Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 25
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    इम्मयूनिटी बढाने के साथ ही कोरोना से भी बचाएगा ‘सतावर’

    ShagunBy ShagunJune 11, 2020Updated:June 11, 2020 Featured No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 848
    • औषधिय गुणों के कारण ही सतावर को आयुर्वेद में कहा गया है औषधियों की रानी
    • अनिद्रा की समस्या दूर करने के साथ ही दिमाग को भी बनाता है ताकतवर, महिलाओं के तो तमाम रोगों के लिए है रामबाण

    दर्द को कम करना हो या गले का संक्रमण अथवा तंत्रिका प्रणाली व पाचन तंत्र को दुरूस्त करना है, हर रोग में सतावर अथवा शतावरी (वानस्पतिक नाम ऐस्पेरेगस रेसीमोसस) काम आएगा। हर तरह के जंगलों में पाये जाने वाले सतावर में रोग निवारण गुण होने के कारण ही आयुर्वेद में इसे “औषधियों की रानी” कहा जाता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए भी यह बहुत ही कारगर है। इस कारण इस कोरोना रूपी महामारी में यह आपके अंदरूनी ताकत को बढ़ाकर वायरस से लड़ने में बहुत सहायक सिद्ध होगा।

    इस संबंध में बीएचयू के पंचकर्म विभाग के विभागाध्यक्ष डाक्टर जेपी सिंह ने कहा कि पित्त नाश सतावर हर जगह आसानी से सुलभ हो जाएगा। इसके जड़ का पाउडर बनाकर सुबह व शाम को दूध के साथ लेने पर दिमाग को तेज करने के साथ ही तमाम वायरस से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है।

    डाक्टर जेपी सिंह

    डाक्टर जेपी सिंह ने बताया कि इसकी गांठ या कंद में ऐस्मेरेगेमीन ए नामक पॉलिसाइक्लिक एल्कालॉइड, स्टेराइडल सैपोनिन, शैटेवैरोसाइड बी, शैटेवैरोसाइड ए, फिलियास्पैरोसाइड सी और आइसोफ्लेवोंस पाये जाते हैं। इसके प्रयोग से मनुष्य में रोग प्रतिरोधक क्षमता में काफी इजाफा हो जाता है। इस कारण इसे अंदरूनी ताकत को बढ़ाने के लिए लोग सामान्य रूप से प्रयोग करते हैं।

    डाक्टर जेपी सिंह ने बताया कि यह शरीर के दर्द को कम करने के साथ ही कामोत्तेक भी है। यह महिलाओं के लिए तो बांझपन दूर करने, रजोवृति को दूर करने के साथ ही तमाम रोगों से मुक्ति के लिए रामबाण माना जाता है।

    पाचन तंत्र को ठीक करने में भी है सहायक

    उन्होंने कहा कि सतावर इसके प्रयोग से मूत्र विसर्जन के समय होने वाली जलन कम होता है। इसकी जड़ तंत्रिका प्रणाली और पाचन तंत्र की बीमारियों के इलाज के काम आता है। इसका दूध के साथ प्रयोग करने से पाचन तंत्र दुरूस्थ रहता है। यदि व्यक्ति का पाचन ठीक रहे तो तमाम बीमारियां ऐसे ही नजदीक नहीं आती है। यह गले के संक्रमण को भी दूर करता है। इस कारण इसका प्रयोग करते रहने से कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा कम रहता है।

    Shatavari, स्वप्नदोष जड़ से खत्म उपयोग ...

    मानसिक रोगों में है फायदेमंद, बांझपन भी करता है दूर

    डाक्टर जेपी सिंह ने बताया कि यह अनिद्रा की बीमारी में भी फायदेमंद है। उन्होंने कहा कि इस समय काफी लोग चिंता के कारण अनिद्रा के शिकार हो रहे हैं। इस स्थिति में तमाम मानसिक रोग से ग्रसित होने का खतरा रहता है। ऐसे लोगों के लिए सतावर का प्रयोग बहुत फायदेमंद होगा। इसका उपयोग स्त्री रोगों जैसे प्रसव के उपरान्त दूध का न आना, बांझपन, गर्भपात आदि में किया जाता है। यह जोडों के दर्द एवं मिर्गी में भी लाभप्रद होता है।

    Shagun

    Keep Reading

    यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी का डीप डिप्रेशन कमजोर होने लगा

    पांच शहरों में FSDA की बड़ी कार्रवाई, 7 रेस्तरां के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

    Anant Chaturdashi is on September 25; Lord Vishnu's 'Anant' (infinite) form will be worshipped.

    अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर को, भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की होगी पूजा

    वामन द्वादशी आज: भगवान विष्णु के वामन अवतार की कथा, पूजा-विधि और महत्त्व

    Three-day-old baby elephant swept away by the waves; mother left writhing in distress on the shore; emotional reunion follows rescue.

    लहरों में बह गया तीन दिन का नन्हा हाथी, किनारे तड़पती रही मां; रेस्क्यू के बाद हुआ भावुक मिलन

    Lucknow Ganesh Visarjan

    ढोल-नगाड़ों के बीच निकली गणपति विसर्जन शोभायात्रा, उमड़े श्रद्धालु

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Vijay’s Story vs. Rajveer’s Investigation: A Powerful Clash Awaits in ‘Drishyam: The Conclusion’

    ‘आक्रोश’ के बाद फिर आमने-सामने अजय देवगन और जयदीप अहलावत

    September 24, 2026

    यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी का डीप डिप्रेशन कमजोर होने लगा

    September 24, 2026
    Euler Motors opens 15th showroom in Delhi-NCR; 122 outlets nationwide.

    ऑयलर मोटर्स ने दिल्ली-NCR में खोला 15वां शोरूम, देशभर में 122 आउटलेट्स

    September 24, 2026

    पांच शहरों में FSDA की बड़ी कार्रवाई, 7 रेस्तरां के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

    September 24, 2026
    Anant Chaturdashi is on September 25; Lord Vishnu's 'Anant' (infinite) form will be worshipped.

    अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर को, भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की होगी पूजा

    September 24, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading