Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 5
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ताजा खबर

    मारा गया तेंदुआ, ख़त्म हो गया आतंक

    By February 17, 2018Updated:February 18, 2018 ताजा खबर No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    फोटो कुलदीप सिंह से साभार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 636

    जाल को फाड्कर गांव की तरफ भाग कर हकीम के निर्माणाधीन मकान में छिप कर बैठ गया था 

    तांडव मचा रहे तेंदुए पर थाना प्रभारी ने ताबड़तोड़ पाँच राउंड फायर करके घायल कर दिया

    No automatic alt text available.

    लखनऊ, 17 फरवरी। औरंगाबाद में ‘तेंदुए का आतंक, आज ख़त्म हो गया। औरंगाबाद के जहाँगीर गांव के एक मकान के किचन में घुसे तेंदुए को वन विभाग और सेना ने मार गिराया। बताया जाता है कि तेंदुए ने प्रभारी आशियाना व कई लोगों को पंजा मार कर घायल कर दिया था, रिहायशी इलाके में तेंदुआ के घुसने से ग्रामीणों में दहशत मच गयी थी। तांडव मचा रहे तेंदुए पर थाना प्रभारी ने ताबड़तोड़ पाँच राउंड फायर करके घायल कर दिया जिससे वह पास के एक मकान के किचन में घुस गया और जब कुछ समय बाद देखा गया तो वह मृत मिला।

    फोटो कुलदीप सिंह से साभार

    मिली जानकारी के अनुसार तेंदुआ आज शनिवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे जाल को फाड्कर गांव की तरफ भाग कर हकीम के निर्माणाधीन मकान में छिप कर बैठ गया। बताया जाता है कि मकीम का बेटा हशीन प्लाट में पड़ी लकड़ियां लेने गया था। इस दौरान ज्यों ही हशीन लड़की का गट्ठा उठा कर चला, तभी तेंदुए ने उसके ऊपर हमला कर दिया। हशीन की शोरगुल सुनकर ग्रामीण मौके पर दौड़कर पहुंचे और तेंदुए पर लाठी डंडो से हमला कर दिये। इस दौरान तेंदूए ने अनवर अली, नियाज, मुन्ना, तालिब जैदी, मोहम्मद कुरैश, तहशुन निशा समेत कई अन्य लोगों को घायल करके हासिब के घर में घुस गया।

    माँ के ऊपर हमला होते देख तेंदुए के सिर पर गमला उठाकर दे मारा:

    मोहम्मद रजि ने बताया कि उनकी माँ तहशुन निशा आंगन में बैठी थी तभी एकाएक तेंदुआ घर में घुस कर उनके ऊपर हमला कर दिया। माँ के ऊपर हमला होते देख कर उन्होंने घर रखा गमला उठाकर तेंदुए के सिर पर मार दिया। जिससे घबरा कर तेंदुआ उनको छोड़ दिया।

    पुलिस की गोली से मारा गया?

    मोहम्मद रजि के मुताबिक इस दौरान थाना आशियाना प्रभारी त्रिलोकी नाथ सिंह अपने हमराह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और आंगन में तांडव मचा रहे तेंदुए पर त्रिलोकी नाथ सिंह ने ताबड़तोड़ पाँच राउंड फायर करके घायल कर दिया। गोली लगने से घायल हुआ तेंदुआ किचन में घुस गया। इस पर किचन का बाहर से दरवाजा बंद कर दिया गया। इस दौरान तेंदुए के हमले से एसओ आशियाना त्रिलोकी नाथ सिंह गंभीर रुप से गायल हो गये। कुछ देर बाद किचन खोल कर देखा गया तो तेंदुआ मरा मिला। घायल त्रिलोकीनाथ सिंह का लोकबंधु अस्पताल में इलाज चल रहा है।

    प्रशासन और इलाकाई लोग आमने-सामने

    आक्रोशित लोग तेंदुए को वन विभाग को सौंपने के बजाय उसे खुद जान से मारने की बात कह रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है,कि आदमखोर तेंदुआ कई लोगों को घायल कर चुका है। दो दिनों से वनविभाग टीमें तेंदुए को पकड़ने में नाकाम साबित हुई हैं। जब खूखांर तेंदुआ कमरे में घुस गया है तो उसे जान से मार देना ही उचित होगा। उधर जिला प्रशासन तेंदुए को सुरक्षित पकड़ कर वन विभाग को सौंपने की बात कह रहा है। इस बात पर स्थानीय लोग और जिला प्रशासन में ठनी हुई।

    आशियाना एसओ को 50 हजार का इनाम देने का ऐलान

    तेंदुए को मार गिराने की जानकारी पर मौके आईजी,एसएसपी लखनऊ समेत पुलिस वन विभाग के अधिकारी पहुंचे। तेंदुए का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और आईजी ने घायल आशियाना एसओ त्रिलोकी नाथ सिंह को 50 हजार रुपये का इनाम देने का ऐलान किया।

    https://www.facebook.com/basant.kanaujiya/videos/1051162491699987/

    पढ़े इससे सम्बंधित खबर:

    https://shagunnewsindia.com/uttar-pradesh-leopard-terror-in-lucknow/

    Keep Reading

    Lieutenant General J. Debnath took over command of the AMC Centre and College.

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने संभाला एएमसी सेंटर एवं कॉलेज का कमान

    Tribute meeting and free dental camp on Dr. Kalam's death anniversary.

    डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और निःशुल्क डेंटल कैंप

    Surgeon Vice Admiral Arti Sarin visited the 7 Air Force Hospital in Kanpur.

    सर्जन वाइस एडमिरल आरती सरीन ने कानपुर के 7 एयर फोर्स अस्पताल का दौरा किया

    यूपी में मानसून की दस्तक! 30 जून से तेज बारिश, 66 जिलों में गरज-चमक और वज्रपात का अलर्ट

    The end of a golden chapter of simplicity, impartiality, and socialism

    सादगी, निष्पक्षता और समाजवाद के एक स्वर्णिम अध्याय का अंत

    Lucknow: The Fifth 'Bada Mangal' Bhandara Begins Tomorrow—The 'City of Nawabs' to Resound with Chants of Bajrangbali and the Aroma of Rasgullas and Kulfis

    लखनऊ में कल से पांचवां बड़ा मंगल भंडारा: रसगुल्ला-कुल्फी की महक और बजरंगबली के जयकारों से गूंजेगी नवाबों की नगरी

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Open gym inaugurated at Khun Khun Ji Girls' College; students receive a fitness gift.

    खुन खुन जी गर्ल्स कॉलेज में खुला ओपन जिम, छात्राओं को मिला फिटनेस का तोहफा

    August 5, 2026
    Do you know why the Kanwar Yatra is undertaken and what its history is?

    क्या आप जानते हैं कांवड़ यात्रा क्यों की जाती है और क्या है इसका इतिहास

    August 4, 2026
    Lost a leg, but not the spirit! Undertaking the Kanwar Yatra with a prosthetic leg.

    एक पैर गंवाया, हौसला नहीं! कृत्रिम पैर से कर रहे हैं कांवड़ यात्रा

    August 4, 2026
    Fraud at Kashi Vishwanath in the name of VIP darshan; police facilitate refund.

    काशी विश्वनाथ में VIP दर्शन के नाम पर ठगी, पुलिस ने दिलाए पैसे वापस

    August 3, 2026

    दोस्त : इस ज़माने में दोस्ती ले – दे के बची है थोड़ी-बहुत

    August 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading