Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 4
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    ‘गरीबों के लिए अपनी रोटी’ मात्र पांच रुपये में

    ShagunBy ShagunMarch 23, 2021 इंडिया 1 Comment3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 514

    डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    अक्सर कहा जाता है कि नाम में क्या रखा है। लेकिन एक विशेष सन्दर्भ में राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल ने नाम महत्व को रेखंकित किया। अवसर था गरीबों को मात्र पांच रुपये में भोजन उपलब्ध कराने की योजना के शुभारंभ का। संबंधित संस्था ने इसका नाम रखा है अपनी रोटी। आनन्दी बेन पटेल इस नाम से प्रभावित हुई। उन्होंने कानपुर के अलीग टेनरी जाजमऊ में ‘अपनी रोटी’ कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

    इस अवसर पर कहा कि गरीबों को मात्र पांच रुपये में पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने हेतु संस्था का नाम ‘अपनी रोटी’ रखना, बहुत ही अच्छा है। इससे खाने वाले को लगेगा कि यह मेरी ही रोटी है और मैं ही खा रहा हूं। ‘अपनी रोटी’ शब्द से कोई दे रहा है और कोई खा रहा है यह भाव प्रर्दशित नहीं होता है।

    उन्होंने कहा कि हर भूखे व्यक्ति को भोजन मिले और हम सब कि जिम्मेदारी बनती है कि हम थोड़े से साधन सम्पन्न होने पर गरीबों को भोजन दें। समाज में कई ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्हें कठिन परिश्रम करने के पश्चात भी पर्याप्त भोजन व भरण-पोषण पूरी तरह से नहीं मिल पाता, ऐसी स्थिति में सिर्फ पांच रुपये में पूरा भोजन गरीबों को अपनी रोटी के माध्यम से मिलने वाला है। ऐसे कार्यक्रमों से गरीब, मजदूर श्रमिकों को बहुत लाभ होगा। बहुत से श्रमिक दूर दराज से काम करने आते है। उन्हें अपने भोजन के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

    राज्यपाल ने समर्थ वर्ग से जरूरतमन्दों की सहायता करने का आह्वान किया। वह अपनी आय एक दो प्रतिशत गरीबों के लिये दान करें,जिससे गरीबों को खाना उपलब्ध हो सके। कोरोना काल में व्यक्तियों ने प्रदेश में घूम-घूम कर पीड़ित व्यक्तियों को रोटी, दवाई उपलब्ध करायी। डाक्टर व पुलिस का भी सक्रिय सहयोग रहा।

    कोरोना की लहर फिर से दूसरी बार शुरु हुई है। समाज के सभी वर्ग के व्यक्ति दूरी व मास्क का प्रयोग अवश्य करें,साथ ही अपने गली मोहल्लों, घर की निरन्तर सफाई भी करते रहें। चीफ वालेन्टियर डा सोहेब अहसन ने कहा कि ‘अपनी रोटी’ एक ऐसी संस्था है जिसका प्रयास है कि हर गरीब, कमजोर एवं मजदूरों को मात्र पांच रुपये में पौष्टिक भोजन प्राप्त हो और अधिक से अधिक वंचित लोगों तक पंहुचाकर, उनकी सहायता कर राष्ट्र और जनसामान्य कि विकास में सहयोग किया जा सके।

    उन्होंने बताया कि हमारा ध्येय है ‘हर हांथ में रोटी‘। इसी लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु हमारी संस्था जन सेवा के क्षेत्र में निरन्तर कार्य कर रही है।

    Shagun

    Keep Reading

    Fraud at Kashi Vishwanath in the name of VIP darshan; police facilitate refund.

    काशी विश्वनाथ में VIP दर्शन के नाम पर ठगी, पुलिस ने दिलाए पैसे वापस

    UP PET 2026: Applications for Group G recruitments begin on August 3.

    यूपी पीईटी 2026: ग्रुप जी भर्तियों के लिए 3 अगस्त से आवेदन शुरू

    Lieutenant General J. Debnath took over command of the AMC Centre and College.

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने संभाला एएमसी सेंटर एवं कॉलेज का कमान

    The Assembly Speaker stated—only by understanding the rules can you become the voice of the people.

    विधानसभा प्रमुख बोले – नियम जानोगे तभी जनता की आवाज़ बन पाओगे

    Tribute meeting and free dental camp on Dr. Kalam's death anniversary.

    डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और निःशुल्क डेंटल कैंप

    Physics gold medalist Srishti Kandari ends her life; case registered against husband, mother-in-law, and sister-in-law.

    भौतिक विज्ञान गोल्ड मेडलिस्ट सृष्टि कंडारी ने दी जान, पति-सास-बहन पर केस

    1 Comment

    1. Julian Mestayer on March 25, 2021 10:14 am

      I am always looking online for articles that can facilitate me. Thx!

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Fraud at Kashi Vishwanath in the name of VIP darshan; police facilitate refund.

    काशी विश्वनाथ में VIP दर्शन के नाम पर ठगी, पुलिस ने दिलाए पैसे वापस

    August 3, 2026

    दोस्त : इस ज़माने में दोस्ती ले – दे के बची है थोड़ी-बहुत

    August 2, 2026
    UP PET 2026: Applications for Group G recruitments begin on August 3.

    यूपी पीईटी 2026: ग्रुप जी भर्तियों के लिए 3 अगस्त से आवेदन शुरू

    August 2, 2026
    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    August 2, 2026
    Lieutenant General J. Debnath took over command of the AMC Centre and College.

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने संभाला एएमसी सेंटर एवं कॉलेज का कमान

    August 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading