Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 14
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    ‘हम शब्द सिपाही हैं, कलम के रखवाले’

    ShagunBy ShagunFebruary 2, 2021 Global NEWS No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 598
    मिला सम्मान बही कविताओं की रसधार

    लखनऊ, 2 फरवरी 2021: प्रहर्ष फाउण्डेशन द्वारा यूपी प्रेस क्लब में आयोजित कवि सम्मेलन और सम्मान समारोह कार्यक्रम में शृंगार और ओजपूर्ण कविताओं की रसधारा रचनाकारों ने बहायी तो सामाजिक विसंगतियों पर चोट भी कविताओं में की। फाउण्डेशन की सम्मान श्रृंखला के अंतर्गत शायर संजय मिश्र शौक को वागीश सम्मान, लकी श्रीवास्तव को बृजकिशोर सम्मान, अखिल तिवारी समग्र को बाण सम्मान व शशि श्रेया को कल्याणी सम्मान से अलंकृत किया गया। वरिष्ठ समाजसेवी सुशील दुबे की अध्यक्षता में होने वाले इस समारोह में मुख्य अतिथि जनकल्याण समिति के अध्यक्ष उमाशंकर दुबे, विशिष्ट अतिथि नगर निगम में पार्षद दल के उप नेता रामकृष्ण यादव के संग अंतर्राष्ट्रीय कवयित्री फाउण्डेशन की अध्यक्ष डा.सुमन दुबे ने रचनाकारों को अंगवस्त्र व स्मृतिचिह्न आदि देकर सम्मानित किया।

    आलोक मिश्रा व सुधा गुप्ता के संयोजन और विख्यात मिश्रा के संचालन में कवि सम्मेलन का शुभारंभ व्याख्या मिश्रा की वाणी वंदना- माँ वाणी का दीप जला ले….. से हुआ। शशि श्रेया ने पढ़ा-

    कोई बंधेगा मुझे क्या,
    मै हूँ खुशबू की तरह
    सुमन दुबे ने रचनाधर्मिता को सामाजिक योगदान से जोड़ते हुए सुनाया-
    हम प्रहर्ष वाले हैं,
    सहित्य कला संस्कृति के रखवाले
    हम शब्द सिपाही हैं, कलम के रखवाले हैं,
    नया सृजन करने वाले,
    हम प्रहर्ष वाले हैं
    रसिया की रचना के शब्द थे-  
    बरगद पीपल नीम का कितना मीठा छावं।
    याद बहुत आता मुझे मुझको प्यार गांव।

    अखिल तिवारी ने काव्य रचना में कहा-

    फिर रण में चंडी नाचेंगी, उनका क्रुद्ध सुनिश्चित है;
    यह महाप्रलय की अगवानी है भीषण युद्ध सुनिश्चित है
    शाहबाज तालिब ने दर्द बयां किया-
    यूँ उठे उस गली से हम जैसे कोई,
    जहाँ से उठता है।

    शिल्पी सक्सेना ने सामयिक संदर्भ की कविता में कहा-

    नहीं मेड़ पर गये खेत की,
    पौधों की पहचान नहीं,
    आग लगाने की बातें तो,
    करते कभी किसान नहीं।

    अनुज अब्र ने मां की महिमा गाते हुए बताया-

    सबको हैरत मे डाल देती है,
    माँ मेरी सब सम्भाल लेती है।
    हर्षित मिश्रा ने अपनी चाहत का जिक्र कुछ यूं किया-
    बुरा तो काट लेंगे वक्त तन्हा,
    तुम्हारे साथ अच्छा काटना है।

    इस अवसर पर संस्था के द्वारा सुप्रसिद्ध युवा ओज कवि विख्यात जी का जन्मदिन भी धूमधाम से मनाया गया और 15 जरूरतमंदों को कम्बल प्रदान किये गये।

    Shagun

    Keep Reading

    Ethanol Blending Controversy: Public Concern vs. Government Agenda

    एथनॉल ब्लेंडिंग विवाद: जनता की चिंता vs सरकार का एजेंडा

    A silent scream! Congratulations! Congratulations! Congratulations!

    एक मौन चीख! अभिनंदन! अभिनंदन!अभिनंदन!

    Chilling rabies case in Canada: Bat lands on face of sleeping 11-year-old boy; death follows weeks later

    कनाडा में रेबीज का डरावना मामला: सोते हुए 11 साल के बच्चे के चेहरे पर बैठा चमगादड़, कुछ हफ्तों बाद मौत

    Lashkar-e-Taiba terrorist leader at the funeral of Shoaib Akhtar's brother (Include subhead; ensure no duplication)

    शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी नेता

    Earth's Fury: Devastation in Venezuela from twin powerful earthquakes; tremors felt in India too

    धरती का कहर: वेनेजुएला में दोहरे शक्तिशाली भूकंप से तबाही, भारत में भी कांपी धरती

    Mamta Charitable Trust's Grand Yoga Camp: "Lucknow will practice yoga; Lucknow will become disease-free."

    ममता चैरिटेबल ट्रस्ट का भव्य योग शिविर: “लखनऊ करेगा योग, लखनऊ बनेगा निरोग”

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Raj Thackeray targets Gadkari; says the Petroleum Minister is silent while the Transport Minister is preaching.

    राज ठाकरे ने गडकरी पर साधा निशाना, बोले – पेट्रोलियम मंत्री चुप, ट्रांसपोर्ट मंत्री दे रहे प्रवचन

    July 13, 2026

    नफ़रती ‘कृपा’ पर जननायक की शुचिता भारी

    July 13, 2026
    Launch of a massive green initiative inspired by the ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ (A Tree in Mother’s Name) campaign; Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya plants the first sapling in Jhansi.

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से प्रेरित हरित महायज्ञ का शुभारंभ, झांसी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया पहला पौधा

    July 13, 2026

    मंदिरों में विश्वास का संकट – निगरानी की अनदेखी अब महंगी पड़ रही है

    July 13, 2026
    'Flying squirrel' spotted in Ramnagar after 12 years.

    रामनगर में 12 साल बाद दिखी ‘उड़ने वाली गिलहरी’

    July 13, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading