Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 22
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया»Crime News

    जुबिन की हत्या या हादसा: मामले में दर्ज हो चुके 55 एफआईआर, क्या खुलेगा रहस्य

    ShagunBy ShagunOctober 11, 2025 Crime News No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Was Zubin's case a murder or an accident?
    जुबिन की हत्या या हादसा, गहराता जा रहा रहस्य
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 869

    गहराता जा रहा रहस्य: जुबिन गर्ग के चचेरे भाई की पुलिस हिरासत से गहरा गया जुबिन की मौत का रहस्य

    असम से अजीत शुक्ला

    असम, 11 अक्टूबर। फिल्म गैंगस्टर के गाने “या अली” से बॉलीवुड में सुर्खियों में आए जुबिन गर्ग की मौत का मामला और गहराता जा रहा है। यह मामला सिंगापुर के लिए ही नहीं, असम पुलिस के लिए भी कठिन होता जा रहा है। इस मामले में अलग-अलग थानों में 55 एफआईआर दर्ज हो चुके हैं। इस मामले में उनके चचेरे भाई और असम पुलिस सेवा के अधिकारी संदीपन गर्ग को गिरफ्तार किया है। जुबीन की पत्नी गारिमा ने बताया है कि संदीपन पहली बार विदेश यात्रा पर थे। संदीपन को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

    यह बता दें कि सिंगापुर में 20-21 सिंतबर को ‘नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल’ के लिए जुबिन 19 सिंतबर को अपने कुछ साथियों के साथ यॉट पर गए, जहां स्विमिंग करते वक्त वह बेहोश हो गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत करार दिया और शुरुआत में उनकी मौत का कारण डूबना बताया गया। पुलिस इसे दुर्घटनावश मौत मान रही थी, लेकिन अब सिंगापुर पुलिस ने इस मामले को औपचारिक रूप से ‘कोरोनर केस’ घोषित कर दिया है।

    Was Zubin's case a murder or an accident?
    जुबिन की हत्या या हादसा, गहराता जा रहा रहस्य

    जब सिंगापुर पुलिस ने कोरोनर केस घोषित किया

    कोरोनर केस तब घोषित किया जाता है जब मौत की परिस्थितियां संदेह पैदा करें। इसका सीधा मतलब है कि जांच अधिकारियों को जुबीन की मौत में कुछ अनसुलझे सवाल नजर आ रहे हैं। इसके बाद उनके चाहने वालों के मन में उनकी मौत को लेकर काफी सवाल खड़े होने लगे। जगह-जगह लोगों ने एफआईआर दर्ज कराई और पुलिस गहनता से जांच में जुट गयी है।

    40 भाषाओं में रिकार्ड हो चुके हैं गाने

    जुबिन के 40 भाषाओं में 38,000 से अधिक गाने रिकॉर्ड किए जा चुके थे। उनका पहला एल्बम 1992 में “अनामिका” था। जुबिन गर्ग एक ऐसी शख्शियत थे जिनके लिए असम तीन दिनों के लिए पूरी तरह बंद था ,इनको अंतिम क्रिया में लाखो की भीड़ थी। भारत के उत्तर-पूर्व का नाम दुनिया भर में म्यूजिक के जरिए रोशन करने वाले असम के दिग्गज गायक 52 वर्षीय जुबीन गर्ग की मौत का मामला गरमाता जा रहा है।

    असम पुलिस ने भी साधारण हादसा मानने से किया इंकार

    असम पुलिस ने इसे साधारण हादसा मानने से इनकार करते हुए केस को आपराधिक दिशा में आगे बढ़ाया है। पुलिस ने इस मामले में हत्या, आपराधिक साजिश, गैरइरादतन हत्या और लापरवाही से मौत जैसी गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। जांच के दौरान अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

    निजी सुरक्षा गार्ड भी पुलिस हिरासत में

    हिरासत में आये हुए लोगों में जुबीन के दो निजी सुरक्षा अधिकारियों नंदेश्वर बोराह और पारेश बैश्य भी हैं। ये दोनों लंबे समय से उनके साथ जुड़े थे और 2013 में तब तैनात किए गए थे, जब उग्रवादी संगठन उल्फा ने जुबीन को हिंदी गाने पर धमकी दी थी। सुरक्षा देने वाले ये दोनों ही अब जांच के घेरे में हैं।

    Shagun

    Keep Reading

    The Unsung Heroine of the 1857 Revolution: Begum Hazrat Mahal

    1857 की क्रांति की अनसुनी वीरांगना: बेगम हज़रत महल

    WPU Goa Shows the Way Forward in the Age of AI

    एआई के युग में डब्लूपीयू गोवा का अनोखा ‘ट्रांसडिसिप्लिनरी’ मॉडल

    पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद BJP में शामिल हो सकते हैं VFS कैपिटल के MD कुलदीप माइती

    पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद BJP में शामिल हो सकते हैं VFS कैपिटल के MD कुलदीप माइती

    An ocean of yoga enthusiasts surges in Aligarh, embodying the spirit of ‘Yogah Karmasu Kaushalam’ (Yoga is excellence in action).

    ‘योगः कर्मसु कौशलम्’ के साथ अलीगढ़ में उमड़ा योग का महासागर

    Mamta Charitable Trust's Grand Yoga Camp: "Lucknow will practice yoga; Lucknow will become disease-free."

    ममता चैरिटेबल ट्रस्ट का भव्य योग शिविर: “लखनऊ करेगा योग, लखनऊ बनेगा निरोग”

    Bharat Tiwari Encounter: Major decision by the Bihar government; a retired High Court judge will conduct a judicial inquiry.

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बिहार सरकार का बड़ा फैसला, सेवानिवृत्त हाईकोर्ट जज करेंगे न्यायिक जांच

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About

    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    The Unsung Heroine of the 1857 Revolution: Begum Hazrat Mahal

    1857 की क्रांति की अनसुनी वीरांगना: बेगम हज़रत महल

    June 22, 2026
    WPU Goa Shows the Way Forward in the Age of AI

    एआई के युग में डब्लूपीयू गोवा का अनोखा ‘ट्रांसडिसिप्लिनरी’ मॉडल

    June 22, 2026
    पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद BJP में शामिल हो सकते हैं VFS कैपिटल के MD कुलदीप माइती

    पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद BJP में शामिल हो सकते हैं VFS कैपिटल के MD कुलदीप माइती

    June 22, 2026
    An ocean of yoga enthusiasts surges in Aligarh, embodying the spirit of ‘Yogah Karmasu Kaushalam’ (Yoga is excellence in action).

    ‘योगः कर्मसु कौशलम्’ के साथ अलीगढ़ में उमड़ा योग का महासागर

    June 21, 2026
    Mamta Charitable Trust's Grand Yoga Camp: "Lucknow will practice yoga; Lucknow will become disease-free."

    ममता चैरिटेबल ट्रस्ट का भव्य योग शिविर: “लखनऊ करेगा योग, लखनऊ बनेगा निरोग”

    June 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading