रोते को हंसाया दिल्ली वालों ने: बाबा का ढाबा पर जमकर प्यार बरसाया दिल्ली वालों ने
कहते हैं कि किसी गरीब की झोली में खुशियां भरना भगवान को खुश करने के बराबर है। कुछ ऐसा ही वाक्या आज सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म पर दिखा। बता दें कि कल 7 अक्टूबर को किसी सवेंदनशील व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमे उन्होंने बताया कि यह बाबा अस्सी साल के बुजुर्ग का है और दिल्ली के मालवीय नगर में ‘बाबा का ढाबा’ से खाने की चलाते हैं।
उन्होंने वीडियो में बताया कि जहाँ इस उम्र में इन दादा -दादी को आराम करने की जरुरत है वहीं उन्हें इस उम्र में मेहनत करना पड़ रहा है वो रोज ग्राहक के लिए अच्छा खाना बनाते है और सुबह से शाम तक दूकान पर बैठे रहे है, लेकिन कोई ग्राहक उनकी दुकान पर नहीं आता है जिसकी वजह से खाना दूसरे दिन फेंकना पड़ता है।
इस बात से दुखी होकर उन्होंने बड़ा दिल दिखते हुए पूरे एक दिन का खाना दादा- दादी से खरीद लिया और पूरे पैसे दिए। लेकिन इस सच्चाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। जिसे हज़ारों लोगों ने देखा और और खूब शेयर भी किया और अपनी सवेंदनाएं भी प्रकट की।

आज दूसरे दिन आलम यह था कि दादा दादी के चेहरे पर ख़ुशी झलक रही थी क्योंकि आज बाबा का ढाबा पर बहुत से खरीददार आये और जमकर उनका खाना ख़रीदा और चाय भी पी और मन मुताबिक रूपए भी दिए। इसके अलावा घर के खाना का भी आर्डर किया बड़ी क्वांटिटी में। एक ग्राहक ने कहा कि यह मानवता सेवा का सबसे बड़ा उदहारण है और इसी तरह हम सब कि मदद करनी चाहिए। बस कदम बढ़ने की जरुरत है।
सोशल मीडिया पर आये कुछ अच्छे कमेंट इस प्रकार हैं –
दिल को खुश कर दिया, आंखे नम हो गई…
काश हम सब मिलकर ऐसे ही एक दूसरे के सुख दुख में साथ दे,
गिरते हुए हर इंसान को अपनी मदद का हाथ दे,
भावी पीढ़ी को प्रेम, सद्भाव, अपनत्व और नैतिकता से सृजित संसार दे..
अपने व्यक्तिव और कर्तृत्व को सद्संस्कारों से नया विस्तार दे.. संदीप सिंह राजदान
आज जिस तरह #BabaKaDhabha की मदद करी है उसी तरह अपने आस पास के छोटे दुकानदारों , विक्रेताओं आदि की भी मदद करें। भारत बड़े आर्थिक संकट से गुज़र रहा है और सरकार के सभी ग़लत फ़ैसलों की सबसे बड़ी मार इन लोगों पर ही पड़ी है। आपकी छोटी सी मदद इनके जीने का सहारा बन सकती है। -एमडी मुख्तार
दिल्ली दिल वालों की!
सभी लोगों का धन्यवाद जिन्होंने #BabaKaDhabha के इन बाबा जी के चेहरे पर मुस्कान लाने में योगदान दिया। खुशियां बांटते चलो, लोगों के गम कम करते चलो, यही ज़िंदगी है। 😊— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) October 8, 2020
ट्विटर पर पहले चाचा का वीडियो देखा जिनमे वह रो रहे थे लेकिन किसी ने इनका वो वीडियो बनाकर ट्वीटर के माध्यम से सबको बताया और आज चाचा की हंसती हुई फ़ोटो देखकर बहुत अच्छा लगा। ऐसे इंसान को सल्यूट करते है। बहुत अच्छा काम किये हो आप। – एमवी गोहिल
समीर सर शुक्रिया आप सभी की आवाज़ से आज किसी गरीब का पेट भरा है। भगवान आप सब को ढेर सारी खुशियां दे। – फैसल हयात







