Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 11
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    निजीकरण के खिलाफ उपभोक्ता परिषद किसान नेताओं को भी करेगा एकजुट

    By March 23, 2018Updated:March 23, 2018 प्रेसनोट No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 533
    • निजीकरण के खिलाफ उपभोक्ता परिषद ने व्यापक आन्दोलन के लिये शुरू की लामबन्दी आज किसान नेताओं सहित व्यापार मण्डल के नेताओं से भी की बात।
    • उपभोक्ता परिषद निजीकरण को रोकने के लिये सत्ता व विपक्ष के नेताओं से मिलकर मांगेगा सहयोग और आम जनता में भी चलायेगा जन जागरण अभियान।
    लखनऊ, 23 मार्च। सरकार की कैबिनेट द्वारा लखनऊ सहित गोरखपुर, वाराणसी, मेरठ व मुरादाबाद का निजीकरण के फैसले के खिलाफ आज उपभोक्ता परिषद ने किसान यूनियन, व्यापार मण्डल व अन्य सामाजिक संगठनों व उपभोक्ता नेताओं से साधा सम्पर्क और निजीकरण के विरोध के लिये जन जागरण अभियान चलाने का लिया संकल्प।
    उपभोक्ता परिषद ने यह तय किया है कि निजीकरण के खिलाफ सभी वर्ग के विद्युत उपभोक्ताओं से भी उपभोक्ता परिषद रायशुमारी करेगा और उन्हें निजीकरण की पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से अवगत करायेगा। उपभोक्ता परिषद ने कहा कि जिस प्रकार से निजीकरण का पहला प्रयोग नोएडा पावर कम्पनी व टोरेन्ट पावर पूरी तरीके से फेल साबित हुई हैं, उससे यह बात साफ हो गयी है कि निजीकरण किसी भी तरह प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं के हित में नहीं है। इसलिये निजीकरण का हर स्तर पर व्यापक विरोध किया जायेगा।
    विरोध की व्यापक कार्ययोजना बनाने के लिये उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने आज भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री राकेश टिकैत किसान सभा उप्र के महामंत्री श्री मुकुट सिंह किसान नेता श्री हरपाल सिंह व्यापारी नेता श्री संजय गुप्ता व अन्य सामाजिक संगठनों के नेताओं से निजीकरण के मुद्दे पर बात की जिस पर सभी ने एक सुर में इस बात का व्यापक विरोध किया कि पहले उप्र सरकार के इशारे पर प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं की बिजली दरों में व्यापक बढ़ोत्तरी करायी गयी और अब उसके बाद 5 शहरों का निजीकरण करने का फैसला यह साबित करता है कि उप्र सरकार को प्रदेश की आम जनता से कोई लेना देना नहीं है। जिसका हर स्तर पर सभी संगठन मिलकर विरोध करेंगे।
    उपभोक्ता परिषद निजीकरण को रोकने के लिये सत्ता पक्ष व विपक्ष के सभी राजनैतिक दलों के नेताओं से भी इस मामले में सहयोग मांगकर इस फैसले को वापस कराने की पुरजोर मांग करेगा।

    Keep Reading

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    राजेश कुमार बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Strait of Hormuz closed again following Israeli attack; scenes of devastation in Iran.

    इजरायल के हमले के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज फिर बंद, ईरान में तबाही का मंजर

    June 10, 2026
    The solution to every problem in life lies in the name of Shri Ram: CM Yogi Adityanath.

    जीवन की हर समस्या का समाधान श्रीराम के नाम में है : सीएम योगी आदित्यनाथ

    June 10, 2026
    Varanasi Municipal Corporation approves ₹100 crore project.

    काशी में बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा 130 फीट शिवलिंग, 20 एकड़ में शिव थीम पार्क

    June 10, 2026
    Vidya Mandir Girls' High School, Narhi, freed from mafia encroachment.

    माफियाओं से कब्जा मुक्त हुआ विद्या मंदिर गर्ल्स हाई स्कूल, नरही

    June 10, 2026
    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    June 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading