Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 17
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»धर्म»Spirituality

    मर्यादापुरुषोत्तम ने पृथ्वी पर अवतरित होने के लिए चैत्र महीने को ही क्यों चुना?

    ShagunBy ShagunMarch 23, 2025 Spirituality No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 460

    भक्तिवाणी : अजीत कुमार सिंह 

    चैत्र का महीना चल रहा है प्रभु श्रीराम का महीना चैत्र नए हरे पत्तों और फूलों से सजी प्रकृति को देख कर सहज ही समझ में आ जाता है कि मर्यादापुरुषोत्तम ने अवतरित होने के लिए चैत्र को ही क्यों चुना माघ की ओस में नहा कर पवित्र भाव से माथा झुकाये खड़े फलदार वृक्षों की पंक्ति जब स्वागत में खड़ी हो, तब आते हैं राम…सोच कर देखिये न युगों युगों तक महाराज इक्ष्वाकु के कुल ने तपस्या की, तब उनके आंगन में राम उतरे थे महाराज मनु और सतरूपा से लेकर हरिश्चंद्र, रोहित, सगर, भगीरथ, रघु, दिलीप, और भी अनेक तपस्वियों की तपस्या का प्रतिफल मिला राम के रूप में… जब असंख्य पीढ़ी के पूर्वजों के सत्कर्मों का फल, और आने वाली असंख्य पीढ़ियों का सौभाग्य जागृत होता है, तब किसी सौभाग्यवती कौशल्या की गोद में राम उतरते हैं राम को समझना है तो पहले महाराज दशरथ और माता कौशल्या को समझिये

    पिता एक बड़े साम्राज्य के शासक होने के बाद भी राजा की तरह नहीं एक सन्त की तरह जीवन यापन करते हैं माता महारानी होने के बाद भी महारानी की तरह नहीं, सुमित्रा और कैकई की सहयोगी बन कर जीती हैं माता-पिता की यही सहजता ही पुत्र को मर्यादा पुरुषोत्तम बनाती है रामत्व को प्राप्त करने के लिए मनुष्य का सहज होना आवश्यक है

    कथा है कि देवासुर संग्राम में महाराज दशरथ रानी कैकई को भी अपने साथ ले गए थे जहाँ उन्होंने युद्ध में उनकी बहुत सहायता की थी, और तभी प्रसन्न हो कर महाराज ने उन्हें दो वरदान दिया था एक महारानी का युद्धभूमि में जाना स्वयं में एक बहुत बड़ी घटना है अपने राजकीय कर्तव्य के प्रति ऐसा समर्पण कि अपनी पत्नी तक को युद्धभूमि में भेज दिया जाय अद्भुत ही है विश्व इतिहास में ऐसे उदाहरण अन्यत्र नहीं मिलते है तुलसी बाबा ने रामजन्म के लिए लिखा है कि “विप्र धेनु सुर सन्त हित लीन्ह मनुज अवतार…” सन्तान का चरित्र लगभग वैसा ही होता है जैसा उनके पूर्वजों का होता है

    राम के पूर्वजों में सदैव से विप्र, धेनु, सुर और सन्त की रक्षा की भावना प्रबल रही थी धेनु की रक्षा के लिए महाराज दिलीप ने सिंह को स्वयं का मांस तक दे दिया था सुर(देवता) की सहायता के लिए स्वयं महाराज दशरथ लड़े थे तभी श्रीराम अपने जीवन में इन गुणों को सरलता से उतार सके हम अपनी संतान में जो गुण देखना चाहते हैं, हमें पहले उन गुणों को अपने अंदर धारण करना चाहिए तभी सन्तान गुणवान होती है मुझे लगता है कि चैत्र के महीने में सबको अपने परिवार में इष्ट मित्रों में भगवान श्रीराम की कथा सुननी-सुनानी चाहिए मर्यादा पुरुषोत्तम की मर्यादा को स्वयं में उतारने का यही सर्वश्रेष्ठ मार्ग है।

    Shagun

    Keep Reading

    The Mystery of Lord Shiva's Rudra Form: When Peace Becomes a Support for Unrighteousness

    भगवान शिव के रूद्र रूप का रहस्य: जब शांति अधर्म का सहारा बने

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    Do you know why the Kanwar Yatra is undertaken and what its history is?

    क्या आप जानते हैं कांवड़ यात्रा क्यों की जाती है और क्या है इसका इतिहास

    हनुमान मंदिर से लौटते समय रास्ता क्यों बदलते हैं लोग?

    सावन की वापसी और धान के पौधे

    CM Yogi visited the shrines of Baba Vishwanath and Kaal Bhairav ​​on the first day of Shravan.

    श्रावण के पहले दिन बाबा विश्वनाथ और काल भैरव के दरबार में पहुंचे CM योगी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Heavy rains in UP cause 11 rivers to swell; roads in Lucknow turn into ponds.

    यूपी में भारी बारिश से 11 नदियां उफान पर, लखनऊ में सड़कें तालाब बनीं

    August 17, 2026
    Fed grain to a peacock, gave fodder to a cow... PM Modi shared a video ahead of the Red Fort event.

    मोर को दाना खिलाया, गाय को चारा दिया… पीएम मोदी ने लाल किले से पहले वीडियो साझा किया

    August 17, 2026
    Shiva will play Aurangzeb in ‘Nissa’, while Hemant Birje will portray Mir Bakshi.

    ‘निस्सा’ में शिवा बनेंगे औरंगजेब, हेमंत बिरजे निभाएंगे मीर बख्श

    August 17, 2026
    Two separate events in Lucknow on the 80th Independence Day; a message of patriotism and unity.

    लखनऊ में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर दो अलग-अलग आयोजन, देशभक्ति और एकता का संदेश

    August 17, 2026
    India Moves Toward ‘One India–One FIP’ as IMIA Strengthens Its Sustainable Fisheries Mission

    IMIA ने महाराष्ट्र-गोवा FIP को राष्ट्रीय फ्रेमवर्क में शामिल किया

    August 17, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading