Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    विश्वविद्यालय अधिनियम में संशोधन हेतु गठित समिति ने राज्यपाल को सौपी रिपोर्ट

    By March 3, 2018Updated:March 3, 2018 उत्तर प्रदेश No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 513
    लखनऊः 3 मार्च, 2018: उत्तर प्रदेश के राज्यपाल एवं कुलाधिपति राज्य विश्वविद्यालय श्री राम नाईक को उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 में आवश्यक संशोधन किये जाने हेतु गठित सात-सदस्यीय समिति ने अपनी 21-पृष्ठीय रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष एवं विधि परामर्शी श्री राज्यपाल श्री एसएस उपाध्याय, श्रीमती मधु जोशी, विशेष सचिव उच्च शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश शासन, डाॅ. शैलेन्द्र कुमार तिवारी प्रभारी विधि प्रकोष्ठ उच्च शिक्षा निदेशालय उत्तर प्रदेश, श्री शैलेश कुमार शुक्ल कुलसचिव ख्वाजा मुईनुद््दीन चिश्ती उर्दू अरबी-फारसी विश्वविद्यालय लखनऊ उपस्थित थे। राज्यपाल/कुलाधिपति द्वारा रिपोर्ट का अध्ययन कर उचित सुझावों के साथ कार्यवाही हेतु राज्य सरकार को भेजी जायेगी।

    ज्ञातव्य है कि 27 मई, 2017 को राज्यपाल/कुलाधिपति की अध्यक्षता में प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री डाॅ. दिनेश शर्मा के साथ राजभवन में एक बैठक का आयोजन किया गया था जिसमें राज्य विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हेतु तथा विश्वविद्यालयों की प्रशासनिक व अकादमिक संरचना से संबंधित विधियों में वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप संशोधन हेतु विचार-विमर्श किया गया। बैठक में राज्यपाल की प्रमुख सचिव सुश्री जूथिका पाटणकर, राज्यपाल के विधिक परामर्शदाता श्री एसएस उपाध्याय तथा अपर मुख्य सचिव (उच्च शिक्षा) श्री संजय अग्रवाल भी सम्मिलित हुए थे। बैठक में लिये गये निर्णय के अनुसरण में राज्य सरकार द्वारा 16 जून, 2017 को राज्यपाल/कुलाधिपति के विधिक परामर्शदाता श्री एसएस उपाध्याय की अध्यक्षता में एक सात-सदस्यीय समिति का गठन किया गया था।

    समिति को विश्वविद्यालय अधिनियम में संशोधन के लिए छः माह में रिपोर्ट देने तथा राज्य के समस्त निजी विश्वविद्यालयों के अलग-अलग अधिनियमों के स्थान पर एकल अधिनियम का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए कहा गया था। समिति के अन्य सदस्य (1) श्रीमती मधु जोशी, विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन, (2) डाॅ. शैलेन्द्र कुमार तिवारी, प्रभारी विधि प्रकोष्ठ, उच्च शिक्षा निदेशालय, उत्तर प्रदेश, इलाहाबाद, (3) श्री शैलेश कुमार शुक्ल, कुलसचिव, ख्वाजा मुईनुद््दीन चिश्ती उर्दू अरबी-फारसी विश्वविद्यालय, लखनऊ, (4) प्रो. बलराज चैहान, निदेशक, एमिटी विश्वविद्यालय, लखनऊ, (5) प्रो. जेवी वैशम्पायन, तत्कालीन कुलपति, छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर तथा (6) श्री कामेश शुक्ल, अपर विधिक परामर्शदाता राज्यपाल थे।

    समिति ने कुल 44 बैठकें कीं जिसमें समिति के सदस्यों के अतिरिक्त उच्च शिक्षा के क्षेत्र से सम्बन्धित वर्तमान व पूर्व कुलपतियों/शिक्षकों/काॅलेजों के प्रबन्ध तन्त्र के पदाधिकारियों/ शिक्षाविदों/न्यायाधीशों/विधिवेत्ताओं/वित्त विशेषज्ञों जैसे महानुभावों से भी समिति ने विचार-विमर्श करके उनके बहुमूल्य सुझाव प्राप्त किये। समिति का कार्यकाल दो माह के लिए विस्तारित भी किया गया।

    समिति ने उत्तर प्रदेश राज्य में निजी क्षेत्र में स्थापित समस्त राज्य विश्वविद्यालयों के उनके पृथक-पृथक अधिनियमों को समाप्त करके समस्त राज्य विश्वविद्यालयों के नियमन एवं नियंत्रण के लिए एकल अधिनियम बनाये जाने के लिए ’’उत्तर प्रदेश राज्य निजी विश्वविद्यालय विधेयक, 2017’’ का ड्राफ्ट भी तैयार किया, जिसे समिति द्वारा माह दिसम्बर, 2017 में ही राज्य सरकार को सौंप दिया गया था।

    राज्यपाल ने बैच लगाकर सम्मानित किया

    लखनऊः 3 मार्च, 2018: उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक ने आज राजभवन में तैनात 2005 बैच के उपनिरीक्षक श्री कुलदीप सिंह की निरीक्षक पद पर प्रोन्नति होने पर उनको तीन स्टार लगाकर सम्मानित किया। श्री कुलदीप सिंह राजभवन में तैनाती से पूर्व लखनऊ के विभिन्न थानों में तैनात रह चुके हैं।

    ज्ञातव्य है कि कुलदीप सिंह समर्पित एवं कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी होने के साथ-साथ एक सुहृदय कवि भी है। श्री कुलदीप अनेक अवसरों पर अपनी कविताओं का पाठ किया है तथा राजभवन में आने वाले विशिष्ट महानुभावाओं जैसे राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री आदि को उनके आगमन पर अपनी स्वागत कविता भेंट कर चुके है। श्री कुलदीप द्वारा रचित उत्तर प्रदेश गीत के लिए उन्हें उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस समारोह के अवसर उप राष्ट्रपति श्री वेंकैया नायडु द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है। उनके गीत को प्रख्यात गायक श्री सोनू निगम ने आवाज दी है।

    राज्यपाल से अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भेंटकर होली की बधाई दी

    लखनऊः 1 मार्च, 2018: उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक से आज राजभवन में होली के अवसर पर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल सिब्ते रजी, मुख्य सूचना आयुक्त श्री जावेद उस्मानी, जल निगम के अध्यक्ष श्री जी. पटनायक, वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों, विश्वविद्यालय के कुलपतिगण, विभिन्न शैक्षिक संस्थानांे के प्रतिनिधिगण, पत्रकार तथा गणमान्य नागरिकों ने भेंट की तथा होली की बधाई दी।

    होली के अवसर पर बधाई देते हुए राज्यपाल ने कहा है कि होली का पावन पर्व हमें सारे भेदभाव भुलाकर आपसी सद्भाव के वातावरण में पर्व मनाने का सन्देश देता है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि भाईचारे का यह त्यौहार सभी सम्प्रदाय एवं वर्गों के बीच प्रेम-स्नेह और सौहार्द की भावना को और मजबूत बनायेगा।

    इससे पूर्व राज्यपाल ने राजभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में राजभवन के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को होली की बधाई दी तथा उनकी सुख-समृद्धि की कामना की है। इस अवसर पर राज्यपाल ने राजभवन उद्यान के कर्मचारियों को खाद्यान्न एवं मिष्ठान वितरित किया।

    Keep Reading

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    A spine-chilling, mysterious incident on the stairs in Ghaziabad: A person riding a cat or a black buffalo?

    गाजियाबाद में सीढ़ियों पर रोंगटे खड़े कर देने वाली रहस्यमयी घटना: बिल्ली या काले भैंसे पर सवार व्यक्ति?

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    हरियाली तीज पर महिलाओं ने मनाया रंगारंग उत्सव

    CM Yogi launches a scathing attack on the opposition, saying, "Earlier, there was no development in UP; instead, riots used to take place."

    सीएम योगी का विपक्ष पर करारा हमला‘ कहा : पहले यूपी में विकास नहीं, दंगे होते थे’

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    August 22, 2026
    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    August 22, 2026

    कोरिया इंडस्ट्री एक्सपो (KoINDEX) 2026 का 27 अगस्त को यशोभूमि में होगा शुभारंभ

    August 22, 2026

    गलगोटियास विश्वविद्यालय ने Microsoft के सहयोग और byteXL द्वारा संचालित उद्योग-एकीकृत AI एवं ML डिग्री का शुभारंभ किया

    August 22, 2026
    Ayushmann Khurrana's visit to Jalna A message of child safety and a secure childhood.

    आयुष्मान खुराना की जालना यात्रा : बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित बचपन का संदेश

    August 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading