Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 10
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया»Crime News

    म्यूजिक इंडस्ट्री में भूषण कुमार के नाम से धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज

    ShagunBy ShagunJuly 26, 2020 Crime News No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 788

    म्यूजिक इंडस्ट्री में भी बड़े -बड़े फ्रॉड हो रहे रहे हैं । एक ऐसा ही मामला टी सीरीज के भूषा कुमार के साथ भी हुआ है जिसमेँ भूषण कुमार के नाम से धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया है।

    बता दें कि इंडस्ट्री के कुछ सहयोगियों के माध्यम से पता चलने के बाद कि कुछ लोग भूषण कुमार के नाम का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं, साथ ही व्हाट्सएप पर उनके नाम और तस्वीर का दुरुपयोग कर महत्वाकांक्षी एक्टर्स को काम दिलवाने के बहाने गुमराह कर धोखेबाजी से पैसे मांग रहे हैं. इस मामले में टी-सीरीज ने इन अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 415, 416, 417, 419, 420, आईपीसी की धारा 468 के तहत धोखाधड़ी, जालसाज़ी, भारतीय कॉपीराइट अधिनियम की धारा 63 उल्लंघन, इंडस्ट्री में और आम लोगों के बीच में भूषण कुमार और टी-सीरीज के नाम, प्रतिष्ठा, चरित्र, ब्रांड इमेज को ख़राब करने के लिए अम्बोली पुलिस स्टेशन में आपराधिक शिकायत दर्ज की है. इसके साथ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 के तहत किए गए विभिन्न अपराधों के लिए, लेकिन पहचान की चोरी यू/एस 66 सी के साथ, यू/एस 66 डी आदि धाराएं लगाई गईं हैं.

    टी-सीरीज को पता चला कि टी-सीरीज का हिस्सा होने का दावा करने वाला एक धोखेबाज इंसान उनके होम प्रोडक्शन की फिल्म ‘भूल भुलैया’ में ऑडिशन देने के लिए और एक्टिंग के लिए संपर्क कर रहा है. उस व्यक्ति ने न केवल ऑडिशन के लिए अप्रोच किया, बल्कि उस ऑडिशन के लिए पैसे की मांग भी की. इसी मामले में प्रोडक्शन कंपनी द्वारा 8 जुलाई को अंबोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई है. इस तरह का एक और मामला टी-सीरीज़ टीम को पता चला जिसमें भूषण कुमार (भूषण कुमार के रूप में व्हाट्सएप डिस्प्ले नाम) का इस्तेमाल करके कोई व्यक्ति महत्वाकांक्षी एक्टर्स को उनके म्यूजिक वीडियो में काम देने की बात कर रहा है. वहीं एक और अन्य व्यक्ति (व्हाट्सएप डिस्प्ले तस्वीर और भूषण कुमार के रूप में व्हाट्सएप डिस्प्ले नाम का उपयोग करके) ने गोवा में दो प्रमुख गायकों के साथ एक म्यूजिक वीडियो शूट के लिए हेयर और मेकअप आर्टिस्ट को काम की पेशकश की और व्हाट्सएप चैट पर उनके साथ पैसे के बारे में चर्चा की. धोखेबाज़ इस हद तक चला गया कि अगर कोई मोबाइल नंबर को ट्रू कॉलर पर सर्च करे तो मोबाइल नंबर भूषण कुमार के नाम से ही पता चले. प्रोडक्शन हाउस ने इन सभी अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस में लिखित शिकायतें दर्ज की हैं।

    टी-सीरीज़ के एक प्रवक्ता ने कहा, “ऐसे अज्ञात व्यक्तियों का इरादा श्रीभूषण कुमार और टी-सीरीज़ के नाम और प्रतिष्ठा का अवैध रूप से फायदा उठाना साफ़ दिखाता है और ऐसा करने में वे न केवल महत्वाकांक्षी एक्टर्स के भोलापन का अनुचित लाभ उठा रहे हैं, बल्कि इंडस्ट्री में टी-सीरीज़ और हमारे प्रबंध निदेशक श्री भूषण कुमार की प्रतिष्ठा को भी खराब कर रहे हैं।”

    प्रवक्ता ने आगे कहा ” भूषण कुमार और टी-सीरीज ग्रुप दोनों ही कभी भी किसी महत्वाकांक्षी एक्टर्स-मॉडल कलाकारों के पास नहीं जाते हैं. और न ही ऑडिशन के लिए किसी भी तरह के मुआवजे या पंजीकरण के पैसे की मांग करते हैं. हम सभी आगामी प्रतिभाओं या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शामिल किसी से भी इस तरह के धोखेबाजों की बातों में न आने का अनुरोध करेंगे. हम पंजीकृत और प्रतिष्ठित कास्टिंग एजेंसियों के साथ ही काम करते हैं जो आसानी से सत्यापन योग्य हैं. हम अपनी प्रतिष्ठा को खराब करने के इरादे और दुर्भावनापूर्ण इरादों के ऐसे कार्यों को बहुत ही गंभीरता से लेते हैं और पहले से ही दर्ज पुलिस शिकायतों के अलावा, हम अपनी कानूनी टीम द्वारा मिली सलाह से दोषियों से भारी नुकसान का दावा करने के लिए अदालतों से संपर्क कर सकते हैं।’

    Shagun

    Keep Reading

    Stir in Vrindavan: Comedians Johnny and Jojo, who made Premanand Maharaj laugh, go missing.

    वृंदावन में हड़कंप: प्रेमानंद महाराज को हंसाने वाले कॉमेडियन जॉनी-जोजो लापता

    Sezal Sharma Finds a Treasure of Peace in the Streets of Prague

    प्राग की गलियों में खो गईं सेज़ल शर्मा, मिला आत्मिक सुकून

    Outsider Revati Mahurkar becomes the industry's new sensation.

    आउटसाइडर रेवती महुरकर बन गईं इंडस्ट्री की नई सनसनी

    U&i has launched new, affordable, and powerful gadgets!

    U&i ने लॉन्च किए सस्ते और दमदार नए गैजेट्स!

    Blessings of Saints on the Banks of the Ganges: ‘Krishnavataram’ Team Receives Divine Energy

    गंगा किनारे संतों का आशीर्वाद, ‘कृष्णावतारम’ टीम को मिली दिव्य ऊर्जा

    Killer with ₹1 Lakh Bounty Gunned Down in Encounter; SWAT Officer Injured

    एक लाख का इनामी हत्यारा मुठभेड़ में ढेर, SWAT अधिकारी घायल

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

    June 9, 2026
    Raja ka Aaina (The King's Mirror): The King's Mirror is no ordinary mirror.

    राजा का आईना : राजा का आईना कोई साधारण आईना होता नहीं

    June 9, 2026
    Health of 4 UP MPs deteriorates during Ladakh visit; Lalganj MP admitted to AIIMS; Afzal Ansari put on oxygen support.

    लद्दाख दौरे पर UP के 4 सांसदों की तबीयत बिगड़ी, लालगंज सांसद AIIMS में भर्ती; अफजाल अंसारी को लगी ऑक्सीजन

    June 8, 2026
    Iran fired 10 ballistic missiles at Israel; all destroyed. Trump’s stern message: "Make a deal now."

    ईरान ने इज़राइल पर दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें, सभी नष्ट; ट्रंप का सख्त संदेश- “अब डील करो”

    June 8, 2026

    बड़े मंगल पर करें ये उपाय सभी दुखों को हर लेंगे हनुमान जी

    June 8, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading