Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 26
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    भारत में मन की बात होती है लेकिन किसानों के दुखदर्द की नहीं: अखिलेश यादव

    By March 3, 2018Updated:March 3, 2018 उत्तर प्रदेश No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 560

    लखनऊ, 03 मार्च। भारत में मन की बात होती है लेकिन किसानों की बात नहीं होती है। किसानों के दुखदर्द को कोई सुनने वाला नही है। हुक्मरान मन की बात तो खूब करते है लेकिन किसान की बातें करने में संकोच करते हैं। किसानों की समस्याओं के समाधान की बात नही होती है। किसान सत्तारूढ़ दल के किसी एजेंडे में शामिल नही दिखाई देता है। ये बाते आज अखिलेश यादव ने सपा की ओर से जारी एक प्रेस रिलीज़ के माध्यम से कही।


    कर्जमाफी के नाम पर मजाक

    उन्होंने कहा कि सच तो यह है कि जबसे भाजपा सत्ता में आई है किसान आर्थिक संकट में घिरता जा रहा है। किसान को फसल का लागत मूल्य भी नही मिल रहा है। भाजपा ने वादा किया था कि वह लागत मूल्य में 50 प्रतिशत अतिरिक्त जोड़कर उसको फसल का लाभप्रद समर्थन मूल्य देगी। किसान की कर्जमाफी के नाम पर चंद रूपयों के लिए उसका मजाक उड़ाया गया। समाजवादी सरकार ने किसानों के लिए 75 प्रतिशत बजट रखा था और आपदा राहत के साथ मुफ्त सिंचाई सुविधा भी दी थी। भाजपा ने कृषि के बजाय पूजी घरानों के हित साधना शुरू कर दिया है।
    प्रचार माध्यमों पर सत्तारूढ़ दल के प्रभाव का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि किसान की समस्याओं पर टीवी पर कोई जिक्र नहीं होता है। उसकी दुर्दशा पर चर्चा नहीं होती। लेकिन इससे यह अर्थ निकालना कि किसान खुशहाल है बेमानी होगा। गरीबी-बेकारी पर टीवी पर चर्चा न हो तो यह मान लेना क्या सही होगा कि अब देश में गरीबी-बेकारी समाप्त हो गई है?

    समाजवादी चाहते है कि देश में विचार और विकास की राजनीति होनी चाहिए। भाजपा बात तो विकास की करती है लेकिन जातिवाद और साम्प्रदायिकता की संकीर्ण राजनीति अपनाए रहती है। इस सच्चाई पर चर्चा होना आवश्यक है।

    #Samaj party uttar pradesh

    Keep Reading

    Sarnath becomes a UNESCO World Heritage Site! A cultural victory for India.

    सारनाथ बना यूनेस्को विश्व धरोहर! भारत की सांस्कृतिक जीत

    Military readiness of young medical officers! Grand passing-out parade in Lucknow.

    युवा मेडिकल अधिकारियों की सैन्य तैयार! लखनऊ में भव्य समापन परेड

    Victory for the youth revolution! The arrogant government yields; Minister resigns after 12 years.

    युवा क्रांति की जीत! अहंकारी सरकार झुकी, 12 साल बाद मंत्री ने दिया इस्तीफा

    Husband unable to bear the shock of wife's death; collapses and dies while applying vermilion.

    पत्नी की मौत का सदमा सहे न सका पति, सिंदूर भरते हुए तोड़ा दम

    Tikwampur, the birthplace of patriotism, falls victim to government apathy.

    राष्ट्रभक्ति की जन्मभूमि टिकवांपुर सरकारी बेरुखी की शिकार

    Surgeon Vice Admiral Arti Sarin visited the 7 Air Force Hospital in Kanpur.

    सर्जन वाइस एडमिरल आरती सरीन ने कानपुर के 7 एयर फोर्स अस्पताल का दौरा किया

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sarnath becomes a UNESCO World Heritage Site! A cultural victory for India.

    सारनाथ बना यूनेस्को विश्व धरोहर! भारत की सांस्कृतिक जीत

    July 25, 2026

    “एक व्यक्ति को हीरो मत बनाओ” : अभिजीत दीपके का तीखा संदेश

    July 25, 2026
    Military readiness of young medical officers! Grand passing-out parade in Lucknow.

    युवा मेडिकल अधिकारियों की सैन्य तैयार! लखनऊ में भव्य समापन परेड

    July 25, 2026
    Victory for the youth revolution! The arrogant government yields; Minister resigns after 12 years.

    युवा क्रांति की जीत! अहंकारी सरकार झुकी, 12 साल बाद मंत्री ने दिया इस्तीफा

    July 25, 2026
    “My children are inside; I am standing outside” – This hell of child labor must end now.

    ‘मेरे बच्चे अंदर हैं, मैं बाहर खड़ा हूँ’ – बाल श्रम की इस नरक को अब बंद होना चाहिए

    July 25, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading