Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 25
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    नेपाल नवजागरण की खुशबू फैल रही दूर देशों में!

    ShagunBy ShagunApril 10, 2026 Current Issues No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 602

    राजनीति का केंद्र धर्म और जाति से इतर मानवता और विकास हो तभी सार्थक होता है लोकतंत्र

    आलोक शुक्ला

    दक्षिण एशिया की भू-राजनीति में दशकों तक अस्थिरता और संक्रमण का पर्याय रहे बफर स्टेट नेपाल ने वर्ष 2026 की दहलीज पर कदम रखते ही जिस राजनीतिक परिपक्वता का परिचय दिया है, वह न केवल सुखद है बल्कि पड़ोसी लोकतांत्रिक देशों के लिए एक गंभीर आत्म-चिंतन का विषय भी है। एक ओर हिमालय की गोद में बसा यह राष्ट्र अपनी पारंपरिक बेड़ियों को तोड़कर सुशासन, तकनीक और पारदर्शिता के नए प्रतिमान गढ़ रहा है, तो दूसरी ओर लोकतंत्र की जननी होने का गौरव रखने वाला भारत आज भी धर्म, जाति और क्षेत्रीयता के उसी दलदल में छटपटा रहा है जिसे नेपाल ने पीछे छोड़ने का साहस दिखाया है। नेपाल का यह रूपांतरण महज एक आकस्मिक घटना नहीं है, बल्कि यह एक वैचारिक क्रांति है जहाँ जनता ने पहचान की राजनीति के ऊपर अस्तित्व के विकास को प्राथमिकता दी है।

    नेपाल में इस बड़े बदलाव का प्राथमिक कारण वहां के नागरिकों का पारंपरिक राजनीतिक सिंडिकेट के विरुद्ध संगठित विद्रोह और युवाओं का नीति-निर्धारण के केंद्र में आना है। वर्षों तक राजशाही और माओवादी संघर्ष के बीच पिसने वाली नेपाली जनता ने यह समझ लिया कि सत्ता का चरित्र तब तक नहीं बदलेगा जब तक कि योग्यता को दलीय वफादारी से ऊपर नहीं रखा जाता। इसी जनचेतना का परिणाम है कि नई सरकार ने कार्यभार संभालते ही सबसे पहले 1990 के बाद के सभी उच्चाधिकारियों और नेताओं की संपत्ति की न्यायिक जांच के आदेश दिए। यह एक ऐसा तथ्य है जो किसी भी दक्षिण एशियाई देश के लिए अकल्पनीय रहा है। प्रशासनिक सुधारों के तहत नेपाल ने डिजिटल गवर्नेंस को केवल नारों तक सीमित न रखकर उसे धरातल पर उतारा है, जिससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त हो गई है। जब तंत्र पारदर्शी होता है, तो समाज का विश्वास सरकार पर बढ़ता है और यही विश्वास नेपाल के इस शानदार बदलाव की मुख्य धुरी है।Balen Shah’s ‘Education Revolution’ Reign: Politics Removed, Education Saved in Nepal—Why is India Applauding?

    समाज और देश पर इसके प्रभावों का विश्लेषण करें तो नेपाल ने अपनी आंतरिक विभिन्नताओं चाहे वह मधेस की मांगें हों या जनजातीय अस्मिता सभी को विकास के धागे में पिरोया है। वहां की नई शिक्षा नीति ने विश्वविद्यालयों को दलीय राजनीति के चंगुल से मुक्त कर दिया है, जिससे मेधावी छात्र अब देश छोड़ने के बजाय होम ग्रोन स्टार्ट अप्स की ओर आकर्षित हो रहे हैं। भविष्य में इसके प्रभाव दूरगामी होंगे। नेपाल न केवल जलविद्युत का सबसे बड़ा निर्यातक बनकर उभरेगा, बल्कि एक आईटी हब के रूप में भी अपनी पहचान स्थापित करेगा। यह स्थिरता नेपाल को विदेशी निवेश के लिए एक सुरक्षित स्वर्ग बना रही है, जो उसे आने वाले दशक में दक्षिण एशिया की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शुमार करेगी। साथ ही साथ नेपाल की नई जेन जी सरकार ने अपने देशवासियों के चेहरे में मुस्कान की नई दास्तां भी लिखना शुरू कर दिया है।

    भारत में राजनीति की पहचान अब इवेंट मैनेजमेंट से है, जहाँ विकास की रेखाएं अक्सर जातिगत समीकरणों की स्याही से खींची जाती हैं। चुनाव आते ही नीतियां पीछे छूट जाती हैं और ध्रुवीकरण का वही पुराना खेल फिर शुरू होता है जहाँ भाई को भाई से अलग करने में ही नेताओं को अपनी विजय दिखाई देती है। हमारे यहाँ अलगाव और फूट की राजनीति एक कला बन चुकी है। जहाँ नेपाल में युवा पलायन रोकने के लिए ठोस आर्थिक नीतियां बनाई जा रही हैं, वहीं भारत में हम अपने युवाओं को अक्सर इतिहास के गड़े मुर्दे उखाड़ने या सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को नीचा दिखाने के काम में झोंक देते हैं। यह विडंबना ही है कि जिस भारत ने नेपाल को लोकतंत्र का ककहरा सिखाया, आज वही भारत अपने पड़ोसी की राजनीतिक शुचिता के सामने बौना नजर आ रहा है।

    भारत के लिए नेपाल का यह उदय एक स्पष्ट संदेश और चेतावनी दोनों है। संदेश यह कि विविधता कभी भी विकास में बाधक नहीं होती, बशर्ते उसे राजनीतिक हथियार न बनाया जाए। नेपाल में भी धर्म, भाषा और भूगोल की विभिन्नताएं हैं, लेकिन वहां के नेतृत्व ने उन्हें राष्ट्रीय गौरव में बदला है, न कि वोट बैंक में। भारत के लिए यह सीखना अनिवार्य है कि सबका साथ-सबका विकास केवल एक चुनावी जुमला बनकर रह जाएगा यदि प्रशासन में पारदर्शिता और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की कमी रही। नेपाल की सफलता यह सिद्ध करती है कि यदि नेतृत्व युवा हो और उसकी दृष्टि वैश्विक हो, तो दशकों पुराने सिस्टम को भी बदला जा सकता है।

    नेपाल की नई सरकार की सफलता केवल उनके आंकड़ों में नहीं, बल्कि वहां के लोगों के चेहरों पर दिख रही उस उम्मीद में है जो लंबे अंधेरे के बाद सवेरे की पहली किरण को देखकर जागती है। भारत को अब अपनी बड़े भाई वाली मानसिकता और आंतरिक विभाजनकारी राजनीति के खोल से बाहर निकलना होगा। यदि हम अब भी धर्म और जाति की अफीम चाटकर मदहोश रहे, तो वह दिन दूर नहीं जब हम केवल अपने गौरवशाली अतीत की कहानियां सुनाते रह जाएंगे और हमारे पड़ोसी भविष्य की इबारत लिख देंगे। नेपाल का यह हिमालयी मॉडल दक्षिण एशिया के लिए एक लाइटहाउस है, जिसकी रोशनी में भारत समेत अन्य पड़ोसी देशों को अपना खोया हुआ लोकतांत्रिक रास्ता पुन: खोजने की आवश्यकता है। राजनीति का केंद्र मंदिर-मस्जिद या जाति और क्षेत्र के बजाय इंसान और उसकी प्रगति होना चाहिए। नेपाल ने यह कर दिखाया है, अब प्रश्न हमारी नीतियां और हमारे साहस पर है।

    (लेखक वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनीतिक विशेषज्ञ) हैं

    Shagun

    Keep Reading

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    People grappling with the unending problem of adulteration.

    मिलावट की अंतहीन समस्या से झूझते लोग

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Vijay’s Story vs. Rajveer’s Investigation: A Powerful Clash Awaits in ‘Drishyam: The Conclusion’

    ‘आक्रोश’ के बाद फिर आमने-सामने अजय देवगन और जयदीप अहलावत

    September 24, 2026

    यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी का डीप डिप्रेशन कमजोर होने लगा

    September 24, 2026
    Euler Motors opens 15th showroom in Delhi-NCR; 122 outlets nationwide.

    ऑयलर मोटर्स ने दिल्ली-NCR में खोला 15वां शोरूम, देशभर में 122 आउटलेट्स

    September 24, 2026

    पांच शहरों में FSDA की बड़ी कार्रवाई, 7 रेस्तरां के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

    September 24, 2026
    Anant Chaturdashi is on September 25; Lord Vishnu's 'Anant' (infinite) form will be worshipped.

    अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर को, भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की होगी पूजा

    September 24, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading