Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 17
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    चीन से जीतने के लिए जनता को भी लड़ना होगा

    By July 3, 2017 Hot issue No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 696

    भारत का दुश्मन नंबर एक चीन ही है। यह ऐसा हिंसक देश है, जो पूरी दुनिया में डुप्लीकेसी की दुकान चलाता है और गुंडई की धौंस जमाता है। भारत के विरुद्ध इस समय उसकी साजिशें तेज हो गयी हैं। वह पहले ही हमारे हजारों किमी क्षेत्र पर कब्जा कर रखा है। हमारे धर्मप्रिय पड़ोसी देश तिब्बत को तो उसने हड़प लिया। अब वह हमें धमकियां दे रहा है। वह हमारी सीमा पर अतिक्रमण कर रहा है। वह पाकिस्तान के साथ मिलकर हमारी आर्थिक नाकेबंदी कर रहा है। वह हमें दुनिया के समक्ष नीचा दिखाना चाहता है। मन बहुत उद्वेलित है। चीन के प्रति दिल में नफरत बढ़ती जा रही है। मैंने बहुत सालों से चीन के सामानों का प्रयोग कम कर रखा है, लेकिन अब मैंने संकल्प लिया है कि एक भी सामान चीन का प्रयोग में नहीं लाऊंगा।
    एक कथा सुनता था कि रानी की जान तोते में बसती है। उसी तरह चीन की जान व्यापार में बसती है। अरबों डालर के चीनी सामानों से हमारे देश के बाजार पटे पड़े हैं। उसकी मोबाइल कंपनियों के होर्डिंग और बोर्ड तो गली-गली लगे हुए हैं। चीनी कंपनियों के बोर्ड और विज्ञापन देखकर मेरे मन में चीन के प्रति गुस्सा और घृणा एक साथ बढ़ती है। यह बहुत गंदा देश है। मानव मूल्यों से इसका कोई वास्ता नहीं, लोकतंत्र का तो यह देश हत्यारा है। माओवाद तो हमारे देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए भी काल बना हुआ है। नक्सलवादियों को चीन से खाद-पानी मिल रहा है। पूर्वात्तर के राज्यों में हिंसा को भड़काने में चीन की साजिश किसी से छुपी नहीं है।
    जाहिर है, चीन के खतरनाक इरादों से देश की सेना सीमा पर लड़ रही है। परंतु चीन ऐसे नहीं हारेगा। वह राक्षस है, उसे हराने के लिए अब एक लड़ाई हर भारतीय को लड़नी होगी। यह लड़ाई आर्थिक मोर्चे की है। चीन की कमर तोड़ने के लिए उसके उत्पादों का प्रयोग भारतीयों को बंद करना होगा। यह बहुत कठिन नहीं है। जब भी कोई उत्पाद खरीदें, उस पर यह जरूर देख लें, कि वह बना कहां है। चीन से जीतने के लिए उसके बनाये सामानों का बहिष्कार करें।

    रोशन प्रेमयोगी

    Keep Reading

    केवल प्रेम और न्याय से ही तोड़ा जा सकता है घृणा के जाल को

    Dangerous adulteration

    खतरनाक मिलावट: पाम तेल से बन रहे ‘शुद्ध’ मूंगफली, सोयाबीन और सरसों का तेल!

    Save the Aravallis: A symbol of unity and a call for environmental protection.

    वन, पर्वत और नदियाँ निगलता खनन माफिया: विकास की कीमत या विनाश का खेल?

    Bahraich: Ticket across Ghaghra: Rs 20, cost: life

    बहराइच: घाघरा पार का टिकट: 20 रुपये, कीमत: जान

    How many more Looteri Dulhas are yet to be seen?

    अभी और कितनी लुटेरी दुल्हनें देखना बाकी हैं?

    Mayawati holds BSP mega rally in Lucknow, announces formation of government for the fifth time

    चर्चा मायावती की महारैली की : क्या बसपा 2027 के लिए असली पलटवार की तैयारी में है?

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Nepal has proven it: If the intent is pure, the system can change overnight!

    नेपाल ने साबित कर दिया: नीयत साफ़ हो तो सिस्टम रातोंरात बदल सकता है!

    April 17, 2026
    Relationships are nature's gifts

    रिश्ते उपहार हैं प्रकृति का, सब धर्मों में रिश्ते और उनके कर्तव्यों को रखा गया है सर्वोपरि

    April 17, 2026
    CheQ–AU Launches LED Credit Card! The Card Lights Up with a Tap, Providing Visual Confirmation Without a Battery.

    CheQ–AU का LED क्रेडिट कार्ड लॉन्च! टैप करते ही जल उठेगा कार्ड, बिना बैटरी के देगा विज़ुअल कन्फर्मेशन

    April 17, 2026
    How can one wear the crown of glory by selling one's conscience?

    ज़मीर बेचकर कहां वो शान का ताज पहनते हैं…

    April 16, 2026
    Students of Siddharth Global Senior Secondary School Wave the Banner of Success! 100% Results in CBSE Board Exams

    सिद्धार्थ ग्लोबल सीनियर सेकेंड्री स्कूल के छात्रों ने लहराया सफलता का परचम! CBSE बोर्ड में 100% रिजल्ट, टॉपर्स ने मचाया धमाल

    April 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading