Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 2
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    सपा की राह पर भाजपा सरकार भी, कर रही दलित शिक्षकों की रिवर्शन की तैयारी, आंदोलन तय

    By June 3, 2018Updated:June 3, 2018 उत्तर प्रदेश No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 635
    • आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति, उप्र का ऐलान किसी भी जनपद में हुआ रिवर्शन तो उसी क्षण प्रदेश के 2 लाख दलित शिक्षक आन्दोलन पर जाने के लिये होंगे विवश
    लखनऊ, 03 जून। बेसिक शिक्षा विभाग में कुछ आरक्षण विरोधी उच्चाधिकारियों के चलते एक बार फिर जनपद लखनऊ, सुल्तानपुर, रायबरेली, आजमगढ़, उन्नाव, बस्ती, मुरादाबाद, प्रतापगढ़, कौशाम्बी आदि जनपदों में गुपचुप तरीके से दलित अध्यापकों को सपा सरकार की भांति भाजपा सरकार में भी रिवर्ट कराकर वेतन फ्रीज करने की कार्यवाही चालू है। जबकि बेसिक शिक्षा विभाग के निदेशक सहित बेसिक शिक्षा मंत्री महोदया तक को आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति,उप्र अवगत करा चुकी है कि 90 प्रतिशत दलित अध्यापकों की पदोन्नति आरक्षण अधिनियम 1994 की धारा 3(2) के अन्तर्गत हुई है। जो किसी भी तरह रिवर्शन कार्यवाही की परिधि में नहीं आते हैं।
    इस मामले में सबसे बड़ा चौकाने वाला तथ्य यह है कि वर्तमान सरकार भी मूकदर्शक बनकर तमाशा देख रही है। जिसका फायदा उठाकर कुछ आरक्षण विरोधी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दलित अध्यापकों को रिवर्ट कराने पर आमादा हैं। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति,उप्र ने आज इस सम्बन्ध में एक आपात बैठक में यह निर्णय लिया है कि यदि रिवर्शन की कार्यवाही पर विराम न लगाया गया तो पूरे प्रदेश के 2 लाख दलित शिक्षक आन्दोलन के रास्ते पर जाने के लिये विवश होंगे। संघर्ष समिति ने प्रदेश के मुख्यमंत्री महोदय से पूरे मामले पर हस्तक्षेप कर दलित शिक्षकों के रिवर्शन की कार्यवाही पर विराम लगाने की मांग की है।
    आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के संयोजकों अवधेश कुमार वर्मा, केबी राम, आरपी केन, अनिल कुमार, अजय कुमार, अन्जनी कुमार, एसपी सिंह, बनी सिंह, रीना रजक, अनीता, दिग्विजय सिंह, अशोक सोनकर, सुनील कनौजिया, अरविन्द फोर्सवाल ने कहा कि एक तरफ केन्द्र की मोदी सरकार पदोन्नति बिल लोकसभा में लम्बित रखकर देश के करोड़ों दलित कार्मिकों को अपमानित करा रही है, वहीं अब दूसरी ओर उप्र में एक बार फिर सपा सरकार की भांति दलित अध्यापकों को रिवर्ट कराने की साजिश की जा रही है। जिसे संघर्ष समिति बर्दाश्त करने वाली नहीं है। आज प्रदेश के सभी जनपद संयोजकों को यह निर्देश दे दिये गये हैं कि वह आन्दोलन के लिये तैयार रहें, किसी भी जनपद में रिवर्शन के पश्चात् वेतन फ्रीज करने की कार्यवाही की गयी तो उसी क्षण पूरे प्रदेश के 2 लाख दलित शिक्षक एकजुट होकर व्यापक आन्दोलन के लिये बाध्य होंगे। जिसकी जिम्मेदारी बेसिक शिक्षा विभाग की होगी।

    #sanghrash samiti UP

    Keep Reading

    Lucknow: The Fifth 'Bada Mangal' Bhandara Begins Tomorrow—The 'City of Nawabs' to Resound with Chants of Bajrangbali and the Aroma of Rasgullas and Kulfis

    लखनऊ में कल से पांचवां बड़ा मंगल भंडारा: रसगुल्ला-कुल्फी की महक और बजरंगबली के जयकारों से गूंजेगी नवाबों की नगरी

    Administration Intervenes in Prayagraj to Halt Sanjay Singh's Event Amidst Discussion on Paper Leak Scandal

    पेपर लीक पर चर्चा मामले में प्रयागराज में संजय सिंह का कार्यक्रम रुकवाने पहुंचा प्रशासन

    After the shock, I remembered my responsibilities! Amidst laughter and laughter, a serious message about marriage was conveyed in Lucknow.

    लगा झटका’ तो याद आईं जिम्मेदारियाँ! लखनऊ में हंसी-ठहाकों के बीच साधा शादी का गंभीर संदेश

    Census vs. Police Recruitment Exam! 90% of Lucknow's Teachers to Receive Exemption from Duty

    जनगणना vs पुलिस भर्ती परीक्षा! लखनऊ के 90% शिक्षकों को मिलेगी ड्यूटी से छूट

    यूपी में क्रूर हत्या का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस पर सवाल

    On the birth anniversary of Rajmata Ahilyabai Holkar, SP workers paid tribute and remembered her legacy of public welfare.

    राजमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर सपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, याद कीं उनकी लोककल्याणकारी विरासत

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Lucknow: The Fifth 'Bada Mangal' Bhandara Begins Tomorrow—The 'City of Nawabs' to Resound with Chants of Bajrangbali and the Aroma of Rasgullas and Kulfis

    लखनऊ में कल से पांचवां बड़ा मंगल भंडारा: रसगुल्ला-कुल्फी की महक और बजरंगबली के जयकारों से गूंजेगी नवाबों की नगरी

    June 2, 2026
    Tia Bajpai Embarks on a Thrilling Journey with Real Bikers Tia Bajpai’s ‘Mundeya Ve’ Showcases a New Spirit of Freedom and Adventure

    आत्मविश्वास, एडवेंचर और आज़ादी का जश्न है टिया बाजपेयी का नया गीत ‘मुंडेया वे’

    June 2, 2026
    Five Women Honored, Inspired by Ahilyabai Holkar

    अहिल्याबाई होलकर की प्रेरणा से सम्मानित हुईं पाँच महिलाएँ

    June 1, 2026
    Administration Intervenes in Prayagraj to Halt Sanjay Singh's Event Amidst Discussion on Paper Leak Scandal

    पेपर लीक पर चर्चा मामले में प्रयागराज में संजय सिंह का कार्यक्रम रुकवाने पहुंचा प्रशासन

    June 1, 2026
    After the shock, I remembered my responsibilities! Amidst laughter and laughter, a serious message about marriage was conveyed in Lucknow.

    लगा झटका’ तो याद आईं जिम्मेदारियाँ! लखनऊ में हंसी-ठहाकों के बीच साधा शादी का गंभीर संदेश

    June 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading