Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 18
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    तैराकी में छात्रों ने जीते 6 गोल्ड समेत 16 मेडल, ताइक्वाण्डो में भी गोल्ड और सिल्वर पर किया कब्ज़ा

    ShagunBy ShagunJuly 15, 2024Updated:July 15, 2024 इंडिया No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 2,495

    ख़बरें सी.एम.एस से

    लखनऊ, 15 जुलाई : सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर प्रथम कैम्पस के छात्रों ने लखनऊ डिस्ट्रिक्ट सब-जूनियर एवं जूनियर अक्वाटिक स्विमिंग चैम्पियनशिप-2024 में 6 गोल्ड मेडल, 5 सिल्वर मेडल एवं 5 ब्रांज मेडल समेत 16 मेडल जीतकर विद्यालय का मान बढ़ाया है। इस चैम्पियनशिप में छात्र अयान यादव ने 3 गोल्ड मेडल एवं 1 सिल्वर मेडल, शिव जायसवाल ने 2 गोल्ड मेडल एवं 2 सिल्वर मेडल, शिवी तिवारी ने 1 गोल्ड मेडल एवं 1 सिल्वर मेडल, भाव्या पाण्डेय ने 1 गोल्ड मेडल, अग्रिमा कौशल ने 2 ब्रांज मेडल, उदिशा सिंह ने 1 सिल्वर मेडल एवं 2 ब्रांज मेडल एवं आराध्या बाजपेयी ने 1 ब्रांज मेडल जीत कर अपनी तैराकी प्रतिभा का परचम लहराया है।

    चैम्पियनशिप का आयोजन लखनऊ एमेच्योर अक्वाटिक एसोसिएशन के तत्वावधान में स्पोर्टस अथॉरिटी ऑफ इण्डिया, कानपुर रोड, लखनऊ के तरणताल में किया गया। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने सी.एम.एस. के इन सभी बाल तैराकों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

    देवी संस्थान ने 1500 सरकारी शिक्षकों को ‘निपुण भारत मिशन’ के लिए किया प्रशिक्षित

    लखनऊ, 15 जुलाई : देवी संस्थान के तत्वावधान में 9 से 12 जुलाई तक आयोजित चार दिवसीय ‘शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला’ का समापन आज सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड ऑडिटोरियम में हुआ। कार्यशाला के चौथे व अन्तिम दिन का उद्घाटन एम.के. शनमुग सुंदरम, आई.ए.एस., प्रमुख सचिव, शिक्षा, उ.प्र. ने दीप प्रज्वलित कर किया जबकि आई.ए.एस. (से.नि.) अवनीश अवस्थी, मुख्य सलाहकार, मुख्यमंत्री, उ.प्र. एवं सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने बतौर विशिष्ट अतिथि समारोह की गरिमा को बढ़ाया।

    इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्य अतिथि एम.के. शनमुग सुंदरम ने अल्फा (एक्सीलरेटड लर्निंग फॉर ऑल) परियोजना शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने एवं निपुण भारत लक्ष्य को प्राप्त करने में बहुत सहायक है। मुझे विश्वास है कि परियोजन बच्चों की साक्षरता दर बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगी।

    श्री अवनीश अवस्थी, आई.ए.एस. ने कहा कि अल्फा जैसी शैक्षिक परियोजनाओं को बढ़ावा देने हेतु प्रदेश सरकार तत्पर है।

    देवी संस्थान की संस्थापिका डा. सुनीता गाँधी ने इस अवसर पर शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में अल्फा परियोजना को लागू करना एक सही कदम है। हमें पूर्ण विश्वास है कि इस प्रकार के आयोजनों के देश के विभिन्न प्रान्तों में शिक्षा पद्धति में गुणात्मक सुधार आयेगा।

    छात्रों व शिक्षकों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

    लखनऊ, 15 जुलाई: सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर प्रथम कैम्पस के छात्रों व शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया एवं वृक्षारोपण के साथ ही विभिन्न शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जनमानस को पर्यावरण संवर्धन हेतु प्रेरित किया। सी.एम.एस. गोमती नगर प्रथम कैम्पस ऑडिटोरियम में आयोजित एक विशेष समारोह में बतौर मुख्य अतिथि डा. हीरा लाल पटेल, आई.ए.एस., विशेष सचिव, सिंचाई, उ.प्र. ने समारोह का विधिवत् शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डा. हीरालाल एवं सी.एम.एस. छात्रों का आपसी संवाद समारोह का खास आकर्षण रहा।

    इस अवसर पर सी.एम.एस. इको क्लब के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक, भाषण व अन्य रचनात्मक प्रस्तुतियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, प्लास्टिक प्रदूषण से छुटकारा आदि विभिन्न मुद्दों पर सारगर्भित प्रस्तुतियों से जनमानस को जागरूक किया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सी.एम.एस. छात्रों ने दिखाया कि प्रकृति हमारी मां है और हमें हर हाल में इसकी रक्षा करनी होगी। वन्य जीवों, वनों व खेतों के अभाव में जीवन संभव नहीं है।

    ताइक्वाण्डो में सी.एम.एस. छात्राओं ने जीते गोल्ड एवं सिल्वर मेडल

    लखनऊ, 15 जुलाई: सी.एम.एस, राजाजीपुरम प्रथम कैम्पस की प्रतिभाशाली छात्राओं आलिया एवं आरना कुमारी ने स्टेट ताईक्वाण्डो चैम्पियनशिप में क्रमशः गोल्ड मेडल व सिल्वर मेडल जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। चैम्पियनशिप का आयोजन उत्तर प्रदेश ताईक्वाण्डो एसोसिएशन द्वारा केडी सिंह बाबू स्टेडियम में किया गया।

    इस ताइक्वाण्डो चैम्पियनशिप में कई विद्यालयों की छात्र टीमों ने भाग लिया लेकिन कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. के इन छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा, चुस्ती-फूर्ती, कौशल तथा दमखम के बलबूते राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के संकेत दिये है। सी.एम.एस. प्रबन्धक, प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने इन छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

    #सिटी मोन्टेसरी स्कूल #सी.एम.एस.
    Shagun

    Keep Reading

    Akhilesh Yadav’s Ram Mandir visit: Will it increase political difficulties for Rahul Gandhi?

    अखिलेश यादव का राम मंदिर दौरा: क्या राहुल गांधी के लिए बढ़ाएगा राजनीतिक मुश्किलें?

    An Untouched Mystery of the 'Land of Gods' (Devbhumi): Ancient Temples in Almora Where Both Faith and Science Bow in Reverence!

    देवभूमि का अनछुआ रहस्य: अल्मोड़ा के वो प्राचीन मंदिर, जहाँ आस्था के साथ विज्ञान भी नतमस्तक है!

    Curbing the threat from drones: India’s defense to be bolstered by Israeli technology—a major partnership between RRP Defence and Mactech!

    ड्रोन के खतरों पर लगेगी लगाम: भारत की रक्षा को मिलेगी इजरायली तकनीक की ताकत, RRP डिफेंस और मैकटेक की बड़ी साझेदारी!

    Degree in hand, yet empty-handed: Anger erupts among youth in America and Europe; disillusionment with the education system.

    डिग्री हाथ में, फिर भी हाथ खाली: अमेरिका-यूरोप के युवाओं का फूटा गुस्सा, शिक्षा व्यवस्था से मोहभंग

    Barua Sagar Fort: A sentinel hidden amidst the rocks of Jhansi, preserving both history and tranquility.

    बरुआ सागर का किला: झांसी की चट्टानों में छिपा वह पहरेदार जो इतिहास और शांति को एक साथ संजोए है

    Uttar Pradesh immersed in devotion during Chhath, the grand festival of public faith; CM Yogi offers 'sandhya arghya' (evening oblation) on the banks of the Gomti and showers flowers upon the devotees.

    लोक आस्था के महापर्व छठ पर भक्तिमय हुआ उत्तर प्रदेश: सीएम योगी ने गोमती तट पर दिया संध्या अर्घ्य, व्रतियों पर बरसाए फूल

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Revati Mahurkar Makes a Powerful Impression in ‘Powder’!

    अब ‘पाउडर’ में दिखाएंगी अभिनय का दम!

    November 17, 2026
    Akhilesh Yadav’s Ram Mandir visit: Will it increase political difficulties for Rahul Gandhi?

    अखिलेश यादव का राम मंदिर दौरा: क्या राहुल गांधी के लिए बढ़ाएगा राजनीतिक मुश्किलें?

    November 17, 2026
    Book Review: 'Kandhon Ki Pathshala' is an enduring tale of life navigating through light and shadow, and a story of self-respect.

    पुस्तक समीक्षा: धूप-छांव से जूझती ज़िंदगी और स्वाभिमान की अमर दास्तान है ‘कंधों की पाठशाला’

    November 17, 2026
    An Untouched Mystery of the 'Land of Gods' (Devbhumi): Ancient Temples in Almora Where Both Faith and Science Bow in Reverence!

    देवभूमि का अनछुआ रहस्य: अल्मोड़ा के वो प्राचीन मंदिर, जहाँ आस्था के साथ विज्ञान भी नतमस्तक है!

    November 17, 2026

    GTDC समिट APJ ने वैश्विक नवाचार को बढ़ावा देने में डिस्ट्रीब्यूशन की अहम भूमिका को रेखांकित किया

    November 17, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading