Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 11
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»आर्ट एंड कल्चर

    नृत्य संग गूंजी ऱचनाकारों के गीतों की स्वरांजलि

    ShagunBy ShagunSeptember 18, 2024 आर्ट एंड कल्चर No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,569

    लखनऊ 18 सितंबर: हिंदी पखवाड़े के उपलक्ष्य में ज्योति कलश संस्कृति संस्थान ने हिंदी साहित्य के लब्ध प्रतिष्ठित साहित्यकारों के गीतों को पिरोकर बौद्ध शोध संस्थान प्रेक्षागृह गोमतीनगर में उन्हें स्वरांजलि अर्पित की। यह स्वरांजलि संगीत नाटक अकादमी परिसर में आयोजित दस दिवसीय कार्यशाला में तैयार की गयी।

    स्वरांजलि कि इस उत्कृष्ट प्रस्तुति में मूर्धन्य साहित्यकारों सोहनलाल द्विवेदी की कविता- वंदना के इन स्वरों में एक स्वर मेरा मिला लो, महादेवी वर्मा की- मैं नीर भरी दुख की बदली, सुमित्रानंदन पंत की- कहो तुम रूपसि कौन, सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की- इमन बजा, जयशंकर प्रसाद की- बीती विभावरी जाग री, मैथिलीशरण गुप्त की- सखि वे मुझसे कह कर जाते, रमानाथ अवस्थी की- चंदन है तो महकेगा ही, रामकुमार वर्मा की- मैं तुम्हारी मौन करुणा का सहारा चाहता हूं तथा संस्था सचिव कनक वर्मा की रचना- ओ मधुर प्यार के स्मित मन शामिल थीं। इन कविताओं को संगीतबद्ध किया था यशभारती से सम्मानित संगीतकार केवल कुमार एवं डा.अमिताभ श्रीवास्तव ने‌।

    पद्मश्री डा.विद्या विंदु सिंह की अध्यक्षता में हुये कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डा.कुमकुम धर के साथ अतिथियों के तौर पर उपस्थित नारायणी साहित्य अकादमी नई दिल्ली की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर पुष्पा सिंह, श्रीमती लक्ष्मी चौधरी और कार्यक्रम अधिकारी के‌के पाठक का स्वागत संरक्षक शिवा सिंह एवं आशा श्रीवास्तव ने अंगवस्त्र पहनाकर किया।

    संस्था की अध्यक्ष डा.उषा सिन्हा व सचिव कनक वर्मा ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों स्नेहा रस्तोगी, आशा श्रीवास्तव, अनीता कुमारी, कुमकुम मिश्रा, मधु माथुर, संगीता जायसवाल, शकुन्तला श्रीवास्तव, सिंधुजा मित्तल, सुषमा प्रकाश, अर्चना गुप्ता, नीरा मिश्रा, सुमन शर्मा, भारती सिंह, मनु राव, मोहिनी, नीलिमा सिंह, नीलू शुक्ला, राजेन्द्र, रमन श्रीवास्तव, सरिता श्रीवास्तव, स्नेहा रस्तोगी, अनुष्का सिंह, अल्पना श्रीवास्तव, नमिता अग्रवाल, पूनम हजेला, रंजना शंकर, विनीता सिंह, सरिता अग्रवाल, सरोजिनी सक्सेना व कविता सिंह को प्रतीक चिन्ह भेंट किए। युवा नृत्यांगना रिद्धिमा और अनुष्का ने रतन सिस्टर्स ईशा-मीशा के निर्देशन में कुछ रचनाओं पर अभिनय व नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम संयोजन ज्योति किरन रतन एवं डा.लक्ष्मी रस्तोगी का रहा।

    Shagun

    Keep Reading

    भूत बाबा आया

    भूत बाबा आया

    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    Play ‘Ghar Ki Murgi’ staged in Lucknow

    लखनऊ में नाटक ‘घर की मुर्गी’ का मंचन

    the rebel of worry

    फ़िक्र का बाग़ी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Singham’ Ajay Devgn brings prestige to Haridwar International Ayurveda.

    बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव

    September 11, 2026
    New NIXI-APNIC Partnership to Strengthen Internet Security in India

    14 साल बाद भारत में लौटा APNIC सम्मेलन, NIXI के साथ नई साझेदारी से मजबूत होगी देश की इंटरनेट सुरक्षा

    September 11, 2026
    Prime PR honored as ‘Best PR Agency’ at the Quality Mark Awards 2026.

    प्राइम पीआर को क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026 में मिला ‘बेस्ट पीआर एजेंसी’ का सम्मान

    September 11, 2026
    The divine devotion of Chhath showcased on the big screen for the first time; Tamannaah Bhatia wins hearts in the song 'Chhathi Maiya' from the film 'The Vvaan'.

    बड़े पर्दे पर पहली बार दिखी छठ की अलौकिक आस्था, ‘द व्वान’ के गाने ‘छठी मैया’ में तमन्ना भाटिया ने जीता दिल

    September 11, 2026
    'The Shape of Belonging': A documentary exploring new perspectives beyond ramps and lifts.

    ‘द शेप ऑफ बिलॉन्गिंग’: रैंप और लिफ्ट से आगे बढ़कर नई सोच तलाशती डॉक्यूमेंट्री

    September 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading