Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 14
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»करियर»Education

    महिला सशक्तिकरण की अनूठी मिसाल हैं अनीता और पूजा, 15 को मिलेंगे दो गोल्ड मेडल

    By December 10, 2017Updated:December 11, 2017 Education No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 605

    15 दिसम्बर 2017 को होने वाले दीक्षान्त समारोह में माननीय राष्ट्रपति के द्वारा मिलेंगे अनीता को दो गोल्ड मेडल


    परिवार की आर्थिक कठिनाईयों के चलते दोनों बहनो ने नहीं हारी हिम्मत, ट्यूशन पढ़ाकर उठाया परिवार का खर्चा 


    2016 में पूजा को भी मिल चुका है पढाई में गोल्ड मेडल

    लखनऊ 10 दिसम्बर। इस बार 15 दिसम्बर 2017 को होने वाले BBAU के दीक्षान्त समारोह में माननीय राष्ट्रपति के द्वारा स्कॉलर अनीता को दो गोल्ड मेडल मिल रहे है इस बात से अनीता बहुत खुश हैं क्योकि उसने सत्र 2014-16 एम ए हिंदी विषय (सामान्य/अनुसूचित जाति वर्ग) से पूरे डिपार्टमेंट में हाईएस्ट मार्क्स 78% लाकर दो गोल्ड मेडल पर कब्जा किया है अनीता बताती है की वह अनुसूचित जाति परिवार से आती है और उन्होंने अपनी ज़िंदगी में बहुत गरीबी और संघर्षों को झेला है उनके ऊपर परिवार की पूरी ज़िम्मेदारी है।

    ट्यूशन पढ़ाकर चलाया परिवार का खर्चा

    अनीता (24) निवासी, आशुतोष नगर, देवपुर पारा, लखनऊ बताती हैं कि मै मैंने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय, लखनऊ से सत्र 2014-16 में एम ए हिंदी विषय से उत्तीर्ण किया है। इसके साथ ही मैंने 2016 में हिंदी विषय से नेट भी क्वालीफाई किया है। उन्होंने आगे बताया कि मेरा और मेरे परिवार का जीवन बचपन से ही कठिनाईयों से भरा रहा है, 2016 में एम ए हिंदी की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के ठीक तीन दिन पहले ही मेरे पिता जी (47) का हार्ट अटैक आने से देहान्त हो गया। उस दिन ऐसा लगा कि जैसे परिवार के ऊपर बहुत बड़ा पहाड़ टूट गया हो, मैने सोचा अब हम लोगो का आगे क्या होगा लेकिन उस कठिन घड़ी में मेरे शिक्षक और परिवार के सदस्यों ने हिम्मत और साहस बंधाया और आगे समर्थन दिया। परिवार की आर्थिक कठिनाइयो के चलते 2016 -17 एक वर्ष घर पर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर परिवार का खर्चा चलाया।

    उसके बाद से आगे की पढ़ाई के लिए सोचा तो मेरी छोटी बहन पूजा ने साथ दिया और दोनों मिलकर घर पर ट्यूशन पढ़ाकर घर का खर्चा चलाया और आगे की पढ़ाई के लिए दोनों बहनो ने कदम बढ़ाया। मेरी छोटी बहन ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ से सत्र 2013-15 में एप्लाइड मैथमैटिक्स से परीक्षा उत्तीर्ण की। जिसके उपरांत मेरी छोटी बहन को 2016 में गोल्ड मेडल मिल चुका है। अब हम दो बहनें और और मेरा एक छोटा भाई विशाल हम लोग एक दूसरे की ही ताकत है।

    उन्होंने आगे बताया कि मेरे (स्वर्गीय जियालाल) पिता जी ने हम तीनों भाई-बहनों को रात-दिन ऑटो चलाकर कठिन परिश्रम करके हम लोगो को आगे बढ़ाया। जबकि उनकी तबियत खराब रहती थी फिर भी हम तीनो लोगों को किसी भी चीज की कमी महसूस नही होने दी। अप्रैल सन 2015 में मेरी पिता जी हमें छोड़ कर चले गए जिनकी हमें और हमारे परिवार को हमेशा कमी खलेगी। अब परिवार हम और पूजा और मेरा छोटा भाई विशाल है जो शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ से बीए कर रहा है।

    गर्वे है कि हम सभी अपने पिताजी के सपनों को पूरा कर रहे हैं

    कॉलेज में सबसे हाईएस्ट मार्क 78%लाकर मुझे गर्वे है मैंने सत्र 2014-16 एम ए हिंदी विषय (सामान्य/अनुसूचित जाति वर्ग ) से दोनों गोल्ड मेडलों पर कब्जा किया है जो 15 दिसम्बर 2017 को होने वाले दीक्षान्त समारोह में माननीय राष्ट्रपति के द्वारा मुझे दो गोल्ड मेडल मिल रहे है। मेडल तो पिता जी का सपना था। मैं अपने दोनों गोल्ड मेडल पिता जी को समर्पित करना चाहती हूँ।

    लेकिन संघर्ष अभी जारी है…

    बगैर किसी सरकारी सहायता के आज भी अनीता और उनका परिवार आर्थिक कठिनाइयों के दौर से गुजर बसर कर रहा है हालात यह कि बी.एड कि पढाई के साथ जब समय मिलता है तो वह ट्यूशन पढ़ाकर आर्थिक स्थितियां मजबूत करती है इसके इस कार्य में अब उनका भाई विशाल भी मदद करता है उसे जब कोई स्कूल से छुट्टी मिलती है तो वह कोई छोटा-मोटा कार्य करके आर्थिक मदद करता है। लेकिन एक अच्छी बात यह भी है कि इस विषम परिस्थितियों में अनीता के मामा लोग भी उनकी मदद करते है।

    लक्ष्य: शिक्षक बनकर समाज की सेवा करना चाहती हूँ

    अभी वर्तमान में हम दोनो बहने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ से 2017-19 में बीएड कर रही हूँ, आगे शिक्षक बनना चाहती हूँ जिससे ये ज्ञान की रौशनी को आगे बढ़ा सके जिससे आने वाली लड़कियों के लिए मिशाल बन सके। इसके साथ-साथ एक अच्छा इंसान बनकर समाज की सेवा करना चाहती हूँ। जिससे ये मेरा जीवन समाज के काम आ सके।

    Keep Reading

    A Test of Understanding! UPTET-2026 Transforms the Landscape of Teacher Recruitment

    समझ की परीक्षा! यूपीटीईटी-2026 ने बदली शिक्षक भर्ती की तस्वीर, अभ्यर्थियों ने की सराहना

    CM Yogi launches 'School Chalo Abhiyan' from Saharanpur

    सीएम योगी ने सहारनपुर से किया ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ

    484 students received degrees; highest package at ₹24.11 lakh.

    जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, नोएडा का 20वां दीक्षांत समारोह: 484 छात्रों को मिला डिग्री, सबसे ऊंचा पैकेज 24.11 लाख

    Vidya Mandir Girls' High School, Narhi, freed from mafia encroachment.

    माफियाओं से कब्जा मुक्त हुआ विद्या मंदिर गर्ल्स हाई स्कूल, नरही

    AI-ML Extravaganza at Shri Ramswaroop Memorial University: International FDP from July 13 to 18

    श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में AI-ML का महाकुंभ: 13 से 18 जुलाई तक अंतरराष्ट्रीय FDP

    A gift from the Yogi government! A massive job fair offering 2,500+ jobs for youth.

    योगी सरकार का तोहफा! युवाओं के लिए 2500+ नौकरियों का विशाल रोजगार मेला

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Raj Thackeray targets Gadkari; says the Petroleum Minister is silent while the Transport Minister is preaching.

    राज ठाकरे ने गडकरी पर साधा निशाना, बोले – पेट्रोलियम मंत्री चुप, ट्रांसपोर्ट मंत्री दे रहे प्रवचन

    July 13, 2026

    नफ़रती ‘कृपा’ पर जननायक की शुचिता भारी

    July 13, 2026
    Launch of a massive green initiative inspired by the ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ (A Tree in Mother’s Name) campaign; Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya plants the first sapling in Jhansi.

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से प्रेरित हरित महायज्ञ का शुभारंभ, झांसी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया पहला पौधा

    July 13, 2026

    मंदिरों में विश्वास का संकट – निगरानी की अनदेखी अब महंगी पड़ रही है

    July 13, 2026
    'Flying squirrel' spotted in Ramnagar after 12 years.

    रामनगर में 12 साल बाद दिखी ‘उड़ने वाली गिलहरी’

    July 13, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading