Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 8
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»धर्म»Spirituality

    रावलपिंडी की मस्जिद के साथ ही जैन मंदिर की है चमक बरकरार

    ShagunBy ShagunDecember 19, 2017Updated:December 19, 2017 Spirituality No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 803

    मौलाना अशरफ के परिवार को है मंदिर के असली वारिसों का इंतजार


    आजादी के साथ ही हिन्दुस्तान से अलग होकर बने पाकिस्तान के रावलपिंडी में हिंदूओं की तादाद तो बहुत कम हो गई, लेकिन यहां मौजूद मंदिरों की चमक आज भी बरकार है। इसका कारण है कि मौजूद मंदिर के वारिसों का इंतजार कर रहे मुस्लिम परिवार ही मंदिर की देखरेख करते हैं। हद यह है कि बाबरी मस्जिद विध्वंस के समय जो लोग यहां तोड़-फोड़ करने आए उन्हें भी इन लोगों ने रोक दिया।

    रावलपिंडी शहर के बीच स्थित स्थित मस्जिद के अहाते में एक जैन मंदिर भी है जिसकी देखरेख पिछले 70 साल से मौलाना अशरफ अली का परिवार कर रहा है। मौलाना अशरफ का कहना है कि ऐसा वो इसलिए कर रहे हैं क्योंकि बंटवारे के समय यहां से जाते हुए जैन समाज व हिन्दू परिवार के लोगों ने उक्त मंदिर की चाबी उनके पिता मौलाना गुलाम उल्ला खान को यह कहते हुए सौंपी थी कि जब हालात सही होंगे तो वो लोग वापस आकर मंदिर की चाबी ले लेंगे। यह अलग बात है कि आजादी के बाद से आज तक ऐसा नहीं हो सका और मौलाना का परिवार अपना फर्ज निभाते हुए मंदिर की देखरेख के साथ ही उसकी हिफाजत भी कर रहा है।

    मौलाना अशरफ ने बताया है कि उन्हें नहीं मालूम कि हिन्दुस्तान में मंदिर के वारिसान कहां और किस हाल में रह रहे हैं। ऐसे में यदि स्वयं ही मंदिर वाला परिवार के सदस्य रावलपिंडी आकर उनसे मंदिर की चाबी ले लें तो वो उन्हें सौंप सकते हैं। मंदिर के हिफाजत करते हुए मौलाना अशरफ ने यहां तक कहा है कि किसी भी धर्म की किताब में यह नहीं लिखा है कि दूसरे के धर्म के चिंन्हों या इबादतगाहों को तोड़ा जाए या उन्हें नष्ट कर दिया जाए। देश के बंटवारे से पहले के हालात को बताते हुए मौलाना अशरफ कहते हैं कि रावलपिंडी के राजाबाजार में हिंदुओं की घनी आबादी थी और यहां जैन समाज के लोग भी बहुतायत में रहते थे। मौजूदा मंदिर जैन समाज के लोगों द्वारा स्थापित किया गया था। तब लोगों के दिलों में प्रेम भाव था और इसका सुबूत मस्जिद के अहाते में बना यह जैन मंदिर है। चूंकि बंटवारे के समय जाते हुए जैन व हिन्दू परिवार से मौलाना अशरफ के पिता ने वादा किया था कि मंदिर को कुछ नहीं होगा, अत: उसे फर्ज जान आज भी परिवार के सदस्य उसकी हिफाजत कर रहे हैं। मंदिर के असली वारिसों का मौलाना अशरफ को आज भी इंतजार है, ताकि वो उन्हें मंदिर की चाबी उन्हें सौंप सकें।

    मौलाना चलाते हैं मदरसा
    खास बात यह है कि यहां मौलाना अशरफ अली एक मदरसा जामिया तालीम-उल-कुरान के नाम से संचालित भी करते हैं। इसके साथ ही वो यहां पढ़ने वाले बच्चों को अन्य धर्मों की मान्यताओं और उनकी इबादत करने के तरीकों के बारे में भी बताते हैं और बतौर सुबूत इस मंदिर को भी दिखाते हैं। दरअसल ऐसा करके मौलाना अपने शिष्यों को अन्य धर्मों के प्रति सम्मान करना भी सिखाते हैं।

    रेलवे स्टेशन पर है कृष्णा मंदिर
    रावलपिंडी रेलवे स्टेशन के नजदीक ही एक कृष्णा मंदिर भी है जो कि 1897 में बनाया गया था। मंदिर को कानजी मल, उजगर मल और राम राजपल ने स्थापित किया था। इस मंदिर के अंदर शिवलिंग के साथ ही साथ भगवान कृष्ण, गणेश समेत मां दुर्गा की प्रतिमाएं भी स्थापित हैं। मंदिर में पूजा-पाठ करने आज भी हिंदू धर्म के लोग आते हैं और मंदिर के सेवक जगमोहन अरोड़ा हैं जो परंपराओं का निर्वाहन करते चले आ रहे हैं।

    Shagun

    Keep Reading

    बड़े मंगल पर करें ये उपाय सभी दुखों को हर लेंगे हनुमान जी

    कर्नाटक में दुखद हादसा: जंगली हाथी के हमले में IPS अधिकारी की पत्नी की मौत

    The wise bird's efforts were of no avail against the foolish monkeys.

    बुद्धिमान पक्षी की मूर्ख बंदरों के आगे एक न चली

    Mahakavi Bhushan's ancestral village to become a hub of the shared culture of UP and Maharashtra: DM

    उप्र व महाराष्ट्र की साझा संस्कृति का केंद्र बनेगा महाकवि भूषण का पैतृक गांव : डीएम

    An Exemplar of Tolerance: The Unique Encounter Between Saint Dadu and the Daroga

    सहनशीलता की मिसाल: संत और दरोगा की अनोखी मुलाकात

    Meerut's Raj-Rajeshwari

    राजराजेश्वरी मन्दिर की शंकराचार्य ने की थी प्राण-प्रतिष्ठा

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    बड़े मंगल पर करें ये उपाय सभी दुखों को हर लेंगे हनुमान जी

    June 8, 2026

    वेतन नहीं तो जनगणना नहीं!, लखनऊ के प्राथमिक शिक्षक कल से जनगणना बहिष्कार पर

    June 8, 2026
    AI-ML Extravaganza at Shri Ramswaroop Memorial University: International FDP from July 13 to 18

    श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में AI-ML का महाकुंभ: 13 से 18 जुलाई तक अंतरराष्ट्रीय FDP

    June 8, 2026
    Human rights situation in Tibet goes from bad to worse: China's dominance further increases.

    तिब्बत में मानवाधिकारों की स्थिति बद से बदतर, चीन का दबदबा और बढ़ा

    June 8, 2026
    7 ballistic missiles fired; US attacked radar sites.

    ईरान- अमेरिका तनाव चरम पर: 7 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, US ने रडार साइट्स पर हमला किया

    June 8, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading