Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, March 3
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    Shagun News India
    Home»साहित्य

    राम नाम जपियो के साथ लोक संस्कृति में नहायी गौरैया महोत्सव की दूसरी शाम

    ShagunBy ShagunNovember 14, 2025 साहित्य No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    The second evening of the Sparrow Festival was immersed in folk culture with chanting the name of Ram.
    गौरैया महोत्सव की दूसरी शाम
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 3,199

    बच्चों और युवाओं ने दिया मंच पर प्रस्तुतीकरण

    लखनऊ, 15 नवम्बर। गौरैया संस्कृति महोत्सव की दूसरी शाम लोक गीतों और नृत्य की प्रस्तुतियों में नहायी रही। यहां एम्फी थियेटर लोहिया पार्क गोमतीनगर में गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा संस्कृति विभाग और लखनऊ विकास प्राधिकरण के सहयोग से आयोजित दूसरी संध्या का प्रारम्भ बच्चों और युवाओं के मंच प्रस्तुतीकरण से हुआ। सुर सागर संस्थान के बच्चों ने चौमासा- लाग्यो रे पर नृत्य किया। इससे पूर्व गार्गी ने गणेश वंदना गाइये गणपति जग वंदन प्रस्तुत की।

    सुर सागर के ही बच्चों ने- मैं राधा तू श्याम… पर समूह नृत्य भी किया तो शिव संस्कृति कला फाउंडेशन के बच्चों ने समूहगान- हम बच्चे…. प्रस्तुत किया। मीठू राय ने कजरी- सावन की बरसे बदरिया के साथ भजन- राम नाम जपियो…. गाया । महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने कार्यक्रम में बच्चों को सम्मानित किया।

    On the first evening of the Sparrow Culture Festival
    आरती, सुधा, सत्या, हेमा व संजोली को मिला सम्मान

    यामिनी पाण्डेय ने सांस्कृतिक संध्या में- विनती सुन लो हमार…. स्तुति से शुरुआत करते हुए राहों पे नजर रखना…. और तुम अपना रंजोगम…. गजल के बाद मैं तो सारी रतिया न सोई ननदी बिंदिया जाने कहां खोई…. गीत से समापन किया। दिल्ली से आयी माधुरी मधुकर झा और मधुरम वृंद के कलाकारों ने गणेश वंदना वक्रतुण्ड महाकाय से प्रारम्भ कर आगे जै राधा जै कुंज बिहारी…., डिमिक डिमिक डमरू कर बाजे…. और अच्युम केशवम कृष्ण दामोदरम् ….की मोहक प्रस्तुति दी। देशदीपक मिश्र के संचालन में आज की अंतिम प्रस्तुति अयोध्या से आयी संगीता आहूजा के दल की पुत्र कामेष्टि यज्ञ की रही।

    मंच पर मुखौटा नृत्य विधा के माध्यम से प्रस्तुत यह नृत्य नाटिका दर्शक वर्ग को आनंदित कर गयी। श कस्टम जीएसटी कमिश्नर उग्रसेन द्विवेदी, रजिस्ट्रार हाईकोर्ट महेन्द्र भीष्म, रश्मि मिश्र, कमलेश पाठक, डा.श्रीकान्त शुक्ल सहित गणमान्य अतिथिगणों ने वरिष्ठ उप शास्त्रीय गायक धर्मनाथ मिश्र सहित अन्य कलाकारों को सम्मानित किया। रंजना मिश्रा ने आभा शुक्ला उत्कर्ष द्विवेदी अमित श्रीवास्तव, कुमार केशव, शशि वर्मा का धन्यवाद करते हुए बताया कि गौरैया संस्थान विगत कई वर्षों से लोक संस्कृति संवर्धन के लिए कार्य कर रही है।

    Shagun

    Keep Reading

    Gulal of love: May every complaint be put to rest in this festival of colours.

    मोहब्बत का गुलाल : रंगों के इस त्यौहार में हर शिकवा तमाम हो जाए

    That darling of Barabanki is gone!

    बाराबंकी का वो दुलारा चला गया!

    Amrita Pritam's 'Azad Rooh' adorned in Kathak

    कथक में सजी अमृता प्रीतम की ‘आजाद रूह’

    Where did that Holi go?

    वो होली कहाँ खो गई?

    Amrita Pritam's 'Azad Rooh' will be a historical document of pain.

    दर्द का ऐतिहासिक दस्तावेज होगी अमृता प्रीतम पर आधारित ‘आजाद रूह’

    डूब गए हैं लोग सभी हैरानी में, जाने क्या कह दी है बात …

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Gulal of love: May every complaint be put to rest in this festival of colours.

    मोहब्बत का गुलाल : रंगों के इस त्यौहार में हर शिकवा तमाम हो जाए

    March 3, 2026
    Khamenei's assassination: India's silence and the world's morality questioned

    खामेनेई की हत्या: भारत की खामोशी और दुनिया की नैतिकता पर सवाल?

    March 3, 2026
    Vasai's promising girl Krishnapriya Girish Nair rocks the national fashion stage!

    वसई की होनहार लड़की कृष्णप्रिया गिरीश नायर ने राष्ट्रीय फैशन मंच पर धमाल मचा दिया!

    March 2, 2026
    Believe it or not: Mysterious sight captured in Arizona's Monument Valley, wind waves or the play of invisible creatures?

    मानो या न मानो: Arizona की मॉन्यूमेंट वैली में कैद हुआ रहस्यमयी नजारा, हवा की लहरें या अदृश्य जीवों का खेल?

    March 1, 2026
    Attack on Islamabad. Islamabad is burning, his war is not going to stop. Pakistan has made a very big mistake.

    पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर ‘ओपन वॉर’ की घोषणा की, भारत के प्रभाव का आरोप लगाया, संघर्ष चौथे दिन में प्रवेश

    March 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading