Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 11
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    नासा ने खोजा नया पिंड पल्सर, ब्रह्माण्ड में घूम रहा है बहुत धीमी गति से

    ShagunBy ShagunFebruary 13, 2021Updated:February 13, 2021 Global NEWS No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 629

    दस से चालीस हजार साल पुराना है यह पल्सर, फोटो की सोशल मीडिया पर साझा

    नासा ने हाल ही में एक तस्वीर साझा की है। चंद्रा एक्स रे वेधशाला से ली गई ये तस्वीर ब्रह्माण्ड के अजीबोगरीब पिंड पल्सर की है। इस पिंड की खूबसूरती बेहद अनोखी है। बता दें कि जितनी ही रोचक ये तस्वीर है, ठीक उतने ही रोचक पल्सर पिंड भी होते है।

    नासा ने इस स्पेशल पल्सर की फोटो का लिंक लोगों को वॉलपेपर बनाने के लिए भी दिया है। नासा के मुताबिक, इस पल्सर का व्यास 20 किलोमीटर है और उस तस्वीर में दाईं तरफ का पल्सर 1062 है, जो बहुत धीमी गति से घूम रहा है। यह 18 मिनट में एक चक्कर लगा सकता है। नासा ने अब तक खोजे गए सबसे तेज पल्सर के बारे में भी बताया है। पीएसआर जे1748-2446एडी सबसे तेज पल्सर है, जो एक सेकेंड में 716 बार चक्कर लगाता है। उसका रोटेशन ही उसे विशेषता देता है। क्या होता है पल्सर?

    धूल और गैस का बड़ा पिंड

    वैज्ञानिकों के अनुसार, SXP 1062 एक सुपरनोवा (Supernova) का अवशेष है जो पल्सर (Pulsar) के आसपास एक बिखरी हुई एक्स रे (X-Rays) और प्रकाशीय खोल (Optical Shell) की वजह से है यह पल्सर उन हजारों पल्सर में से एक है जिसे चंद्रा वेधशाला(Chandra X-Ray Observatory) ने 1999 से अब तक खोजे हैं। शोधकर्ताओं ने चंद्रा की तस्वीर और प्रकाशीय तस्वीर की तुलना करने पर पाया है कि इस पल्सर का गर्म और विशालकाय साथी है, जो एक गैस और धूल का बड़ा पिंड है।

    खगोलविदों ने एक पल्सर की पुष्टि की

    पल्सर एक विशाल स्टार का सेंटर होता है। यह सुपरनोवा के तौर पर विस्फोटित होता है। विस्फोट के दौरान न्यूट्रॉन तारे संकुचित होकर चुंबकीय हो जाते हैं और घूमती हुई बॉल में बदल जाते हैं। इनका वजन 5 लाख पृथ्वी के बराबर होता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका उत्सर्जन है। एक पल्सर से विशाल मात्रा में रेडियो तरंगें, प्रकाश, एक्स रे विकिरण और गामा निकलते हैं। पल्सर से निकलने वाली उत्सर्जित विकरण पृथ्वी पर पड़ती है, तो ऐसा लगता है कि ये उत्सर्जन किसी पल्स या नाड़ी की तरह नियमित कंपन कर रहे हैं।

    इसलिए इन पिंडों को पल्सर कहा गया है

    जो मूल रूप से एक तरह के न्यूट्रॉन तारे और मैग्नेटर होते हैं। बता दें कि 1062 बेहद दिलचस्प है। क्योंकि इसकी घूमने की गति बहुत कम है। यह अपना एक घूर्णन पूरा करने में 18 मिनट का समय लगाता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक यह पल्सर दस से चालीस हजार साल पुराना है। खगोल वैज्ञानिकों की मानें, तो यह पल्सर उसी विस्फोट के समय बना था जिससे सुपरनोवा का अवशेष बने थे।

    Shagun

    Keep Reading

    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Slapped for not doing homework, 6-year-old child dies in the classroom.

    होमवर्क न करने पर थप्पड़, कक्षा में ही 6 साल के बच्चे की मौत

    Insistence on a mobile phone leads to family tragedy; three die after falling from a hill in Chhatrapati Sambhajinagar.

    मोबाइल की जिद में उजड़ा पूरा परिवार, छत्रपति संभाजीनगर की पहाड़ी से गिरकर तीन मौतें

    A spine-chilling, mysterious incident on the stairs in Ghaziabad: A person riding a cat or a black buffalo?

    गाजियाबाद में सीढ़ियों पर रोंगटे खड़े कर देने वाली रहस्यमयी घटना: बिल्ली या काले भैंसे पर सवार व्यक्ति?

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bhabhi Dayan Hai!': Teaser builds anticipation; set to hit theaters on the occasion of Dussehra, October 16, 2026.

    ‘भाभी डायन है!’: टीज़र ने बढ़ाई उत्सुकता; 16 अक्टूबर 2026 को दशहरे के मौके पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

    September 10, 2026
    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    September 10, 2026
    Axis Bank to accelerate Uttar Pradesh's development; launches ‘Sparsh Week 2026’ from Lucknow.

    उत्तर प्रदेश के विकास को रफ्तार देगा एक्सिस बैंक, लखनऊ से की ‘स्पर्श वीक 2026’ की शुरुआत

    September 10, 2026

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    September 10, 2026

    सर्फ पार्क अर्थव्यवस्था में एक नई ताकत

    September 9, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading