दाल चावल से ढोकला को बनाने में समय ज्यादा लगता है अगर आपको झटपट से ढोकला बनाना हो तो फिर आप ये ढोकला बना सकते हैं ये खाने में बहुत स्वादिष्ट और पौष्टिक भी है, इसे बनाने में तेल भी बहुत कम लगता है और ये बनाने में इतना ज्यादा आसान कि इसे कोई भी बना सकता है।
आवश्यक सामग्री
बेसन: 100 ग्राम
सूजी रवा: 100 ग्राम
दही: 200 ग्राम, फैटी हुई
हल्दी: चुटकी भर
ईनो पाउडर: एक छोटा चम्मच
नमक: एक छोटी या स्वादानुसार
पानी: 100 ग्राम
तड़का लगाने के लिए
राई के दाने: एक छोटा चम्मच
हरी मिर्च: तीन अदद, कटी हुई
तेल: एक टेबल स्पून
नारियल: एक टेबिल स्पून कद्दूकस किया हुआ
चीनी: एक छोटा चम्मच
नमक: एक चौथौई छोटा चम्मच
हरा धनियाँ: एक टेबिल स्पून कटा हुआ
विधि:
एक बाउल में बेसन सूजी और फैंटी हुइ दही, हल्दी और पानी को डाल कर खूब अच्छी तरह से मिक्स कर ले इस बात का ध्यान रहे घोल के अन्दर गुठली न बनें घोल में नमक भी डाल कर मिला दे ढोकला भाप से पकता है इसीलिये गैस को जला कर कुकर मे 2 गिलास पानी डाल कर रख दे और कुकर के सेपरेटर या फिर कोई ऐसा बर्तन जो कि कुकर के अन्दर रखा जा सके उस बर्तन में थोड़ा सा तेल लगाकर चिकना कर दे|इस मिश्रण में ईनो डाल कर खूब अच्छी तरह से फैट कर मिला दे और फिर सेपरेटर में डाल दे कुकर में सेपरेटर के नीचे जाली स्टैन्ड या फिर कोई प्लेट लगा दे ताकि सेपरेटर कुकर के तले को न छुए अब कुकर को बन्द कर दे लेकिन ढक्कन में सीटी नहीं लगाएं| 20 से 25 मिनट में ढोकला बन जाता है यह देखने के लिएं कि यह पक गया है इसमें चाकू की नोंक गढ़ाकर देखे ढोकला अगर बन गया है तो मिश्रण चाकू से चिपकता नहीं हैअब कुकर से सेपरेटर को निकाले और ठंडा होने के बाद चाकू की मदद से ढोकला प्लेट में निकाल ले अब ढोकले को चाकू से अपने मन पसन्द चौकोर टुकड़ों में काट ले|
तड़का बनायें
एक छोटी सी कढ़ाई में एक टेबिल स्पून तेल डालकर अच्छे से गर्म करे तेल में राई डाल दे राई तड़कने के बाद, हरी मिर्च डाल कर एक छोटी कटोरी पानी डाल दे और इसके बाद इस घोल में चीनी और नमक डाल कर मिला दे उबाल आने के बाद गैस को बन्द कर दे और इस तड़्के में एक नीबू का रस मिला दे अब इस तरी को चम्मच की सहायता से ढोकले के सभी टुकड़ों पर डालिये अब आपका ढोकला बनकर तैयार है।
किसी बर्तन में ढोकला कैसे बनाएं:
बर्तन जिसमें ढोकला बनाने के लिए थाली रखनी है दो छोटे गिलास पानी डालकर गैस पर गर्म करने के लिए रख दे और फिर एक जाली का स्टैन्ड इसी पानी में रख दे और अब इस स्टैन्ड के ऊपर हम ढोकला की थाली को रखेंगे। सबसे पहले थाली को तेल लगाकर चिकना कर ले मिश्रण में ईनो पाउडर डालकर खूब अच्छी तरह से चमचे से फैट कर मिलाइएं और इस मिश्रण को चिकनी थाली में डालकर फैलाइए और फिर थाली को उठाकर जाली स्टैन्ड पर रख दे और बर्तन को ढक दे। अब इसे तेज़ गैस पर 20 से 25 मिनट तक ढोकला को पकाइए (ढोकला चेक करने के लिए आप ढोकले में चाकू गड़ा कर देख ले अगर चाकू में मिश्रण नहीं चिपकता है तो फिर ढोकला पक गया है) अब गैस को बन्द कर दे और ढोकले की थाली को बर्तन से निकाले ठंडा होने पर चाकू की मदद से ढोकला प्लेट में निकाल ले और चाकू से अपनी मन पसन्द आकार के टुकड़डो में काट ले अब इसमें तड़का लगाइएं। ढोकले के टुकड़ों को टेबिल पर रखने वाली प्लेट में लगाएं और हरा धनिया और नारियल ऊपर से डाल कर सजाइएंअब आपका ढोकला बनकर तैयार है गरमागर्म ढोकला हरे धनिये की चटनी के साथ सर्व करे और खाए।
सावधानियां:
- अगर ढोकले का मिश्रण ज्यादा गाड़ा या ज्यादा पतला होता है तो ढोकला अच्छी तरह से नहीं फूलता।
- ईनो साल्ट डाल कर मिश्रण को चमचे से अच्छे से चलाइये जैसे ही एअर बबल आ जाए तो तुरन्त ही ढोकला बर्तन में डाल कर पकने के लिए रख दे इस मिश्रण को ज्यादा देर तक ना फैटें ईनो साल्ट डालने के बाद अगर मिश्रण ज्यादा देर तक पकाने के लिए ना रखा जाए तो भी ढोकला अच्छे से नही फूलता हैं।
- अगर ढोकला पकाने के लिएं आग बहुत धीमी रखी जाए तो भी ढोकला अच्छे से नहीं फूलता।







