Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 19
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग

    कुम्भ के लिए बुजुर्ग अभी भी अपने साथ पड़ोस की श्रद्धा, सम्मान ले जाते हैं…

    ShagunBy ShagunFebruary 2, 2025 ब्लॉग No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 426

    नया पुराना दौर : अजीत कुमार सिंह

    जिस दौर में बेटियों के हाथों पर चढ़ने वाली मेहंदी का रंग भादो में बरसने के मेघों की दया पर टिका होता था, उस दौर भी लोग दो-दो सौ कोस चल कर कुम्भ नहाने पहुँचते थे बनिहारी कर के बटोरे गए दो दो पैसों के बल पर बुढ़ापे का सबसे बड़ा सपना पूरा करने निकलती महिलाएं तो टोले भर की बहुएं आ कर पाँव छूतीं… कोई पैरों में महावर लगा देती तो कोई अपने हाथों केश संवार देती… जैसे विवाह के दिन किसी कन्या का श्रृंगार हो रहा हो। कुम्भ का स्नान तो छोड़िये, स्नान करने की सोच लेने भर से लोग अपने समाज के लिए पूज्य हो जाते थे समय बदला है, जीवनशैली बदली है, सामाजिक साहचर्य का भाव भी दरक गया है, पर कुम्भ नहान के लिए निकलते बुजुर्ग अभी भी अपने साथ पड़ोस की श्रद्धा,सम्मान ले कर जाते हैं।

    बहुत दिन नहीं हुए, अभी पिछली ही पीढ़ी के उम्रदराज लोग आग तापने बैठते तो कहते “तीन बच्चे तो बियहा गए बस छोटकी बेटी का लगन लग जाय तो हम भी गंगा नहा लें” जैसे गंगा नहा लेना ही जीवन की पूर्णता हो… हाँ भाई साहब गंगा नहाने को लोक ने सदैव इसी भाव से देखा है कुम्भ इसी भाव का उच्चतम बिन्दु है लोक अपने पर्वों में श्रद्धा और उल्लास का संगम गढ़ता है कुम्भ केवल गंगा मइया में डुबकी लगा लेने से पूरा नहीं होता कुम्भ पूरा होता है जब बाबा टोले भर के नाती-पोतों के लिए पतला वाला माला और मुट्ठी भर रक्षासूत्र खरीद लें जब काकी पड़ोस की चनेसर बो के होने वाले बच्चे के लिए झुनझुना खरीद लें गंगा मइया की ओर बार बार हाथ जोड़ कर अपने बच्चों के लिए दुनिया जहान का सुख मांगते मांगते काकी को कुछ याद आये और वह देवरानी की भौजाई की छोटकी निपूती पतोह के लिए बेटा मांगते मांगते रो पड़े, तब कुम्भ का नहान पूरा होता है यह देश अपने मूल चरित्र में बहुत पवित्र है, बहुत ही निर्मल, करुण, कोमल… कुम्भ में एक दूसरे का हाथ थाम कर धीरे धीरे चलते असंख्य बृद्ध जोड़े दिखते हैं पूछिये तो पता चलता है कि दो सौ कोस दूर से आये हैं और साथ में कोई नहीं किसके भरोसे? तो उत्तर मिलेगा एक दूसरे के… अस्सी साल का बूढ़ा व्यक्ति जो स्वयं बिना लाठी के चल नहीं पाता, वह पत्नी का सहारा बना हुआ है और उसी आयु की पत्नी पति के लिए अन्नपूर्णा बनी साथ चल रही है आप सोचते रह जाएंगे कि कैसे सम्भव होता है यह, पर कोई उत्तर नहीं मिलेगा वस्तुतः यही धर्म की शक्ति है वे घर से निकल पड़ते हैं और बस हो जाता है…

    गाँव देहात के सामान्य जन के लिए कुम्भ साधु संतों का मेला भी है हजारों लोग तो केवल बाबाओं के सामूहिक दर्शन के सात्विक लोभ में जाते हैं नहान में भाँति भाँति के बाबा लोग… कोई जटा वाले, कोई बिना जटा वाले… कोई दाढ़ी वाले, कोई बिना दाढ़ी वाले… कोई दूध की भांति धवल निर्मल तो कोई देह भर में भभूत लपेटे हुए… किसी के शरीर पर दस मनई के बराबर कपड़ा लदा है तो कोई नङ्ग धड़ंग… हर भगवाधारी को देवता मानने वाला निश्छल देहाती मन सबके चरणधूलि ले लेना चाहता है, पर हो नहीं पाता वे दूर से ही प्रणाम करते हैं…

    कभी कभी सोचता हूँ, मध्यकाल में जब सभ्यता अपने इतिहास के सबसे बड़े दुर्दिन से गुजर रही थी, तब भी विदेशी सत्ता के केंद्र दिल्ली आगरा के उतने निकट प्रयाग में, कुम्भ के समय लाखों निहत्थे हिंदुओं का श्राद्ध भाव से जुट जाना कितनी बड़ी बात रही होगी… बाबर और औरंगजेब के समय में कुम्भ बर्बरता के सामने सभ्यता की चुनौती ही थी अकबर का सन 1575 में प्रयाग का नाम बदल कर इलाहाबाद करना वस्तुतः हिंदुओं से उनके सबसे बड़े तीर्थ को छीन लेने का प्रयास ही तो था ऐसा पहली बार नहीं हो रहा था, कभी संस्कृत शिक्षा का गढ़ रहे अजयमेरु में अपने एक फकीर को बैठा कर उसे इसी तरह हिंदुओं से छीना गया था पर इस बार हिन्दू डिगे नहीं अकबर की कागजें चीखती रहीं, पर नहान में जुटती लाखों की भीड़ हर बार इलाहाबाद को प्रयाग बना देती थीं यह कुम्भ की शक्ति थी।

    एक गुरुवर्ष भर पर लगने वाला कुम्भ मेला सभ्यता के लिए नई ऊर्जा प्राप्त करने की बेला है एक ही घाट पर अपने पापों का प्रायश्चित और सुखद भविष्य की याचना करते राजा राजा रंक सभ्यता के विरुद्ध गढ़े गए समस्त साम्प्रदायिक कुतर्कों का मौन उत्तर तो देते ही हैं, यह स्वतःस्फूर्त विशाल आयोजन सृष्टि के अंत तक सभ्यता के पुष्पित पल्लवित होते रहने का भरोसा और राह में आने वाली बर्बर बाधाओं से संघर्ष का साहस और शक्ति देता है सदैव विश्व का कल्याण चाहने वाली परम्परा के करोड़ों लोग जब एक घाट पर ‘धर्म की जय’ मनाएंगे तो देव कैसे न सुनेंगे भला?विपत्तियां जीवन का हिस्सा हैं दुर्घटनाएं भी होती रही हैं और शोक की लहर हमें बार बार डुबोती भी रही है पर इससे कुछ रुकता नहीं कुछ रुकेगा नहीं… शेष जो हरि इच्छा…

    Shagun

    Keep Reading

    अब उच्चतम न्याय की आस में शिक्षा का एक मंदिर

    A golden chapter for Indian women's cricket at Lord's: England crushed by 270 runs; history made.

    लॉर्ड्स पर भारतीय महिला क्रिकेट का स्वर्णिम अध्याय: इंग्लैंड को 270 रनों से धूल चटाई, इतिहास रचा

    The spreading web of prostitution: Moral decay and social silence.

    वेश्यावृत्ति का फैलता जाल: नैतिक पतन और सामाजिक चुप्पी

    Ladakh's 'Rishi' on a hunger strike for India!

    भारत के लिए अनशन पर लद्दाख का ऋषि !

    Give up the insistence on a hunger strike; instead, wage a long-term struggle to change the system.

    अनशन की जिद छोड़ें, सिस्टम बदलने के लिए लम्बा संघर्ष करें

    मंदिरों में विश्वास का संकट – निगरानी की अनदेखी अब महंगी पड़ रही है

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    यूपी में मानसून का जोरदार हमला!

    July 19, 2026
    Safexpress sets up a logistics ‘Superhub’ in Rajpura.

    सेफएक्सप्रेस ने राजपुरा में लगाया लॉजिस्टिक्स का ‘सुपरहब’

    July 19, 2026
    Uttar Pradesh Primary Teachers' Association's emotional felicitation ceremony.

    उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का भावुक सम्मान समारोह

    July 19, 2026
    Powerful teaser for ‘Aryabhata Ka Zero’ released; film to hit theaters on August 7.

    ‘आर्यभट्ट का जीरो’ का दमदार टीजर रिलीज, 7 अगस्त को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

    July 18, 2026
    Grand nationwide launch of the Human AI Literacy Mission.

    ह्युमेन एआई लिटरेसी मिशन का देशभर में हुआ भव्य लॉन्च

    July 18, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading