Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 13
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»अलर्ट

    महाराष्ट्र हिंसा का असर ट्रेनें रोकीं, बस सेवा पर बुरा असर, सड़कों पर सन्नाटा

    ShagunBy ShagunJanuary 3, 2018 अलर्ट No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 540

    धारा 144 लागू, इंटरनेट सेवा बंद, संसद में गूंजा मामला

    मुंबई,03 जनवरी। मंगलवार को हुई हिंसा के बाद जल रहा महाराष्ट्र आज भी जलाता रहा। मंगलवार को पुणे के कोरेगांव भीमा इलाके में भड़की जातीय हिंसा के विरोध में बुधवार को बुलाए गए महाराष्ट्र बंद का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। ठाणे में धारा 144 लागू की गई है,जबकि औरंगाबाद में इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी गई है। बंद की चलते ट्रेन से लेकर सड़क यातायात प्रभावित हुआ है। भागती-दौड़ती मुंबई की रफ्तार पर भी खासा असर पड़ा है। यहां के प्रसिद्ध डब्बावाला एसोसिएशन ने बंद के चलते अपनी सेवा बुधवार को रद्द कर दी है।

    उधर संसद में भी इस मुददा गूंजा कांग्रेस ने इसे लेकर स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है। बंद की वजह से पूरे प्रदेश में बस सेवा पर सबसे बुरा असर पड़ा है। पुणे से बारामती और सतारा तक बस सेवा भी अगले आदेश तक के लिए रोक दी गई है। कई अन्य जगहों से भी बसों को रोके जाने की खबरें मिल रही हैं। प्रदर्शनकारी बसों को रोककर उनके पहियों की हवा निकाल रहे हैं। सड़कों पर वाहन कम होने से लोगों को काम पर जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों के आक्रामक रुख को देखते हुए मुंबई के घाटकोपर के रमाबाई कॉलोनी और ईस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे में सुरक्षा बल तैनात किया गया है। ऐहतियात के तौर पर कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच बस सेवा को भी रोक दिया गया है।

    वहीं ठाणे रेलवे स्टेशन में आंदोलनकारियों ने ट्रेन रोककर प्रदर्शन किया। जिसके चलते आवाजाही कुछ देर के लिए बाधित हुई। उधर नालासोपारा रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में प्रदर्शकारी रेलवे ट्रैक पर बैठ गए हैं। इसकी वजह से मुंबई की लोकल ट्रेन सेवा प्रभावित हुई है। फिलहाल प्रशासन प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिशों में जुटा हुआ है। हालांकि पुणे में प्रशासन ने दावा किया है कि सभी ट्रेनें सामान्य तरीके से चल रही हैं। आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।

    बवाल को देखते हुए मुंबई के ज्यादातर स्कूल भी बुधवार को भी बंद रहे। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई थी,लेकिन बच्चे काफी कम संख्या में स्कूल पहुंचे। ऐसे में स्कूल प्रशासन उन्हें वापस उनके घर भिजवा रहा है। टीचर भी स्कूल से घर लौट रहे हैं। मुंबई के इतिहास में कम बार ही होता होगा अब डब्बावाले अपना काम बंद रखते हो,लेकिन मंगलवार को हुइ हिंसा के बाद रोजाना 2 लाख लोगों तक खाने का टिफिन पहुंचाने वाले डब्बावाला एसोसिएशन ने बुधवार को अपनी सर्विस बंद रखने का ऐलान किया है। मुंबई में डब्बावाला एसोसिएशन के प्रमुख सुभाष तालेकर का कहना है कि परिवहन के साधन कम होने की वजह से समय पर टिफिन पहुंचाना मुश्किल होगा, ऐसे में उन्हें अपनी सेवा रोकनी पड़ी है।

    https://www.facebook.com/Shyamsunderbmaurya/videos/928468520643035/

    पुणे हिंसा का मामला बुधवार को संसद में भी गूंजा है। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने नियम 56 जबकि कांग्रेस सांसद रजनी पाटिल ने नियम 267 के तहत इस मुद्दे पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है। जनअधिकार पार्टी के नेता और बिहार के मधेपुरा से सांसद पप्पू यादव ने भी लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है। उधर राज्यसभा में सीपीआई नेता डी. राजा ने ‘दलितों के खिलाफ बढ़ते अत्याचार’ के मुद्दे पर शून्य काल नोटिस दिया है।

    बता दें भारिप बहुजन महासंघ के अध्यक्ष डॉ. प्रकाश आंबेडकर ने महाराष्ट्र बंद की घोषणा की थी जिसका समर्थन महाराष्ट्र लोकतांत्रिक गठबंधन, वामपंथी लोकतांत्रिक गठबंधन, जातिमुक्त आंदोलन परिषद और एल्गार परिषद में शामिल 250 संगठनों के मोर्चे और संभाजी ब्रिगेड ने किया है।

    https://www.facebook.com/Shyamsunderbmaurya/videos/928468597309694/

    गौरतलब है कि नए साल के मौके पर सोमवार को पुणे कोरेगांव भीमा इलाके में मराठा और दलितों के बीच एक कार्यक्रम के दौरान हिंसक झड़प हो गई थी। भीमा-कोरेगांव युद्ध के शौर्य दिवस के आयोजन को लेकर हुई हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जातीय हिंसा की यह आग मंगलवार को मुंबई सहित महाराष्ट्र के 18 जिलों में फैल गई। मुंबई, पुणे, औरंगाबाद, अहमदनगर, हड़पसर और फुरसुंगी में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए। मुंबई में पथराव और रेल रोको, रास्ता रोको के कारण जहां सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। मुलुंड, कुर्ला, चेंबूर और मानखुर्द में दलित बस्तियों वाले इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित रहे।

    https://www.facebook.com/lucky.shinde.98/videos/649979062059424/

     

    Shagun

    Keep Reading

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    यूपी में मानसून का जोरदार हमला!

    Scorching heat in Kashi; residents turn to appeasing Lord Indra

    काशी में भीषण गर्मी, इंद्र देव को मनाने उतरे काशीवासी

    June-like Scorching Heat Grips UP in April Itself; Mercury Soars Past 47°C as Hospitals Swarm with Heatstroke Patients

    यूपी में अप्रैल में ही जून जैसी भीषण गर्मी, पारा 47°C के पार; अस्पतालों में हीट स्ट्रोक मरीजों की भीड़

    यूपी में भीषण गर्मी का कहर! 25 अप्रैल तक लू चलेगी, फिर राहत की उम्मीद

    Turn this into a brief news report, but ensure it is impactful. Women trapped in the tangled web of destiny, policy, and politics. Shakti Vandan Act

    नियति, नीति और सियासत की मकड़जाल में फंसा नारी शक्ति वंदन अधिनियम

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Nyrraa M. Banerjee gets emotional recalling memories of her first film with Nana Patekar.

    नाना पाटेकर के साथ पहली फिल्म की यादें, नायर्रा एम. बनर्जी हुईं भावुक

    October 11, 2026
    Civil Defence stands with flood victims in Faizullaganj; distributes relief supplies.

    फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा सिविल डिफेंस, बांटी राहत सामग्री

    October 11, 2026
    Residents of the dilapidated Badalikheda took to the streets.

    बदहाल बदालीखेड़ा के नागरिक सड़कों पर उतरे

    October 11, 2026
    Don't just educate your daughters—let their dreams take flight.

    बेटियों की पढ़ाई नहीं, उनके सपनों को दें उड़ान

    October 11, 2026
    ‘Dream big, work hard to make them come true’: Dr. Ankita Raj

    ‘सपने बड़े देखें, मेहनत से पूरा करें’ : डॉ. अंकिता राज

    October 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading