Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    ऑनलाइन जलकर भस्म होगा कोरोना रावण

    ShagunBy ShagunOctober 24, 2020Updated:October 24, 2020 Featured No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 574

    क्या हम लोगों ने कभी ऐसा सोच था कि 21 वीं शदीं में दो दशकों के बाद ही पूरे भारत में डिजिटल रूप का बोल बाला हो जाने से हमारे देश मे सबकुछ बदल कर रख दिया। आज रुपये -पैसे की निकासी से लेकर लोगों की रोजममर्रे की खरीददारी तक सभी कुछ डिजिटल हो जायेगा। ऊपर से आज हमारे देश के लोग कोरोना संक्रमण काल से अभी ठीक तरह से उबर भी नही पाये हैं इस बीच दशहरे की पावन पर्व लोगों के सामने है। प्रति वर्ष की तरह लखनऊ के ऐशबाग रामलीला मैदान में रामलीला आयोजन ऑनलाइन प्रसारण है।

    इस बार ऐशबाग की ऐतिहासिक रामलीला मैदान में होने के स्थान पर यहां बने श्रीराम भवन से ऑनलाइन प्रसारण किया हो रहा है। इस रामलीला का प्रसारण पूरे दो घंटे का है जिसे सोशल मीडिया के माध्यम से शहर के घर-घर तक पहुंचाया जा रहा है। इस बार कोरोना संक्रमण काल के कारण रामलीला के संवाद नहीं सुनाई पड़ेंगे। न तो राम बारात निकलेगी और न ही भरत मिलाप का हृदय विदारक दृश्य नजर आएगा, और राम रावण के किरदार भी नजर नही आएंगे। बस दिखेगा तो केवल डिजिटल रंग।

    वैसे यदि हम लखनऊ में होने वाले सबसे प्राचीन रामलीलाओं की बात करें तो यह लखनऊ के ऐशबाग मैदान की रामलीला है। जिसका इतिहास पिछले 500 वर्षों का है। वर्ष 2016 में इस मैदान में हुये रामलीला में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होकर उन्होंने तीर चलाकर रावण का वध कर उसका संहार किया था।

    इस बार उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ शहर की सबसे पुरानी रामलीला ऐशबाग के मैदान में होने वाली रामलीला परंपरागत रूप में मंचित नहीं किया जाएगा बल्कि इस पारम्परिक क्रम को बनाए रखने के लिए यहां बने हाल में रसमलीला का मंचन किया जाएगा।

    दो घंटे के मंचन का प्रसारण ऑनलाइन शाम पांच बजे से लेकर रात सात बजे तक इसका प्रसारण रामलीला समिति ऐशबाग की ओर से यूट्यूब चैनल, फेसबुक के अतिरिक्त वेबसाइट पेज पर भी किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण को देखते हुये प्रतीक के तौर पर रावण के पुतले का दहन 25 अक्टूबर दिन रविवार के दिन किया जायेगा लेकिन इस दफ़े वास्तविक रूप से पुतला दहन एवं मेला नहीं लगेगा।

    कोरोना संक्रमण काल के करण प्रतिवर्ष होने वाले रामलीला के संवाद इस बार सुनाई नही पड़ेगा। इस बार न तो राम बरात निकलेगी और न ही भरत मिलाप का हृदय विदारक दृश्य नजर आएगा और न तो राम और न ही रावण के किरदार नजर आएंगे। दिखेगा तो बस डिजिटल रंग।

    नवरात की शुभकामनाएं

    शारदीय नवरात की पावन वेला में मै श्रीराम एवं मां दुर्गा की आशीष से लोगों का घर परिवार सदैव धन संपदा से परिपूर्ण रहने की आकंक्षा करते हुये जी.के.चक्रवर्ती उप संपादक शगुन न्यूज़ इंडिया की ओर सें सभी देश एवं प्रदेश वासियो को नवरात की विशेष बधाईयां प्रस्तुत करता हूँ।

    Shagun

    Keep Reading

    On Khatima Road in Uttarakhand, a female teacher riding her Activa crashed directly into an elephant.

    हाथी से टकराई एक्टिवा! दांत टूटे, हाथी भागा… महिला शिक्षिका को हाथी भी नहीं दिखा!

    Sour Burps and Food Regurgitating into the Mouth—Is It Just Acidity, or Could It Lead to Cancer?

    खट्टी डकारें और मुंह में वापस आता खाना- क्या ये सिर्फ एसिडिटी है या कैंसर तक ले जा सकती है?

    Does the government not want the youth to pursue their studies? Storyteller Aniruddhacharya launches a scathing attack over the NEET paper leak.

    सरकार युवाओं को पढ़ने नहीं देना चाहती? कथावाचक अनिरुद्धचार्य का NEET लीक पर तीखा हमला

    Mother Poorvi Devi fulfills everyone's wishes.

    सबकी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं माँ पूर्वी देवी

    नश्वर शरीर में ही आकार लेती शाश्वत चेतना!

    The Clarion Call of the Shri Ram Hanumat Mahotsav: A Peerless Confluence of Devotion and Blessings

    श्रीराम हनुमत महोत्सव का शंखनाद: भक्ति और आशीर्वाद का अनुपम संगम

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    On Khatima Road in Uttarakhand, a female teacher riding her Activa crashed directly into an elephant.

    हाथी से टकराई एक्टिवा! दांत टूटे, हाथी भागा… महिला शिक्षिका को हाथी भी नहीं दिखा!

    May 20, 2026
    The realization of God in every pulse of nature.

    प्रकृति के हर स्पंदन में ईश्वर की अनुभूति

    May 20, 2026
    Sour Burps and Food Regurgitating into the Mouth—Is It Just Acidity, or Could It Lead to Cancer?

    खट्टी डकारें और मुंह में वापस आता खाना- क्या ये सिर्फ एसिडिटी है या कैंसर तक ले जा सकती है?

    May 20, 2026
    Declare the Cow the National Animal, Grant the Bull Industrial Status! Arshad Khan's Sensational Letter to PM Modi

    गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करो, बैल को उद्योग का दर्जा! अरशद खान का पीएम मोदी को सनसनीखेज पत्र

    May 20, 2026
    A Golden Opportunity for a Job at Maruti Suzuki! Major Campus Placement Drive in Lucknow on May 21–22.

    मारुति सुजुकी में नौकरी का सुनहरा मौका! 21-22 मई को लखनऊ में बड़ा कैंपस प्लेसमेंट

    May 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading