Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 13
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विवाद

     2जी में सबूत काफी थे,सीबीआई को शर्म आना चाहिए : प्रशांत भूषण

    ShagunBy ShagunDecember 22, 2017 विवाद No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 644

                                     दलों में जारी हैं आरोप-प्रत्यारोप का दौर
    नई दिल्ली । देश के सबसे बड़े घोटालों में शुमार 2 जी केस पर विशेष अदालत द्वारा गुरुवार को कथित 2जी केस में सभी आरोपियों को बरी करने के बाद कांग्रेस और डीएमके ने कहा कि न्याय की जीत हुई है। वहीं,भाजपा ने कहा कि 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन मनमाना, दोषपूर्ण और भ्रष्ट था और जांच एजेंसियां इस पर आगे की कार्रवाई का फैसला करेंगी। इस मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 2जी घोटाला देश के सबसे बड़े घोटालों में से एक था और लोग जानना चाहते हैं कि इसका जिम्मेदार कौन था। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा,इसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था और संप्रग के पतन के कारणों में से एक था, आज हर कोई बरी है। क्या सीबीआई ने मामले में गड़बड़ी की? जानबूझकर? लोग इसका जवाब चाहते हैं। जानेमाने वकील और स्वराज अभियान के संस्थापक प्रशांत भूषण ने 2जी घोटाले के सभी आरोपियों के बरी होने को ‘काफी गलत’ करार दिया और कहा कि इससे यह संकेत मिलता है कि प्रभावशाली लोग देश की न्यायिक प्रणाली के प्रति जवाबदेह नहीं हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा,बेनामी लाइसेंस,पहले-आओ-पहले-पाओ प्रणाली में सांठगांठ और मामले में रिश्वत के काफी सबूत थे। शर्म आनी चाहिए।

    2जी मामले में बरी होने पर पूर्व दूरसंचार मंत्री ए.राजा ने कहा कि वे निर्दोष थे और उन पर 200 करोड़ रुपये की रिश्वत लेकर साल 2008 में स्पेक्ट्रम आवंटन का आरोप गलत था। राजा ने एक बयान में कहा,मुझे ऐसा महसूस हो रहा था कि फैसले से पहले ही मुझे दोषी साबित किया जा रहा हो, जबकि मेरे कार्यो का फायदेमंद परिणाम जगजाहिर है,खासकर गरीबों को इससे फायदा हुआ। राजा को इस कथित आरोप में 15 महीने की जेल की सजा काटनी पड़ी। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘निहित स्वार्थो ने उनके खिलाफ आरोपों को मीडिया का फायदा उठाकर सनसनीखेज बनाया और नकली आरोप उन पर लगा दिए। इसके साथ डीएमके की सांसद कणिमोझी ने कहा कि यह उनकी पार्टी के एक महत्वपूर्ण दिन है,क्योंकि ‘न्याय की जीत हुई है। फैसले की घोषणा के बाद कणिमोझी ने मुस्कुराते हुए कहा,यह काफी दुखद अनुभव था कि आप उसके लिए आरोपी ठहराए जाएं,जो आपने किया ही नहीं और आप पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया जा रहा है,जिसका आप कभी भी हिस्सा नहीं रहे।

    Shagun

    Keep Reading

    Turn this into a brief news report, but ensure it is impactful. Women trapped in the tangled web of destiny, policy, and politics. Shakti Vandan Act

    नियति, नीति और सियासत की मकड़जाल में फंसा नारी शक्ति वंदन अधिनियम

    Famous storyteller Aniruddhacharya ji openly supported Shankaracharya Swami Avimukteshwarananda

    प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य जी ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द का खुलकर समर्थन किया

    SP workers create ruckus outside Aaj Tak's Noida office, commandos deployed

    आज तक के नोएडा ऑफिस के बाहर सपा कार्यकर्ताओं का हंगामा, कमांडो तैनात; अखिलेश यादव का लंबा पोस्ट वायरल

    Dharmendra ji is alive, but the credibility of 'journalism' is in question!

    धर्मेंद्र जी जिंदा, लेकिन ‘पत्रकारिता’ की साख पर सवाल!

    2 lakh teachers from across the country will march to Delhi, a mega rally will be held at Ramlila Maidan on December 5 against the TET requirement.

    देशभर के 2 लाख शिक्षक दिल्ली कूच करेंगे, टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ 5 दिसंबर को रामलीला मैदान में महारैली

    बिना बिजली के दीपावली मनाना न केवल परेशानी का विषय है, बल्कि यह "उपभोक्ता उत्पीड़न": उपभोक्ता परिषद

    उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर घोटाला: यूपी में मीटर की कीमतें आसमान पर, महाराष्ट्र में क्यों सस्ता?

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Launch of a massive green initiative inspired by the ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ (A Tree in Mother’s Name) campaign; Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya plants the first sapling in Jhansi.

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से प्रेरित हरित महायज्ञ का शुभारंभ, झांसी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया पहला पौधा

    July 13, 2026

    मंदिरों में विश्वास का संकट – निगरानी की अनदेखी अब महंगी पड़ रही है

    July 13, 2026
    'Flying squirrel' spotted in Ramnagar after 12 years.

    रामनगर में 12 साल बाद दिखी ‘उड़ने वाली गिलहरी’

    July 13, 2026
    Ethanol Blending Controversy: Public Concern vs. Government Agenda

    एथनॉल ब्लेंडिंग विवाद: जनता की चिंता vs सरकार का एजेंडा

    July 13, 2026
    Shrinking families, fraying ties: The quiet sob of loneliness echoed at the seminar.

    सिमटता परिवार, बिखरते रिश्ते: अकेलेपन की सिसकी गूंजी संगोष्ठी में

    July 13, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading