष समिति के नेताओं ने कहा कि पूर्व की सरकारों में जब-जब अनिवार्य सेवानिवृत्ति का आदेश लागू कर कार्यवाही की गयी तो उसमें सबसे ज्यादा अनिवार्य सेवानिवृत्ति दलित कार्मिकों को दी गयी। प्रदेश के पावर सेक्टर में विगत में इस प्रकार की कार्यवाही पर अनेकों अभियन्ताओं द्वारा अनिवार्य सेवानिवृत्त किये जाने के विरोध में विधिक वाद भी दाखिल किये गये थे जिसमें एक मामले में मा0 सुप्रीम कोर्ट द्वारा पारित आदेश के बाद पावर कार्पोरेशन के एक दलित अभियन्ता को विभाग को पुनः सेवा में रखना पड़ा था और उसे पूरा भुगतान भी करना पड़ा था, जो इस प्रकार की विद्धेष पूर्ण कार्यवाही का खुलासा कर रहा है।

    Keep Reading

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Yogi Adityanath inaugurates UPSDMA's new high-tech headquarters.

    योगी आदित्यनाथ ने किया UPSDMA के नए हाईटेक मुख्यालय का उद्घाटन

    July 19, 2026
    The battle between development and the environment in Uttarakhand.

    उत्तराखंड में विकास बनाम पर्यावरण की जंग

    July 19, 2026
    Give up the insistence on a hunger strike; instead, wage a long-term struggle to change the system.

    सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद अब अदालत में जंग, आदिवासी महिलाओं पर भी लाठी

    July 19, 2026

    यूपी में मानसून का जोरदार हमला!

    July 19, 2026
    Safexpress sets up a logistics ‘Superhub’ in Rajpura.

    सेफएक्सप्रेस ने राजपुरा में लगाया लॉजिस्टिक्स का ‘सुपरहब’

    July 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading