Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 9
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    योग दिवस पर छह दशक पुराने योगिक ट्रीटमेण्ट्स में होंगे 18 से 21 तक होंगे विशिष्ट आयोजन

    By June 11, 2017Updated:June 11, 2017 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 567

    लखनऊ 11 जून। राजधानी के लगभग छह दशक पुराने और प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय
    मार्ग स्थित योग केन्द्र योगिक ट्रीटमेण्ट्स में 18 जून को निःशुल्क
    स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर रहा है। इसके बाद अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
    पर 21 जून को सुबह छह बजे से यहां ध्यान व योग का विशिष्ट सत्र व मधुमेह
    शिविर चलेगा। साथ ही 18 से 21 जून तक यहां आने वाले को मुफ्त योग और
    स्वास्थ्य सम्बंधी सलाह भी आर्गेनिक फूड के साथ मिलेगी।
    केन्द्र की निदेशक अरुणा शर्मा ने केन्द्र की उपलब्धियों के साथ ही
    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विशिष्ट आयोजनों के बारे
    में प्रेसवार्ता में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि 18 को सुबह
    सुबह छह बजे से कम्पलीट फ्री हैल्थ कैम्प शुरू हो जाएगा। 11 बजे तक चलने
    वाले इस कैम्प में डा.उत्तम मुखर्जी लोगों को देखेंगे। 18 से
    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक यहां आने वाले युवाओं सहित सभी व्यक्तियों को
    ध्यान-योग, स्वास्थ्य व खानपान सम्बंधी मश्विरा उनकी जरूरत के हिसाब से
    दिया जायेगा। योग दिवस पर विशिष्ट सत्र के साथ सुबह छह बजे से ही मधुमेह
    शिविर लगेगा और आर्गेनिक फूड स्टाल पर सबको वांछित जानकारी ऐसे खा़द्य
    पदार्थों से मिलने वाले लाभों के साथ दी जायेगी।
    उन्होंने बताया कि योगिक ट्रीटमेण्ट्स में आने वालों की स्वास्थ्य से
    जुड़ी विभिन्न समस्याओं और रोगों का इलाज योग विद्या द्वारा सफलतापूर्वक
    किया जाता रहा है। इसके साथ ही समय-समय पर जनसामान्य को योग विद्या के
    प्रति जागरूक करने के आयोजन भी होते हैं। योगिक ट्रीटमेण्ट्स में
    योग-ध्यान पर चल रहे निरंतर शोध से श्वास, हृदय, मधुमेह, रक्तचाप व गुरदे
    आदि शरीर के 50 से अधिक विकारों व व्याधियों में सकारात्मक प्रभाव डालने
    वाले विभिन्न आसनों व क्रियाओं की सूची तैयार की। उन चयनित
    आसनों-क्रियाओं का अभ्यास चिकित्सकों की सलाह और उनकी दवाओं साथ यहां
    कराया जाता है। सकारात्मक परिणाम देखकर चिकित्सक धीरे-धीरे दवाएं कम करते
    जाते हैं। उन्होंने बताया कि योगिक ट्रीटमेण्ट्स में हर व्यक्ति की उम्र,
    कद, वजन, और रोगों के आधार पर आसन और क्रियाओं के साथ डायट चार्ट यानी
    भोजन तालिका भी विशेषज्ञों द्वारा तैयार की जाती है। साथ ही पर्यवेक्षक
    की निगरानी में ही 15 दिनों की प्रगति रिपोर्ट भी तैयार जाती है। केन्द्र
    में ग़रीबों के लिए सेवाएं एकदम निःशुल्क है। श्रीमती अरुणा शर्मा ने
    बताया कि केन्द्र में एक्यूप्रेशर पद्धति के भी विशेषज्ञ चिकित्सक सहित
    25 कर्मी हैं। गर्मियों और सर्दियों की छृट्टियों में केन्द्र में बच्चों
    के लिए 15-15 दिन के योग प्रशिक्षण शिविर चलते हैं। स्कूलों व सरकारी गैर
    सरकारी संस्थाओं की मांग पर योग शिविरों का आयोजन भी योगिक ट्रीटमेण्ट्स
    करता है।
    उन्होंने बताया कि लोक कल्याण की भावना से 1960 में महर्षि कार्तिकेय के
    शिष्य पं.रामकुमार शर्मा ने गोमती तट पर आज जहां हनुमान सेतु मंदिर है,
    उसके निकट राजधानी के पहले योग केन्द्र की स्थापना की। अब तक इस केन्द्र
    से लाखों लोग लाभान्वित हो चुके हैं। पं.रामकुमार शर्मा के देहावसान के
    बाद उनके पुत्र सुधीर शर्मा की प्रेरणा से पुत्रवधू होने के नाते मैंने
    संस्था का काम सम्भाला और आने वाले लोगों और समय की मांग के अनुरूप
    केन्द्र को योगिक ट्रीटमेण्ट्स के तौर पर विकसित किया। पत्रकार वार्ता के
    अवसर पर केन्द्र के अन्य विशेषज्ञ व समन्वयक सौमिल शर्मा भी उपस्थित थे।

    Keep Reading

    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    Deputy Chief Minister distributes housing approval letters in Amethi; says every eligible family will get a permanent house.

    उपमुख्यमंत्री ने अमेठी में बांटे आवास स्वीकृति पत्र, बोले: हर पात्र परिवार को मिलेगा पक्का घर

    Former MLA Surendra Singh foiled an attempt to kidnap a young woman on NH-31.

    पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने NH-31 पर युवती के अपहरण की कोशिश नाकाम की

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    IPE हैदराबाद ने बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले CAT उम्मीदवारों के लिए रुपये 2 लाख की स्कॉलरशिप की घोषणा की

    September 8, 2026

    IFA बर्लिन 2026 में ECOVACS दुनिया का नंबर 1 होम रोबोटिक्स ब्रांड बना, रोज़मर्रा की ज़िंदगी में रोबोटिक्स की पहुँच बढ़ाने पर जोर

    September 8, 2026
    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    September 7, 2026
    भूत बाबा आया

    भूत बाबा आया

    September 7, 2026
    A spectacular coming-together of Ranbir, Alia, and Vicky in Bhansali's grand world.

    भंसाली की भव्य दुनिया में रणबीर-आलिया-विक्की का धमाकेदार संगम

    September 6, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading